" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Sunday, September 6, 2009

* यदि आपका जन्म सितम्वर माह में हुआ है तो ........*


सितम्वर माह में जन्मे व्यक्ति के स्वभाव इत्यादि के विषय में तारीख के अनुशार जो फलादेश दिया जा रहा है उसमें आंशिक रूप से कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुशार प्रभाव में अन्तर सकता है अतः जैसा की मैंने प्रारम्भ में ही आपसे वायदा किया था की मैं प्रत्येक माह का विवरण प्रकाशित करूंगा , उसी के तहत आप सबों के विशेष अनुरोध पर जनवरी माह से प्रारम्भ कर सितम्वर माह से ही प्रारम्भ कर रहा हूँ एवं पूर्व की भांति आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत करता है
२१ अगस्त से २०-२८ सितम्वर तक पैदा हुए व्यक्ति आमतौर से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैंउनमें आश्चर्यजनक स्मरण-शक्ति वाली बुध्धि होती हैअपने संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहते हैं और उनके प्रति अच्छे बुरे की समझ रखते हैंआमतौर से उन पर हावी हुआ जा सकता है और ही उन्हें धोखा दिया जा सकता है
वे हर बात का गहराई से विश्लेषण और परख करते हैंवे अच्छे आलोचक होते हैं , आम तौर से इतने अधिक की उन्हें भलाई या प्रसन्नता नहीं मिल पाती है
बेमेल वस्तुओं पर उनका ध्यान बड़ी जल्दी से जाता हैअपने घरों के बारे में उनकी उत्तम रुचि होती है
आम तौर से वे किसी काम के प्रारम्भ-कर्ता नहीं होते , लेकिन जो योजनायें या काम उन्हें आकर्षित करते हैं अथवा दुसरे लोग जिन्हें पूरा करने में विफल होते हैं , उन्हें वे सफलता से पूरा कर देते हैं। जिस लक्ष्य की ओर उनका ध्यान जाता है , पूरे दत्तचित्त होकर उसके लिए काम करते हैं और जब तक उसे प्राप्त कर लेते , चैन से नहीं बैठते हैं ।

