skip to main |
skip to sidebar
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), प्रोफेसर कोलोनी , बेगुसरायआज से एक नई श्रृंखला शुरू की जा रही है , जिसके अंतर्गत् आप उपरोक्त तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -यदि आपका जन्म सितम्वर माह के १ तारीख का हो , तो ...... * स्वभाव : आप जो भी काम या अध्ययन हाथ में लेंगे उसी में विचारशील प्रकृति के सच्चे अध्येता और बहुत परिश्रमी होंगे । आपका भाषा पर बहुत अच्छा अधिकार होगा । सुन्दरता को हर रूप में प्यार करेंगे । अपना सच्चा व्यवसाय चुनने में भरी कठिनाई होगी । आप अनेक दिशाओं में प्रयास करेंगे , और अंततः जिस रस्ते पर चलना है , उस पर पाँव ज़माने के लिए मध्य आयु या उसके बाद तक प्रतीक्षा करनी होगी । आपमें संपत्ति प्राप्त करने की काफी उत्कंठा होगी , लेकिन शुरू के वर्षों में उसका संग्रह करने में भारी कठिनाई होगी । आपका मुख्य दोष यह है की आप बड़ी आसानी से उब उठते हैं और बहुत अधिक चिंता करने लगते हैं । आपको एकाग्रचित होने , अपने में तथा अपने लक्ष्य में विशवास पैदा करने और अपनी योजनाओं के अमल में विलंब या उत्साह भंग को बाधक न बनने देने का प्रयास करना चाहिए । इस प्रकार काम करने से अंत में आप अधिकांश अन्य लोगों से अधिक सफल होंगे । * आर्थिक दशा : पैसा कमाने के लिए आपकी परिश्थितियाँ आम तौर पर बहुत शुभ है । आप आसानी से दूसरों का विशवास प्राप्त करेंगे और वे आपको विशवास तथा जिम्मेवारी के पदों पर बिठाएंगे । स्वयं पूँजी लगाने एवं उद्योग या व्यापार ज़माने में भाग्यशाली रहेंगे । * स्वास्थ्य :
आप अच्छे स्वास्थ्य की और शक्ति की अपेक्षा कर सकते हैं , लेकिन एकदम ठीक रहने के लिए अधिक से अधिक ताज़ा हवा लीजिये और व्यायाम कीजिये ।
* आपका शुभ अंक : 1 / 2 / 5/ 10/ 11/ 14/ एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 19/20/23/28/29/32 etc.
~NOTE : आपके जीवन में 4 / 7 अंकों का भी विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे ।
* आपका अशुभ अंक : 4 /8 / 7 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़ ।
* आपका शुभ रंग : हल्का पिला , सुनहरा , नारंगी , सफ़ेद (चमकीला )
* आपका अशुभ रंग : काला , धूसर , गहरा नीला
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।
इस माह से समस्त बारह राशिः का मासिक राशिः - फल का पब्लिशिंग किया जा रहा है । और यह प्रत्येक माह के लगभग १५ तारीख तक पोस्ट हो जाएगा । अतः अपना राशिः एवं लग्न का पता अपने कुंडली से कर लेने के बाद ही राशिः - फल पढ़ें । यदि आपका अपना कोई कुंडली नही हो तो ऐसी परिस्थिति में अपने प्रचलित नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार भी राशिः - फल देखा जा सकता है ।
मेष ( चु , चे , चो , ला , ली , लू , ले , लो , अ ) -यह समय आर्थिक चुनौतियों व् मानसिक शांति में विघ्न का सूचक है । सरकारी मसले आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं । नए लोगों से शत्रुता की भी सम्भावना है , ऐसा भी संभव है की आप स्वयं को अस्वस्थ एवं अकर्मण्य अनुभव करें , अतः स्वस्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । संतान सम्बंधित समस्यायें भी चिंता का विषय हो सकता है , परन्तु यदि कुंडली में मंगल देव की स्थिति अच्छी हुई तो इन चिंता के विषयों में थोडी कमी आ सकती है साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है ।
