" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Tuesday, September 15, 2009

* शनि देव का विभिन्न राशियों पर प्रभाव ~ 9 सितम्वर 2009 से 15 नवम्वर 2011 तक *

SERIES - VIII
वृश्चिक राशि ( Scorpio )
( तो , ना , नी , नू , ने , नो , या , यी , यूं )

मित्रों ,
9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है !
इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे !
शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे !
अतः इस नए सीरीज़ में हम रो एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में ग्यारहवें भाव से विचरण करेंगे । यह आपके लिए शुभ समय है । वित्तीय रूप से यह समय बहुत अच्छा है । चाहे आप व्यापार में हो या किसी व्यवसाय में आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है ।
यह धन -लाभ आपके लिए आनंद व और अधिक लाभ प्राप्त करने के अवसर लेकर आएगा । आपके हर प्रकार के प्रयास सफल होंगे व परियोजनाओं के मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे । इस समय विशेष में जायदाद प्राप्त होने की भी सम्हावना है । जो व्यक्ति गृह - निर्माण सामग्री , कोयला , चंदे आदि का व्यवसाय करते हैं , वे अपने - अपने व्यापार में और भी अधिक मुनाफे की आशा कर सकते हैं । यदि आप सेवारत हैं तो पदोन्नति की संभावना है । उच्च शिक्षा हेतु यह समय शुभ है । यह समय आपके सोच को और भी उद्द्द्याम्शील बनाने का है ।
सामाजिक जीवन भी संतोषप्रद रहेगा । समाज में आपका मान , स्टार व प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है ।आपमें से कुछ को समाज द्वारा विशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है ।
यदि आप विवाहेछुक हैं तो आपको मनपसंद साथी मिल सकता है व विवाह हो सकता है । यदि आप एकल हैं तो विपरीत लिंग वाले मनोहारी व्यक्ति का साथ मिल सकता है । आपके मित्र आपके सहायक होंगे व नए मित्र बन सकते हैं । आपके मालिक व सहयोगियों का आपके प्रति व्यवहार सकारात्मक होगा । पत्नी / पति व बच्चे सुख प्राप्ति के श्रोत होंगे । आप परिवार की मनोकामना पूर्ण करने वाली वस्तुएं प्राप्त करेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."
* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं *
-- आचार्य रंजन

* सितम्वर माह के १५ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )
यदि आपका जन्म पृथ्वी के किसी भी भाग में एवं किसी
भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 15 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपका स्वभाव अत्यंत सहानुभूतिपूर्ण होगा । ऐसा करने से रोमांस महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । लेकिन प्रेम प्रसंगों से काफी कठिनाई आने की सम्भावना है- प्रायः सदा एक साथ दो प्रेम प्रसंग चलेंगे । प्रारंभिक वर्षों में आप ' गलत - व्यक्ति ' की ओर झुकते दिखाई देंगे जो पहले से विवाहित या आपके पद से छोटा व्यक्ति होगा । बाद में आप इस सबको उलटकर ठीक से विवाह करेंगे ।
आपमें शीघ्र व्यस्क होने की प्रवृति होगी । शुरू से ही आपके सामने दो रास्ते खुले होंगे । एक भक्ति - भाव या गहरे धर्मभाव के रूझान वाला बहुत कठोर जीवन होगा , जिस पर आपके परिवार और लालन -पालन का भारी प्रभाव होगा । दूसरा घर का वातावरण से मुक्ति की भावना का , दुस्साहसिक अभियान और सक्रीय जीवन से प्रेम का रास्ता होगा । प्रारंभिक परिस्थितियों और प्रेम संबंधों के अनुसार उनमें से आप एक या दूसरा रास्ता चुनेंगे ।
आप खुले जीवन के शौकीन , हर प्रकार के खेलों में उत्तम और कुत्तों , घोडों तथा जानवरों से भारी लगाव रखने वाले होंगे । आप खेती-बाडी में या किसी बड़े कृषि-विकास कार्य में या देशों की खोज में सफल हो सकते हैं ।
आपके स्वभाव में एक दूसरा पक्ष भी है जो इतना ही प्रवल होगा । आप संगीत , चित्रकला या मंच जैसा कोई कालात्मक व्यवसाय अपना सकते हैं । इनमें आपको काफी सफलता मिलेगी । कुछ भी हो , आप जो भी वृति अपनाएंगे , उसी में कोई ऊँचा पद प्राप्त करेंगे ।
आर्थिक दशा :
आपके लिए यह भाग्यशाली सवाल है । कठिनाई के समय लोगों या मित्रों से सहायता मिलेगी । विरासत एवं उपहारों से लाभ मिलेगा । अपनी ओर से अच्छी पूँजी लगायेंगे , विशेषकर घर , भूमि , संपत्ति आदि में ।
स्वास्थय :
इस सवाल से अधिक परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि आपका स्वास्थय बढ़िया होगा , लेकिन शान -शौकत से लगाव के कारण आप उसे आघात पहुंचा सकते हैं । बिमारियों में आपको गले , श्वास - नलिका और फेफडों की परेशानी , छाती , कन्धों , भुजाओं तथा पावों में घाव या चोट लगने की संभावना है ।

