skip to main |
skip to sidebar
SERIES - VIकन्या राशि ( Virgo )( टा , पा , पी , पू , षा , ण , ठ , पे , पो )मित्रों , 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है ! इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे ! शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे ! अतः इस नए सीरीज़ में हम रो ज एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में प्रथम भाव से विचरण करेंगे । यह कठिनं चुनौतीपूर्ण समय का सूचक है ।
वित्त न्यूनतम स्थिति में होगा। व्यर्थ के खर्चे व अनावश्यक ॠण से बचें क्योंकि यह और अधिक हराश का कारण बन सकता है ।
व्यक्तिगत रूप से आप निराशावादी हो सकते हैं व बाहर से आपका व्यक्तित्व अप्रियकर हो सकता है । आपमें से कुछ पूर्व निश्चित उद्देश्यों को पूर्ण करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं । आपमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ सकता है ।
स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें । अस्वस्थता का कारण रोग न होकर शस्त्र , विष , अग्नि शारीरिक पीडा व थकान हो सकता है । इन वस्तुओं से स्वास्थ्य को खतरा है अतः दूर रहने की चेष्टा करें । आपकी पत्नी / पति को भ शारीरिक पीडा , दर्द , बेचैनी इत्यादि हो सकती है । अतः उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें ।
आपमें से कुछ को सर में दर्द हो सकता है एवं काफी मानसिक व्यथाएं भी हो सकती है ।
अपनी प्रतिष्ठा व मान बनाये रखने हेतु यह एक चुनौतीपूर्ण समय है अतः ऐसे क्रिया-कलापों से बचें जो इन पर प्रभाव डाल सकते हैं ।
इन दिनों यात्रा करनी पड़ सकती है । आपको सुदूर स्थानों पड़ जाना पड़ सकता है तथा आपका स्थानान्तरण भी हो सकता है । परन्तु आपमें से अधिकांश के लिए अपने स्वजनों व प्रियजनों तथा घर की सुख - सुविधाओं से दूर रहना कोई सुखद अनुभव नहीं होगा ।
घर में सुख-शान्ति बनाये रखिये । इस विशेष समय में आपके अपने भाई - बहिनों व उनकी पत्नियों / पतियों से झगडा हो सकता है । अपनी पत्नी / पति व बच्चों से भी कोई अप्रिय बात न करें व उन्हें जीवन को खतरा में डालने वाली वस्तुओं से दूर रखें । आपको किसी निकट-जन का अंतिम संस्कार संपन्न करना पड़ सकता है । आपमें से कुछ को अचानक धोखाधडी का शिकार होना पड़ सकता है । मित्रता अमूल्य निधि है जिसे शनि देव की यह गति विपरीत रूप से प्रभावित कर सकती है । अतः मित्रों व मित्रता को सुरक्षित रखें । स्वयं को सतर्क व चुस्त - दुरुस्त रखें क्योंकि इस समय विशेष में आप बुराईयों का शिकार हो सकते हैं ।
नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."
* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं *
- आचार्य रंजन
आचार्य रंजन , बेगुसराय (न्यू प्रोफ ० कोलोनी ), बिहारआप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 13 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव : ग्रहों का योग ऐसा है की यह आपको विचारों और कार्य में इतना मौलिक और स्वतंत्र बनाएगा की अधिकाँश लोग शायद आपको विचित्र और सनकी समझे । यदि आपको दुसरे लोगों से घुलने -