वे पद का बहुत अधिक सम्मान करते हैंकानून तथा कानून के फैसले का उतशाह से समर्थन करते हैंवे उत्तम वकील और वक्ता बन सकते हैं , लेकिन उनका झुकाव नए विचारों को जन्म देने के बजाय पूर्व घटनाओं / दृष्टान्तों का समर्थन करने की ओर अधिक रहता हैमेहनती स्वभाव , इच्छा-शक्ति और संकल्प के कारण वे वैज्ञानिक खोज और व्यापार में भी सफल होते हैं
उनमें अपने तक और अपने विचारों तक सिमित रहने की प्रवृति होती हैलक्ष्य-प्राप्ति के लिए वे स्वार्थ से भी काम लेते दिखाई देते हैंएनी किसी वर्ग की अपेक्षा उनमें अच्छाई और बुराई की हद तक जाने की क्षमता अधिक होती हैयदि उनमें पैसे का मोह पैदा हो जाए तो उसे पाने के लिए कोई कोर- कसर नहीं छोडेंगेवे प्रायः किसी भी काम के अनुरूप अपने को ढाल सकते हैं
प्रेम के विषय में उन्हें समझ पाना सबसे कठिन होता हैविश्व में सबसे अच्छे और सबसे बुरे स्त्री /पुरूष वर्ष के इसी भाग में पैदा हुए हैंप्रारंभिक वर्षों में प्रायः सभी नेक और साफ़ दिल वाले होते हैं लेकिन जब बदलते हैं तो पूरी प्रतिहिंषा से बदलते हैं और इसके ठीक उल्टे बन जाते हैंफिर भी क़ानून के प्रति जन्मजात सम्मान - भावना और अपनी स्वाभाविक कुशलता के कारण वे दूसरे वर्ग के लोगों की अपेक्षा अपनी भावनाओं को छिपाने में अधिक सफल रहते हैंयदि स्वयं पर काबू रहा तो उनमें प्रायः मादक द्रव्यों और शराब के सेवन की प्रवृति पैदा हो जाती है
स्वास्थ्य के बारे में आम तौर से वे रोगों के अपेक्षाकृत कम शिकार होते हैं , लेकिन उनमें एक विचित्र बात यह होती है की अखबारों में पढ़कर हर बिमारी से स्वयं को पीड़ित होने की कल्पना करने लगते हैं
भोजन के बारे में वे बहुत सुरुचिपूर्ण होते हैंरुचि का भोजन मिलने पर उनकी भूख मर जाती हैवातावरण के प्रति वे अत्यन्त संवेदनशील होते हैंताल-मेल में जरा सी कमी या चिद्हन से उनकी स्नायु प्रणाली पर प्रभाव पड़ता है और उन्हें कब्ज या पेचिश की सिकायत हो सकती हैउनमें फेफडों की परेशानी की भी प्रवृति होती है साथ ही कन्धों और भुजाओं की नसों में भी दर्द हो सकता है
इस अवधि में पैदा हुए लोगो को अपेक्षाकृत अधिक धुप और ताज़ी हवा की आवश्यकता होती है
ऐसे लोग सबसे प्रबल मानसिक धरातल पर होते हैंजीवन के प्रति उनके विचार आम तौर से यथाथ्वादी , विश्लेष्णात्मक , संदेही , चतुर और पारखी होते हैंभीड़ का साथ देने के बजाय वे प्रायः एक अलोकप्रिय उद्देश्य की हिमायत करते हैं
मानव स्वभाव के उत्तम पारखी होने के कारण वे आमतौर से अपनी पहली धरना पर ही भरोसा कर सकते हैंलेकिन बाल की खाल निकालने वाले होते हैं और यदि इस प्रवृति को ठीक से नियंत्रण में नहीं रखेंगे तो बाद में रोग-भ्रमी हो जायेंगेइन लोगों के लिए पैसे की बहुत कीमत होती है
साहित्य-समीक्षक और कला - समीक्षक के रूप में वे प्रायः अत्यन्त कुशल रहते हैंस्मरंशक्ति अच्छी होती है , तेज़ी से पढ़ सकते हैं और उनका ध्यान कमजोरियों की ओर शीघ्र चला जाता हैकड़ी म्हणत , दूरदर्शिता और असाधारण परिशुध्धता से वे प्रायः सफलता प्राप्त कर लेते हैं , हलाँकि वर्षों तक वे छिपे रहे आते हैं, परन्तु देर-सवेर उन्हें प्रमुखता मिलती ही है
उनमें प्रेम का बहुत गहरा भाव होता है , लेकिन भावुक या दिखावे वाला नहींएक बार प्रेम पैदा हो जाने पर वे बहुत वफादार रहते हैं , लेकिन ईर्ष्यालु होने की भी प्रवृति होती हैउनके विचार दृढ़ और ओजस्वी होते हैं । एक बार निश्चय कर लेने पर दुनिया का कोई उपदेश उन्हें अपने विचारों से तिलभर भी नहीं डिगा सकता
उनमें प्रायः वस्त्रों और साज - श्रृंगारों पर बहुत अधिक ध्यान देने की प्रवृति रहती है।
उनकी बौध्धिकता मूलतः प्रगतिशील होती है , किंतु विस्तार पर वे बहुत अधिक ध्यान देते हैंउन्हें दूसरो के गुनों को सराहने , अधिक सहिष्णु होने और आलोचना में अधिक नरमी बरतने की आदत डालनी चाहिए
इन लोगों में एक विचित्र बात यह है की वे सदा जवान रहते/ दीखते हैं और उनकी आयु मालूम नहीं होती हैछोटी-छोटी बातों पर वे चिढ और नाराज़ हो जाते हैं लेकिन रक्तपात से घृणा करते हैं
चूँकि वे अत्यन्त संवेदनशील होते हैं अतः चिंता का उन पर अपेक्षाकृत अधिक प्रभाव पड़ता हैपाचन अंग आम तौर से कमजोर होते हैं और भोजन में सावधानी बरतने पर अक्सर आमाशय में घाव हो जाते हैहल्का सदा भोजन , ढेर सारा पानी , ताज़ी हवा , धुप स्नान और सामान्य से अधिक निंद्रा और विश्राम आम तौर से इन लोगों को पुनः स्वस्थ कर देते हैं
* विशेष जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं * - आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य & वास्तु विशेषज्ञ ) सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान ", बेगुसराय