वृष ( इ , उ , ऐ , ओ , व् , वि , वू , वे , वो ) -यह समय आपके वर्तमान सामाजिक स्तर व् कार्यालय में अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने में कठिनाई का है , क्योंकि इसमें गिरावट के संकेत हैं । अतः अपने वरिष्ठ अधिकारी , शुभचिंतकों व् परामर्शदाताओं से विवाद से बचें ।वैवाहिक जीवन में तनाव व् दाम्पत्य सुख में भी यथेष्ट कमी का अनुभव कर सकते हैं । साथ ही यात्रा बाधा एवं अपने धन व मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने का भी है , क्योंकि इस काल में चोरी की भी संभावना लग रही है ।
मिथुन ( का , की , कू , घ , ङः , छ , के , को , ह )-लग्न में मंगल देव की उपस्थिति आपके व्यापार को प्रभावित कर सकता है । कुछ अनचाहे खर्च भी करने पर सकते हैं । धन व्यय करने की ललक पर नियंत्रण रखें । इस अवधी में यात्रा के भी अनेक अवसर बनने के योग दिख रहे हैं ( हो सकता है की सर-दर्द से भी पीड़ित रहें ) ।वैसे, सूर्य देव की गोचर में शुभ दृष्टि से कुल मिलाकर यह समय आपके व्यवसाय एवं व्यक्तिगत जीवन में सुख व सफलता का है । समाज में आपको और भी अधिक सम्मानीय स्थान प्राप्त हो सकता है । परिवार के सदस्य आपको स्वार्थरहित स्नेह देंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे । इस प्रकार व्यक्तिगत जीवन में आप स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से इतना स्वस्थ अनुभव करेंगे जैसा पहले कभी नहीं किया होगा । साथ ही आपको धन - लाभ का भी योग स्पष्ट दिख रहा है । अतः जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारत्मक एवं उत्साह -पूर्ण रहेगा ।
कर्क ( हि , हु , हे , हो , डा , डी , डू , डे , डो ) -यह समय आपके लिए धन - सम्बन्धी चुनौतियों का है । इस दौरान आपको पूर्वाभास हो जाएगा की व्यापार में अपेक्षित लाभ न होकर धन का ह्राष हो रहा है ।इस समय अनेक प्रकार के प्रिय व निकट रहने वाले आक्रांत करते रहेंगे । आप अपने प्रिय व निकट रहने वाले व्यक्तियों के प्रति चिरचिरेपन का व्यवहार करेंगे । आप पायेंगे की सदा आसानी से किये जाने वाले साधारण क्रियाकलापों को करने में भी आपको कठिनाई का अनुभव हो रहा है । इन दिनों आप सर दर्द से भी परेशान रह सकते हैं ।
सिंह ( मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे ) -यह अवधी स्थायी या अस्थायी स्थान परिवर्तन , कार्य करने के स्थान पर कठिनाइयां तथा अपने वरिष्ठ अफसरों अथवा मालिक की अप्रसन्नता झेलना संभव है । इस दौरान आप थकान महसूस कर सकते हैं एवं उदर रोग , पाचन क्रिया सम्बन्धी रोग , नेत्र तथा ह्रदय से सम्बंधित समस्यायें हो सकती है । अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें । जहाँ तक घर का सम्बन्ध है , परिवार में अनबन तथा मित्रों से मन-मुटाव वाली परिस्थितियाँ गृह-कलह अथवा क्लेश का कारण बन सकती है । जीवन -साथी से असहमति अथवा विवाद आपके वैवाहिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है । कुल मिलाकर घर की शांति एवं परस्पर सामंजस्य हेतु यह समय चुनौतीपूर्ण है ।
कन्या ( टा , पा , पी , पू , षा , ण , ठ , पे , पो ) -यह समय विशेष रूप से आर्थिक चुनौतियों से परिपूर्ण है । अतः कोई भी वित्त सम्बन्धी निर्णय सोच - समझकर सावधानी पूर्वक लें ।यदि आप कहीं कार्यरत हैं, तो आप और आपके अधिकारी के बीच कुछ परेशानियां आ सकती हैं । अधिकारी आपके कार्य की सराहना नहीं करेंगे और संभव है की आपको दिए गए उत्तरदायित्व में कटौती करे या वेतन कम कर दे ।यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में धक्का लग सकता है , किसी विवाद में ना पड़ें क्योंकि मित्र व वरिष्ट व्यक्तियों से झगडे की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है । इस समय असंतोष आपके घर की शांति व सामंजस्य पर प्रभाव डाल सकता है ।
तुला ( रा , री , रू , रे , रो , ता , ती , तू , ते ) -आपके लिए यह समय धन - लाभ , आर्थिक व सामजिक स्थिति में सुधार व उन्नति का स्पष्ट संकेत दे रही है । अपने अफसर से पदोन्नति मांगने का अनुकूल समय है । इस समय आप व्यापार में लाभ , धन प्राप्ति और यहाँ तक की मित्रों से भी लाभ प्राप्त करने की आशा की जा सकती है ।समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जो की परिवार के लिए आनंद -
