" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Tuesday, September 29, 2009

* सितम्वर माह के २९ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 29 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपमें बहुत उर्वर कल्पना - शक्ति और उत्तम मानसिक क्षमता होगी , किंतु बार - बार परिवर्तन का चाव आपको अपनी योजनाओं से पूरा लाभ उठाने नहीं देगा आपमें सभी बौद्धिक अद्धयनो की गहरी इच्छा होगी और व्यवसायिक क्षेत्रों में जाने के बजाय ऐसे कामों को करना अधिक पसंद करेंगे
आपमें आडम्बर नहीं होगा , बल्कि बिना दिखावे का शांत जीवन पसंद करेंगे जिस काम में भी लगे होंगे पूरे भरोसे और ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन पर्याप्त आत्मविश्वास और अपनी योग्यता में यकीन नहीं होने के कारण उत्साह का आभाव रहेगा प्रयत्न से आप अपनी इस दुर्बलता को दूर कर सकते हैं
आप शोध छात्र के रूप में , साहित्य में , कलात्मक काम में और केमिस्ट या किसी विज्ञान `के काम में भी अच्छी सफलता पा सकते हैं आपको फूलों , बागवानी और प्रकृति से घनिष्ट रूप से जुड़ी वस्तुओं तथा धरती के पदार्थों से प्रेम होगा , लेकिन व्यावसायिक भावना ना होने के कारण उनसे आर्थिक लाभ नहीं उठा सकेंगे
आपमें मित्र बनाने और मित्रता मित्रता बनाये रखने की क्षमता है , विशेषकर अपने विपरीत लिंगियों से
आप अनेक बार स्थान परिवर्तन करेंगे
अपने जीवन साथी के चुनाव में विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी में निर्णय मत कीजिये अच्छा हो यदि बड़ी आयु में विवाह करें , क्योंकि मध्य आयु के लगभग या बाद में आपके विचारों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है
कभी कभी आपको निराशा या उदासी के दौरे पड़ने की भी संभावना है उनके अध्ययन से पता चलेगा की चन्द्रमा का आप पर कितना प्रभाव है आपका सबसे अच्छा समय शुक्ल - पक्ष का होगा इसी में आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए कृष्ण - पक्ष में आपका चुप रहना ही हितकर होगा निराशा और उदासी से दूर रहिये क्योंकि इसका आपके पाचन अंगों एवं स्वास्थय पर बूरा प्रभाव पड़ेगा
आप दूसरों के मन को पढने के गुणों का विकास कर सकते हैं

आर्थिक दशा :
आप व्यापार के बजाय दिमागी काम से धन कमाएंगे , किंतु धन की इच्छा से आकर्षित होने पर बड़े उद्द्यमों के प्रमुख के रूप में भी अच्छा काम कर सकते हैं आप साहित्य में आलोचक , पुस्तक समीक्षक , प्रूफ़ - रीडर , शिक्षक , सचिव इत्यादि के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं
आप अल्प-व्ययी और पैसे को सावधानी से खर्च करने वाले होंगे
भविष्य के बारे में बहुत चिंतित रहेंगे लेकिन अपनी आवश्यकताओं के लायक आपके पास काफ़ी धन रहने की आशा है
स्वास्थय :
पाचन अंगों , पेट और आंतों की गडबडी से आपको अनेक धक्के लगेंगे भोजन का अध्ययन कर और अपने शरीर के अनुकूल पदार्थ चुनकर उनसे बच सकते हैं
* आपका शुभ अंक : 2 / ५ / ७ एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- २० /२३ /२५ /२९ /३२ etc.
~NOTE :
आपके जीवन में २ / ७ अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : / ४ /६ / ८ / ९ एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सफ़ेद , हल्का हरा , हल्का नीला
* आपका अशुभ रंग : काला , धूसर , गहरा नीला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Monday, September 28, 2009