Saturday, September 5, 2009

* सितम्वर माह के ५ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )
आप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 5 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपमें सभी लोगों के अनुरूप अपने को ढाल लेने का विचित्र गुण है । आपको काम करने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी , संभवतः इसी कारण से आप किसी विशेष कार्यक्षेत्र में न मिलकर प्रायः सभी क्षेत्रों में मिलते हैं ।
आप ऐसे किसी कार्य में सफल हो सकते हैं जिसमें दिमाग और मानसिक योग्यता चाहिए , लेकिन आपका सबसे बड़ा दोष यह है की आप अति बहुमुखी होंगे , कई नावों पर सवार रहेंगे और कई बार रास्ता बदलेंगे ।
आप किसी भी एकरस काम को नापसंद करेंगे । आपको सबसे अधिक लाभ ऐसे व्यापार में होगा जिसमें आप शीघ्र पैसा कमा सकें । दूसरो के प्रभाव में आये बिना यदि आप अपने रुझान का काम अपनाएँ तो बहुत सफल होंगे , लेकिन दूसरो के प्रभाव में आना बहुत कुछ निश्चित ही है , क्योंकि सौम्य बुध के प्रभाव के कारण आपमें ओज का प्रभाव रहेगा । आप दूसरो की सलाह से बहलकर या तात्कालिक सनक में अपना धंधा बदलकर अपने सर्वोत्तम अवसर गंवा देंगे । अतः इन तिथियों में पैदा होने पर आपको अधिक दृढ और ओजस्वी बनने का प्रयास करना चाहिए और जो भी काम करें , प्रयास जारी रखने की आदत डालनी चाहिए ।
आप जहाँ जायेंगे , आसानी से मित्र बना लेंगे । विदेशों की परिस्थिति के अनुसार अपने को ढाल लेंगे । आप भाषायें सिखने की बजाय बोलना पसंद करेंगे । आप किसी क्षण चल देने के लिए कमर कसे रहेंगे । आपके अनेक घर होंगे , लेकिन स्वयं रहने के बजाय कम-से -कम कुछ समय टिककर , दूसरो के लिए घर बनाने की ओर आपका झुकाव होगा ।
आपमें काफी व्यवहार-कुशलता और कुटनीतिक प्रतिभा होगी । आप मिलनसार और सत्कार-कर्ता होंगे । जहां जायेंगे वहीँ लोग आपके आस-पास घिरे रहेंगे ।
लेकिन , तस्वीर का दुसरा पहलु यह भी है की यदि आप सावधान नहीं रहे तो आपके स्वभाव पर दुसरे लोग आसानी से छा जायेंगे । कुशल बहुमुखी दिमाग और शीघ्र पैसा कमाने की भावना का लाभ आर्थिक मगरमच्छ उठा सकते हैं । मित्र बनाने और दूसरो के अनुरूप अपने को ढालने की प्रवृति से आप हर प्रकार के खतरे में भी पड़ सकते हैं । उनमे कुछ आपको परिवर्तन के लिए गहरी उत्कंठा और आवेश के फलस्वरूप हो सकते हैं । यदि आप अपने को ठीक से अंकुश में न रखे तो यह सब कुछ घटना तय है ।
आपमें नई- नई बातों की खोज के लिए काफी प्रतिभा , मानसिक योग्यता और अपनापन है , अतः आप साहित्य या पत्रकारिता में अच्छा काम कर सकते हैं । कठिनाई यही है की आप जमकर प्रयास नहीं करना चाहते और किसी प्रकार का अंकुश या एकरस काम को नापसंद करते हैं ।
विवाह बहुत भाग्यशाली रहने के संकेत नहीं है और एक से अधिक विवाह या वैवाहिक सम्बन्ध रहने की निश्चित संभावना है ।
आर्थिक दशा :
धन कमाने के लिए कोई एक धंधा अपनाना प्रायः असंभव होगा । आप किसी पद और किसी काम में पैसा कमा सकते हैं । कभी- कभी " सौभाग्य के दौर " भी आयेंगे लेकिन आप बुढापे के लिए पैसा जमा नहीं कर पायेंगे । मेरी सलाह है की आप अच्छे दिनों में ऍफ़ डी वगैरह अवश्य लेकर रख लिया करेंगे ताकि भविष्य में काम आ सके ।
स्वास्थय :
आप आम तौर से कृशकाय होंगे और अपनी स्नायुओं से बहुत काम लेंगे । सदा ऊँचे तनाव की स्थिति में रहेंगे जिसका परिणाम स्वाभाविक टूटन हो सकता है । आपके चेहरे के किसी भाग में फरकन , हकलाहट , जिह्वा की नसों में परेशानी और बुढापे में पक्षाघात या ऐंठन हो सकती है । आप कम सोने वाले या अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं और आपको पर्याप्त विश्राम तथा नींद नहीं मिल पाएगी ।