दायक होगा । इस काल के दौरान आपके घर कोई आध्यात्मिक निर्माणात्मक कार्य संपन्न होगा जो घर - परिवार के आनंद में वृद्धि करेगा । आमोद - प्रमोद , अच्छा स्वादिष्ट भोजन व मिष्टान्न आदि का भी वितरण होगा । कुल मिलाकर यह समय आपके व आपके परिवार के लिए शांतिपूर्ण व सुखद है ।
वृश्चिक ( तो , ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यूं ) -यह समय आपके लिए शुभ है । यह लाभ , पदोन्नति , प्रगति , तथा प्रयासों में सफलता का सूचक है ।समाज में आपको और भी सम्मानीय स्थान मिल सकता है । जहां की आशा भी ना हो , ऐसी जगह से आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है । इसके अलावा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर ओर सुख ही सुख बिखरा पायेंगे ।
धनु ( ये , यो , भा , भी , भू , ध , फ , ढ , भे ) -इस काल का आपके जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा । आप पर किसी कुचाल के कारण दोषारोपण हो सकता है , स्थान बदल सकता है तथा मानसिक शांति का आभाव रह सकता है । आर्थिक रूप से यह समय कठिनाई से परिपूर्ण है । पैसा वसूल करने में कठिनाई आ सकती है । साथ ही व्यर्थ के खर्चों का भी योग बन रहा है । इन सबके बावजूद आप किसी सत्कार्य के विषय में सोच सकते हैं तथा उसमें सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं ।
मकर ( भो , जा , जी , खी , खू , खे , खो , ग , गी ) -कुल मिलाकर यह समय हानि व शारीरिक व्याधियों का है । अतः व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें तथा आर्थिक मामलों में सावधान रहें ।यह अवधि कार्यालय में अप्रिय घटनाओं की भी है एवं घर में पति / पत्नी से विवाद , झगडे का रूपं ले सकता है ।आप व्यर्थ के भय , चिंता एवं बेचैनी से आक्रांत हो सकते हैं ।किसी रिश्तेदार की समस्यायें अचानक उभरकर सामने आ सकती है व चिंता का कारण बन सकती है ।
कुम्भ ( गू , गे, गो , सा , सी , सू , से , सो , दा ) -यह समय कष्टप्रद यात्रा , स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएँ तथा व्यापार में मंदी का सूचक है ।कार्यालय में अपने से वरिष्ट व्यक्तियों तथा उच्चधिकारियों से किसी प्रकार के झगडे से बचें ।अपने जीवन - साथी के शारीरिक - कष्ट , विषद व मानसिक व्यथा आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं । बच्चों का स्वाश्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है । मैं समझता हूँ की यह अवधी आपके लिए थकान भरा रह सकता है ।
मीन ( दी, दू , थ , झ् , ञों , दे , दो , चा , ची ) -
यह समय आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलताओं का है । आप धन प्राप्ति से बैंक खातों में वृद्धी ,
समाज में उच्च स्थान व जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन की आशा कर सकते हैं ।आपकी पदोन्नति हो सकती है व सबसे ऊँचे पदाधिकारी द्वारा आपका सम्मान किया जा सकता है । आपके प्रयासों की सराहना एवं शत्रुओं की पराजय भी संभावित है ।जहाँ तक स्वास्थ्य का सवाल है तो आप रोग , अवशाद , अकर्मण्यता व चिंताओं से मुक्त रहेंगे । साथ ही आपके परिवार का स्वास्थ्य भी इस काल में उत्तम रहेगा ।नोट : - " ऊपर दिए गए राशि फल सामान्य हैं , अतः फल की शुभता एवं अशुभता में कमी या ज्यादा आपके कुंडली में चल रहे दशा - अन्तर्दशा पर भी निर्भर करता है . " - आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ), प्रोफ0 कोलोनी , बेगुसराय , बिहार** आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत है **