* सितम्वर माह के २८ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

-आचार्य रंजन (ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), बेगुसराय (बिहार )
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
यदि आपका जन्म सितम्वर माह के २८ तारीख का हो , तो ......
* स्वभाव :
आप जो भी काम या अध्ययन हाथ में लेंगे उसी में विचारशील प्रकृति के सच्चे अध्येता और बहुत परिश्रमी होंगे आपका भाषा पर बहुत अच्छा अधिकार होगा सुन्दरता को हर रूप में प्यार करेंगे अपना सच्चा व्यवसाय चुनने में भरी कठिनाई होगीआप अनेक दिशाओं में प्रयास करेंगे , और अंततः जिस रस्ते पर चलना है , उस पर पाँव ज़माने के लिए मध्य आयु या उसके बाद तक प्रतीक्षा करनी होगी आपमें संपत्ति प्राप्त करने की काफी उत्कंठा होगी , लेकिन शुरू के वर्षों में उसका संग्रह करने में भारी कठिनाई होगी आपका मुख्य दोष यह है की आप बड़ी आसानी से उब उठते हैं और बहुत अधिक चिंता करने लगते हैंआपको एकाग्रचित होने , अपने में तथा अपने लक्ष्य में विशवास पैदा करने और अपनी योजनाओं के अमल में विलंब या उत्साह भंग को बाधक बनने देने का प्रयास करना चाहिएइस प्रकार काम करने से अंत में आप अधिकांश अन्य लोगों से अधिक सफल होंगे
* आर्थिक दशा :
पैसा कमाने के लिए आपकी परिश्थितियाँ आम तौर पर बहुत शुभ हैआप आसानी से दूसरों का विशवास प्राप्त करेंगे और वे आपको विशवास तथा जिम्मेवारी के पदों पर बिठाएंगेस्वयं पूँजी लगाने एवं उद्योग या व्यापार ज़माने में भाग्यशाली रहेंगे
* स्वास्थ्य :
आप अच्छे स्वास्थ्य की और शक्ति की अपेक्षा कर सकते हैं , लेकिन एकदम ठीक रहने के लिए अधिक से अधिक ताज़ा हवा लीजिये और व्यायाम कीजिये
* आपका शुभ अंक : 1 / 2 / 5/ 10/ 11/ 14/ एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 19/20/23/28/29/32 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 4 / 7 अंकों का भी विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 4 /8 / 7 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : हल्का पिला , सुनहरा , नारंगी , सफ़ेद (चमकीला )
* आपका अशुभ रंग : काला , धूसर , गहरा नीला
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Sunday, September 27, 2009

* सितम्वर माह के २७ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

- आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), बेगुसराय ( बिहार )
यदि आपका जन्म पृथ्वी के किसी भी भाग में एवं किसी
भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 27 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आप विचारों में या अपनी योजनाओं को पूरी करने में अधिक कूटनीतिज्ञ होंगे । ग्रहों का योग कुछ इस तरह बना है जो की आपको मन से बहुत सक्रीय बनाएगा और जोखिम तथा दुस्साहस से प्रेम देगा । आप अपने मुंहफट-पन से और वाणी से सीधी चोट कर दूसरो को अपना दुश्मन बना लेंगे । कभी - कभी आप व्यंग्य से बात करेंगे । बहुत पारख , आलोच्काक और छोटी - छोटी बातों पर चिढ जाने वाले होंगे । उद्द्यमों में या इन्जिंनियरी में या कारखानों के निर्माण में , रचनात्मक काम के लए आप बहुत उपयुक्त रहेंगे । अपने उद्द्यमों में मशीनों का काफी उपयोग करेंगे । शल्य - चिकित्सक या दंत- चिकित्सक के रूप में और महीन औजारों से काम लेने में भी आप में काफी योग्यता होगी । सभी नई वैज्ञानिक खोजों में आपकी गहरी दिलचस्पी होगी । दार्शनिक , विचारक या लेखक के रूप में अपने को अभिव्यक्त करने में आपको सफलता मिलेगी । आपके स्वभाव के एक और पक्ष से आप कृषि भूमि के विकास में या नई मशीनों से काम लेने में पहल करेंगे । आप दुर्घटनाओं और मशीनों से कुछ अधिक ही दुर्घटनाग्रस्त होंगे । पशुओं ,विमानों , और विमान-यात्रा से भी खतरा हो सकता है । आग या अग्नेयास्त्रों से भी खतरा से इनकार नहीं किया जा सकता है ।
आर्थिक दशा :
आप पैसा कमाने में आम तौर से सफल होंगे। जो काम करेंगे उसी में अपने नए विचारों से बहुत धनि हो जायेंगे ।
स्वास्थय :
आप बिमारी के बजाय दुर्घटनाओं के अधिक शिकार होंगे । वैसे उच्च रक्त-चाप एवं ह्रदय - रोग से आक्रांत रह सकते हैं ।

* आपका शुभ अंक ९/५ & इसके सभी सीरीज़ i.e.- 18/23/२७/32/36 /45 /50 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में ३/६/९ अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 8 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : लाल , गुलाबी , हल्के रंग
* आपका अशुभ रंग : , नीला एवं काला
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Saturday, September 26, 2009