* आपका शुभ अंक : 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 14/23/32 /41 /50 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 5 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/4/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग :सभी हलके रंग

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Friday, September 4, 2009

* सितम्वर माह के ४ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

- आचार्य रंजन
आप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 4 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
ग्रहों का योग ऐसा है की यह आपको विचारों और कार्य में इतना मौलिक और स्वतंत्र बनाएगा की अधिकाँश लोग शायद आपको विचित्र और सनकी समझे । यदि आपको दुसरे लोगों से घुलने - मिलने के लिए विवश होना पड़े तो आमतौर से बहुत कठिन और परेशानी वाला पायेंगे ।
आप आसानी से मित्र बनाने वाले व्यक्ति नहीं होंगे और जिन्हें मित्र बनायेंगे उनके आपके और आपके योजनाओं के लिए सहायक होने की आशा नहीं है । आप जीवन को अधिकाँश लोगों से भिन्न दृष्टिकोण से देखेंगे । अन्य लोगों से विशेषकर अपने परिजनों के विचारों से आपके विचार मेल नहीं खायेंगे ।
आप आसाधारण रूप से प्रबल इच्च्शक्ति और संकल्प वाले होंगे । हठी भी हो सकते हैं ।
आर्थिक दृष्टि से आप दूसरो जैसे सफल नहीं रहेंगे , क्योंकि प्रायः अपने हितों के विरुद्ध काम करेंगे और सामने उठने वाले प्रश्न के भौतिक या फलितार्थ की अधिक चिंता नहीं करेंगे ।
आप अनेक लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे क्योंकि आपके उद्देश्य को ठीक से समझा नहीं जाएगा । आपको ऐसे लोगों से विचित्र अनुभव होंगे । वे आपको गिराने की योजना और षड़यंत्र रचेंगे और कभी कभी आपको भारी परेशानी में डाल सकते हैं ।
आपके बारे में झूठी कहानियाँ और गुमनाम पात्र प्रचारित किये जायेंगे । बार बार गुप्त सूत्रों से घोटाले और बदनामी की खबरें उड़ने की भी सम्भावना है । आपके लिए यथासंभव मुकदमेबाजी से दूर रहना उचित होगा क्योंकि आपको निजी तौर पर या अपने उद्देश्य के लिए न्याय मिलाना कठिन है ।
किसी अदृश्य कारण से दुसरे लोग आपके मामलों में एक के बाद एक तालमेल पैदा करेंगे और मामलों को सीधा करने के आपके प्रयासों में भारी रोड़ा अटकाएंगे । ऐसा होने पर यदि आप अपनी पहल पर काम करें और अपने निर्णय तथा अन्तः-प्रेरणा पर भरोसा करें तो आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे ।
आप किसी प्रश्न पर वाद-विवाद की , गर्मी में फैसला न करें । आपका स्वभाव तर्क के उल्टे पक्ष को देखने का है । इससे मामला उलझेगा ही और लोग आपके विरोधी हो जायेंगे ।
यदि आप किसी स्वतंत्र पद पर हैं और लोगों के विचारों के अनुसार नहीं चलना होता , तो आप लिक से हटे विचारों पर अमल कर पायेंगे और अपनी मौलिकता से सफल होंगे । लेकिन यदि आप इतने शक्तिशाली नहीं हैं की दुसरे लोगों के विचारों की चिंता न करें तो हर हालत में आलोचना के शिकार बनेंगे । आपके साथ और आपके लिए सदा " अप्रत्याशित " ही घटेगा ।
इस ग्रह योग में साझेदारी या विवाह से प्रशन्नता मिलना बहुत ही संदेहास्पद है । विवाह में सफलता तभी मिल सकती है जब आपका जीवनसाथी आपके विचारों और योजनाओं को अपना लें ।
आप सबसे अधिक बौद्धिक वस्तुओं की चिंता करेंगे । आप नए विचारों पर चलेंगे । दर्शन , विज्ञान , रसायन-शास्त्र , बिजली , टेलीफोन या रेडियो , दरअसल लिक से हटकर किसी भी काम से सम्बंधित बातों में आपको सफलता मिलने की आशा है ।
आर्थिक दशा :
वसीयत में कमीं या मुकदमेबाजी से आपका रूपया -पैसा छीन सकता है । अतः धन कमाने के लिए अधिकतर अपने प्रयासों पर निर्भर रहना होगा । लिक से हटकर रचनात्मक कामों से आप ऐसा कर सकते हैं , लेकिन सदा अकेले काम करते हुए ही सफल होंगे । आपको कर्मचारियों , नौकरों और अपने से छोटे लोगों की धोखाधडी का शिकार होना पर सकता है ।
स्वास्थय :
आप डॉक्टरों के लिए पहेली रहेंगे । अधिकांशतः दुर्बोध ढंग की आकस्मिक और असामान्य बीमारियाँ होंगी । आप जितनी जल्दी बीमार पड़ेंगे , उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जायेंगे । मन के संकल्प से आप अपेक्षाकृत दूसरो से अधिक स्वयं को ठीक कर लेंगे ।