मिलने के लिए विवश होना पड़े तो आमतौर से बहुत कठिन और परेशानी वाला पायेंगे । आप आसानी से मित्र बनाने वाले व्यक्ति नहीं होंगे और जिन्हें मित्र बनायेंगे उनके आपके और आपके योजनाओं के लिए सहायक होने की आशा नहीं है । आप जीवन को अधिकाँश लोगों से भिन्न दृष्टिकोण से देखेंगे । अन्य लोगों से विशेषकर अपने परिजनों के विचारों से आपके विचार मेल नहीं खायेंगे । आप आसाधारण रूप से प्रबल इच्च्शक्ति और संकल्प वाले होंगे । हठी भी हो सकते हैं । आर्थिक दृष्टि से आप दूसरो जैसे सफल नहीं रहेंगे ,
क्योंकि प्रायः अपने हितों के विरुद्ध काम करेंगे और सामने उठने वाले प्रश्न के भौतिक या फलितार्थ की अधिक चिंता नहीं करेंगे । आप अनेक लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे क्योंकि आपके उद्देश्य को ठीक से समझा नहीं जाएगा । आपको ऐसे लोगों से विचित्र अनुभव होंगे । वे आपको गिराने की योजना और षड़यंत्र रचेंगे और कभी कभी आपको भारी परेशानी में डाल सकते हैं । आपके बारे में झूठी कहानियाँ और गुमनाम पात्र प्रचारित किये जायेंगे । बार बार गुप्त सूत्रों से घोटाले और बदनामी की खबरें उड़ने की भी सम्भावना है । आपके लिए यथासंभव मुकदमेबाजी से दूर रहना उचित होगा क्योंकि आपको निजी तौर पर या अपने उद्देश्य के लिए न्याय मिलाना कठिन है । किसी अदृश्य कारण से दुसरे लोग आपके मामलों में एक के बाद एक तालमेल पैदा करेंगे और मामलों को सीधा करने के आपके प्रयासों में भारी रोड़ा अटकाएंगे । ऐसा होने पर यदि आप अपनी पहल पर काम करें और अपने निर्णय तथा अन्तः-
प्रेरणा पर भरोसा करें तो आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे । आप किसी प्रश्न पर वाद-
विवाद की ,
गर्मी में फैसला न करें । आपका स्वभाव तर्क के उल्टे पक्ष को देखने का है । इससे मामला उलझेगा ही और लोग आपके विरोधी हो जायेंगे । यदि आप किसी स्वतंत्र पद पर हैं और लोगों के विचारों के अनुसार नहीं चलना होता ,
तो आप लिक से हटे विचारों पर अमल कर पायेंगे और अपनी मौलिकता से सफल होंगे । लेकिन यदि आप इतने शक्तिशाली नहीं हैं की दुसरे लोगों के विचारों की चिंता न करें तो हर हालत में आलोचना के शिकार बनेंगे । आपके साथ और आपके लिए सदा "
अप्रत्याशित "
ही घटेगा । इस ग्रह योग में साझेदारी या विवाह से प्रशन्नता मिलना बहुत ही संदेहास्पद है । विवाह में सफलता तभी मिल सकती है जब आपका जीवनसाथी आपके विचारों और योजनाओं को अपना लें । आप सबसे अधिक बौद्धिक वस्तुओं की चिंता करेंगे । आप नए विचारों पर चलेंगे । दर्शन ,
विज्ञान ,
रसायन-
शास्त्र ,
बिजली ,
टेलीफोन या रेडियो ,
दरअसल लिक से हटकर किसी भी काम से सम्बंधित बातों में आपको सफलता मिलने की आशा है । आर्थिक दशा : वसीयत में कमीं या मुकदमेबाजी से आपका रूपया -
पैसा छीन सकता है । अतः धन कमाने के लिए अधिकतर अपने प्रयासों पर निर्भर रहना होगा । लिक से हटकर रचनात्मक कामों से आप ऐसा कर सकते हैं ,
लेकिन सदा अकेले काम करते हुए ही सफल होंगे । आपको कर्मचारियों ,
नौकरों और अपने से छोटे लोगों की धोखाधडी का शिकार होना पर सकता है । स्वास्थय : आप डॉक्टरों के लिए पहेली रहेंगे । अधिकांशतः दुर्बोध ढंग की आकस्मिक और असामान्य बीमारियाँ होंगी । आप जितनी जल्दी बीमार पड़ेंगे ,
उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जायेंगे । मन के संकल्प से आप अपेक्षाकृत दूसरो से अधिक स्वयं को ठीक कर लेंगे । * आपका शुभ अंक : 1/2 / 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 10/11/14 /19 /20 etc.