* सितम्वर माह के २६ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

- आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), बेगुसराय ( बिहार )
यदि आपका जन्म पृथ्वी के किसी भी भाग में एवं किसी
भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 26 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
प्रारम्भिक वर्षों में , लगभग ३५ वर्ष की आयु तक , आपको अनेक बाधक प्रभावों का सामना करना पड़ेगा । उसके बाद आप अपने प्रतिकूल वातावरण से मुक्त हो जायेंगे और आपकी आकांक्षाएं पूरी होंगी ।
आप धीर , गंभीर होंगे । असामान्य विषयों का अध्ययन करना चाहेंगे और आपमें अपने ही खोल में रहे आने की प्रवृति होगी । आम लोगों के बारे में रुझान उनकी अति आलोचना करने और संदेही होने का होगा ।
अपने काम में पूरे ईमानदार होंगे लेकिन उसमें जितना दिमाग लगायेंगे उसका आपको उचीत श्रेय नहीं मिलेगा । आप पुरानी पुस्तकें , पुस्तकालय और संग्रहालय पसंद करेंगे और ऐसे विषयों पर पुस्तकें लिखना या संग्रह करना चाहेंगे ।
आर्थिक दशा :
हर हालत में अति - सतर्कता की भावना के कारण आप धन कमाने के अच्छे अवसर गँवा देंगे । इसके लिए आप प्रायः पश्च्ताताप भी करेंगे , लेकिन आप कुछ ठोस धंधों में या कोयला खान , भूमि और मकान जैसी संपत्ति में अच्छी पूँजी लगायेंगे ।
स्वास्थय :
आप शारीर से बहुत तगडे होंगे और दिमागी काम में भी भारी सहन- शक्ति और क्षमता होगी । बहुत अधिक बैठकर काम करने से आंत की रुकावट , हर्निया , खुजली जैसे रोगों के आप शिकार हो सकते हैं । खुले में जितना व्यायाम कर सकते हों , कीजिये । अनेक दुर्घटनाओं का सामना करने का भी योग परिलक्षित हो रहा है ।

* आपका शुभ अंक : ४/ ८ & इसके सभी सीरीज़ i.e.- 13/17/२२/26/35/31 /44 /53 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 4/7 /8 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : हल्के रंग , सफ़ेद

* आपका अशुभ रंग : , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Friday, September 25, 2009

* सितम्वर माह के २५ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

- आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), बेगुसराय ( बिहार )
यदि आपका जन्म पृथ्वी के किसी भी भाग में एवं किसी
भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 25 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आप रहस्यवाद और गुप्त विद्याओं की ओर काफी आकर्षित होंगे , लेकिन अधिक आलोचना करने वाले और संदेही होंगे । हर बात को तर्क से समझना चाहेंगे । एक बार संतुष्ट हो जाने पर अपने विशवास में अत्यंत इमानदार रहेंगे , लेकिन अपने विचार दुसरे लोगों पर लादेंगे नहीं । इन विषयों पर शोधकार्य में आप काफी समय लगायेंगे । ऐसी सम्भावना है की अपने विश्वास पर अंतिम रूप से पहुँचने से पहले आप अनेक धर्मों और विश्वासों की छानबीन करेंगे ।
आप मनोविज्ञान और ऐसे अन्य विषयों में और लेखक , संगीतज्ञ , रसायन-शास्त्रों या उद्योगों के संगठनकर्ता के उप में भी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे ।
भौतिक दृष्टिकोण से जीवन में प्रारंभिक वर्ष अच्छे रहने की संभावना नहीं है लेकिन बाद की आयु में अपनी वृति में धन , अच्छा पद और सफलता , सभी का आश्वासन रहेगा ।
आप बूढों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और आपके सबसे अच्छे मित्र विचित्र सनकी और अपने काम तथा विचारों में सबसे अलग लोग होंगे ।
आर्थिक दशा :
आर्थिक मामलों में आप अति चिंताग्रस्त दिखाई देंगे । आप दुसरे लोगों के हिसाब - किताब की अच्छी व्यवस्था करेंगे और उन्हें धन कमाकर भी दे सकते हैं , लेकिन निजी मामलों में इतने सतर्क रहेंगे की मार्ग में आने वाले अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे ।
स्वास्थय :
आपके स्वास्थय पर भी आपके मन का भारी प्रभाव पड़ेगा । चिंता से शीघ्र अस्त- व्यस्त और तनावग्रस्त हो जायेंगे । पाचन अंग आपको काफी परेशान कर सकते हैं ।

* आपका शुभ अंक : 2/7 & इसके सभी सीरीज़ i.e.- 11/16/२०/25/34/38 /47 /52 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 2&7 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 4/ 8 / 9 /1एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : हल्के रंग , सफ़ेद , क्रीम एवं हल्का हरा

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें
Blog Widget by LinkWithin