* आपका शुभ अंक : 1/2 / 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 10/11/14 /19 /20 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में ४/ 8 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : नीले , सुनहरे , पीले और भूरे

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Thursday, September 3, 2009

* सितम्वर माह के ३ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 3 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
दिल से आप अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारंभिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे । आप किसी भी पद पर पहुँच जाएँ , आसानी से संतुष्ट नहीं होंगे । आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे । यदि इस प्रवृति पर नियंत्रण नहीं लगाया तो कभी कभी निढाल हो कर बैठ जाने का खतरा है ।
आपके लिए अपने आस -पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है । अपनी योजनाओं को पूरी करने के लिए आपमें दृढ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे , लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे ।
संपत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे , किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे । अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे । आपका मष्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा ।
आप वैज्ञानिक जांच -पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ती के लिए उनका नौकर की भाँती उपयोग करेंगे । यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व -विद्यालयों को दसां देंगे और शोध कार्य में छात्रों की मदद करेंगे । आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व , अधिकार और विशवास के पदों पर होगा ।
आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे । दूसरों के लिए कानून बनायेंगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे ।संभवतः आपको अपनी योजनाओं को पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लिक से हटकर दिखाई नहीं देगा । आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे । कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन से कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे ।
आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों एवं परिचित के चुनाव में सावधान होंगे । कुछ ही लोग आपके निकट आ पायेंगे । विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की संभावना है ।
आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने , अथवा विदेशों या जन्म स्थान से बहुत दूर के स्थानों से संपर्क से लाभ होगा । आप जन - जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धंधे में सफल होंगे ।
आपके जीवन का पूरा रूख सफलता का रहेगा । एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है । यदि आप अपने को नियंत्रण में रखेंगे तो काफी ऊँचा उठने की आशा कर सकते हैं ।

आर्थिक दशा :
आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है , हालाँकि आप अति चिंतित हो सकते हैं । आपक किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे और कई कामों में अपने पाँव फंसाए रहेंगे । आपमें भारी दूरदर्शिता और निर्णय - बुद्धी होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे रहेंगे ।
स्वास्थय :
स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृति पेट के उपरी भाग , जिगर , तिल्ली और पाचन अंगों में गडबडी और मधुमेह की होगी । आप अपने क मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भांति बुलायेंगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मकेनिक को बुलाते हैं ।
* आपका शुभ अंक : 3 / 5 / 6 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 12/13/15 /24 /30 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 3 / 6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 1 / 4 /7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सभी हल्के रंग , जमुनी या फालसाई
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें
Blog Widget by LinkWithin