~NOTE : आपके जीवन में ४/ 8 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे ।
* आपका अशुभ अंक : 3/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़ ।
* आपका शुभ रंग : नीले , सुनहरे , पीले और भूरे
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
SERIES - Vसिंह राशि ( Leo )( मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे )मित्रों , 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है ! इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे ! शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे ! अतः इस नए सीरीज़ में हम रो ज एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में द्वितीय भाव से विचरण करेंगे । यह सामान्य रूप से आपके लिए कठिन समय है । आपमें अधिकांश को अपने लक्ष्य व परियोजना के मनवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे । यदि आप सेवारत हैं अथवा किसी व्यवसाय में हैं तो सावधानी से एक-एक कदम बढायें , छलांग न लगायें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है ।
यह समय वित्तीय दृष्टि से भी प्रतिकूल है । अपने खर्चों पर लगाम कसें व कारण खोजें की आपका धन कहाँ जा रहा है । आपमें से कुछ अनेक श्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं परन्तु वह धन हाथ में रखना कठिन होगा । पैतृक संपत्ति से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विवाद से दूर ही रहें क्योंकि यह आपके सुखी जीवन व आत्मगौरव को ठेस पहुंचा सकता है ।
इस विशेष समय में आप व्यर्थ के झाग्रों में पड़कर नए शत्रु बना सकते हैं । आपमें से कुछ में न्रिशंसता / निर्दयता पनप सकती है और संभव है की आप कोई अपराध कर बैठें । आपमें से कुछ तो अपने परिवार में ही नए शत्रु बना सकते हैं ।
छोटी-छोटी बातों पर पत्नी / पति को परेशान न करें । बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि ग्रह- स्थिति परिवर्तन उनके लिए जोखिम बन सकता है ।
स्वास्थ्य का इस समय सही रूप से ध्यान रखें । आप स्वयं को दुर्बल व निस्तेज अनुभव कर सकते हैं । साथ ही शक्तिहीन भी हो सकते हैं । आपमें से अधिकांश थोडा कठिन काम करके ही थकान महसूस करेंगे । साथ ही अपने रूप-रंग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ।
आपमें से कुछ इन दिनों विदेश भी जा सकते हैं जबकि कुछ के निरुद्देस्य इधर-उधर भटकने की सम्भावना है ।
नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."
* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं *
- आचार्य रंजन
आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 12 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव : दिल से आप अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारंभिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे । आप किसी भी पद पर पहुँच जाएँ , आसानी से संतुष्ट नहीं होंगे । आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे । यदि इस प्रवृति पर नियंत्रण नहीं लगाया तो कभी कभी निढाल हो कर बैठ जाने का खतरा है । आपके लिए अपने आस -पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है । अपनी योजनाओं को पूरी करने के लिए आपमें दृढ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे , लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे । संपत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे , किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे । अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे । आपका मष्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा । आप वैज्ञानिक जांच -पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ती के लिए उनका नौकर की भाँती उपयोग करेंगे । यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व -विद्यालयों को दसां देंगे और शोध कार्य में छात्रों की मदद करेंगे । आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व , अधिकार और विशवास के पदों पर होगा । आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे । दूसरों के लिए कानून बनायेंगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे ।संभवतः आपको अपनी योजनाओं को पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लिक से हटकर दिखाई नहीं देगा । आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे । कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन से कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे । आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों एवं परिचित के चुनाव में सावधान होंगे । कुछ ही लोग आपके निकट आ पायेंगे । विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की संभावना है । आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने , अथवा विदेशों या जन्म स्थान से बहुत दूर के स्थानों से संपर्क से लाभ होगा । आप जन - जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धंधे में सफल होंगे । आपके जीवन का पूरा रूख सफलता का रहेगा । एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है । यदि आप अपने को नियंत्रण में रखेंगे तो काफी ऊँचा उठने की आशा कर सकते हैं । आर्थिक दशा : आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है , हालाँकि आप अति चिंतित हो सकते हैं । आपक किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे और कई कामों में अपने पाँव फंसाए रहेंगे । आपमें भारी दूरदर्शिता और निर्णय - बुद्धी होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे रहेंगे । स्वास्थय : स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृति पेट के उपरी भाग , जिगर , तिल्ली और पाचन अंगों में गडबडी और मधुमेह की होगी । आप अपने क मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भांति बुलायेंगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मकेनिक को बुलाते हैं । * आपका शुभ अंक : 3 / 5 / 6 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 12/13/15 /24 /30 etc.
~NOTE : आपके जीवन में 3 / 6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे ।
* आपका अशुभ अंक : 1 / 4 /7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़ ।
* आपका शुभ रंग : सभी हल्के रंग , जमुनी या फालसाई
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।