" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Thursday, October 1, 2009


* यदि   आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  1  तारीख  का  हो  तो ...... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव :
ग्रह योग आपको न्याय से प्यार और संतुलन देगा । अपने वातावरण में शान्ति और सौहार्द पैदा करने की भावना होगी । आपमें शान्ति-दूत की प्रवृति होगी । जब तक अपनी प्रबल न्याय-भावना से इसके लिए विवश न हो जाए , आप हर प्रकार के रक्तपात और युद्ध से घृणा करेंगे । शुक्र अपने सौम्य भाव में होने से आप प्यार के लिए तरसेंगे ,आप त्याग करेंगे और फिर भी आपको बहुत कम संतोष मिलेगा ।
आपमें भारी महत्वाकांक्षा होगी, लेकिन उसे पूरा करने में अनेक बाधाएं आएँगी । आपकी योजनाओं का हमेशा काफ़ी विरोध होगा ।
दूसरों के प्रति न्याय की भावना आपके स्वभाव में इतनी समाई हुई होगी की आप क़ानून के अध्ययन में भारी योग्यता प्राप्त कर सकते हैं । आप ईमानदार वकील या जज के रूप में प्रसिद्ध हो सकते हैं । आप किसी प्रकार के राजनितिक जीवन में भी सफल हो सकते हैं , लेकिन साधारण राजनीतिज्ञ की दृष्टि के बजे कानूनों में सुधार की दृष्टि से । आप चिकित्सक और सभी तरह के शोध - कार्य में भी सफल हो सकते हैं ।
अपने इकठ्ठे किए हुए तथ्यों को जोरदार ढंग से पेश करने की तीव्र उत्कंठा से आप अनेक लोगों को शत्रु बना लेंगे । जो लोग तर्कपूर्ण ढंग से बात नहीं कर सकते उनका आपके लिए कोई उपयोग नहीं है । आप जीवन में अनेक वृतियां अपना सकते हैं ।
आर्थिक दशा :
आपके लिए साधारण ढंग से कामों की अपेक्षा मानसिक व्यवसायों से पैसा कमाने और अपनी निजी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की संभावना अधिक है । आप निजी संग्रह के बजाय अपने ध्येय के लिए संपत्ति की इच्छा करेंगे ।
स्वास्थ्य :
औसत व्यक्ति से आपको स्वास्थ्य के बारे में कम शिकायत होगी । यदि कभी कष्ट हुआ तो दुर्घटनाओं से चोट लगने के कारण होगा । दुर्घटनाओं के घाव सर और कंधे पर आने की अधिक संभावना है , लेकिन आपको पेट और आंतों का ऑपरेशन कराना पर सकता है ।
आपके   शुभ  व  महत्वपूर्ण   अंक  : 1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES , i.e.  10 / 15 / 19 / 24 / 28 etc. आपके  अशुभ   अंक                        : 4 / 8 / 7    एवं  इसके  सभी SERIES  i.e. 13 / 17 / 16 / 22 etc.आपके  शुभ  रंग                              : सुनहरा , पीला ,  नारंगी , हल्का  नीला आपके   अशुभ  रंग                          : काला  एवं  कोई  भी  गहरा  रंग    आपका   शुभ   दिन                          : रविवार  , सोमवार
आपका    अशुभ  दिन                 :     शनिवार   ,  शुक्रवार   ,  मंगलवार

*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य  रंजन , बेगुसराय (बिहार)
Blog Widget by LinkWithin