* आपका शुभ अंक : 5/6 & इसके सभी सीरीज़ i.e.- 14/15/२३/24/32/33 /41 /50 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 5 /6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/4/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग :नीले ,सफ़ेद ,क्रीम और चमकीले

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Monday, September 14, 2009

* शनि देव का विभिन्न राशियों पर प्रभाव ~ 9 सितम्वर 2009 से 15 नवम्वर 2011 तक *

SERIES - VII
तुला राशि ( Libra )
( रा , री , रू , रे , रो , ता , ती , तू , ते )


मित्रों ,
9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है !
इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे !
शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे !
अतः इस नए सीरीज़ में हम रो ज एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में बारहवें भाव से विचरण करेंगे । यह धन की कमी व वित्तीय रेखा के निचे की ओर आने का द्योत्तक है । इस समय व्यर्थ के व्यय व धन बर्बाद करने का खतरा है । यदि आप कृषि अथवा कृषि उत्पादों से सम्बध्द कार्य करते है तो विशेष सावधानी बरतें की हानि न हो । भोजन - सामग्री भण्डार में संचित कर लें क्योंकि कठिनाई के समय इसकी आवश्यकता पड़ सकती है । स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है । किसी भी प्रकार की शारीरिक व्याधि की उपेक्षा न करें क्योंकि यह जानलेवा सिध्ध हो सकता है । आपके पैरों व नेत्रों की भी विशेष देखभाल की आवश्यकता है । काम धंधे पर भी ध्यान दें । काम-काज में अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने के प्रति सावधान रहें । अआप्में से कुछ को अपने कार्य स्थल पर नेकनामी व पद बनाए रखने में कठिनाई आ सकती है । आपमें से कुछ को अपना धंधा या व्यापार बदलना पड़ सकता है । यात्रा का भी योग है । आपमें से अधिकाँश को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है व परिवार से दूर रहना पर सकता है , परन्तु अधिकतर व्यक्तियों के लिए यह यात्रा मंहगी पड़ेगी । घर में शांति बनाये रखना आवश्यक है क्योंकि अआप स्वजनों से विवाद में पड़ सकते हैं । आपमें से कुछ में गहन चिंता व जीवन के प्रति उत्साहहीनता की संभावना है । गंभीर निर्णय एते समय यह असाधारण सावधानी बरतने का समय है। आपमें से कुछ बुध्धि व विचार शक्ति को अनदेखा कर सकते हैं । ऐसा कुछ न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो

नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."

* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं . *
-- आचार्य रंजन

* सितम्वर माह के १४ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )
आप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 14 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपमें सभी लोगों के अनुरूप अपने को ढाल लेने का विचित्र गुण है । आपको काम करने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी , संभवतः इसी कारण से आप किसी विशेष कार्यक्षेत्र में न मिलकर प्रायः सभी क्षेत्रों में मिलते हैं ।
आप ऐसे किसी कार्य में सफल हो सकते हैं जिसमें दिमाग और मानसिक योग्यता चाहिए , लेकिन आपका सबसे बड़ा दोष यह है की आप अति बहुमुखी होंगे , कई नावों पर सवार रहेंगे और कई बार रास्ता बदलेंगे ।
आप किसी भी एकरस काम को नापसंद करेंगे । आपको सबसे अधिक लाभ ऐसे व्यापार में होगा जिसमें आप शीघ्र पैसा कमा सकें । दूसरो के प्रभाव में आये बिना यदि आप अपने रुझान का काम अपनाएँ तो बहुत सफल होंगे , लेकिन दूसरो के प्रभाव में आना बहुत कुछ निश्चित ही है , क्योंकि सौम्य बुध के प्रभाव के कारण आपमें ओज का प्रभाव रहेगा । आप दूसरो की सलाह से बहलकर या तात्कालिक सनक में अपना धंधा बदलकर अपने सर्वोत्तम अवसर गंवा देंगे । अतः इन तिथियों में पैदा होने पर आपको अधिक दृढ और ओजस्वी बनने का प्रयास करना चाहिए और जो भी काम करें , प्रयास जारी रखने की आदत डालनी चाहिए ।
आप जहाँ जायेंगे , आसानी से मित्र बना लेंगे । विदेशों की परिस्थिति के अनुसार अपने को ढाल लेंगे । आप भाषायें सिखने की बजाय बोलना पसंद करेंगे । आप किसी क्षण चल देने के लिए कमर कसे रहेंगे । आपके अनेक घर होंगे , लेकिन स्वयं रहने के बजाय कम-से -कम कुछ समय टिककर , दूसरो के लिए घर बनाने की ओर आपका झुकाव होगा ।
आपमें काफी व्यवहार-कुशलता और कुटनीतिक प्रतिभा होगी । आप मिलनसार और सत्कार-कर्ता होंगे । जहां जायेंगे वहीँ लोग आपके आस-पास घिरे रहेंगे ।
लेकिन , तस्वीर का दुसरा पहलु यह भी है की यदि आप सावधान नहीं रहे तो आपके स्वभाव पर दुसरे लोग आसानी से छा जायेंगे । कुशल बहुमुखी दिमाग और शीघ्र पैसा कमाने की भावना का लाभ आर्थिक मगरमच्छ उठा सकते हैं । मित्र बनाने और दूसरो के अनुरूप अपने को ढालने की प्रवृति से आप हर प्रकार के खतरे में भी पड़ सकते हैं । उनमे कुछ आपको परिवर्तन के लिए गहरी उत्कंठा और आवेश के फलस्वरूप हो सकते हैं । यदि आप अपने को ठीक से अंकुश में न रखे तो यह सब कुछ घटना तय है ।
आपमें नई- नई बातों की खोज के लिए काफी प्रतिभा , मानसिक योग्यता और अपनापन है , अतः आप साहित्य या पत्रकारिता में अच्छा काम कर सकते हैं । कठिनाई यही है की आप जमकर प्रयास नहीं करना चाहते और किसी प्रकार का अंकुश या एकरस काम को नापसंद करते हैं ।
विवाह बहुत भाग्यशाली रहने के संकेत नहीं है और एक से अधिक विवाह या वैवाहिक सम्बन्ध रहने की निश्चित संभावना है ।
आर्थिक दशा :
धन कमाने के लिए कोई एक धंधा अपनाना प्रायः असंभव होगा । आप किसी पद और किसी काम में पैसा कमा सकते हैं । कभी- कभी " सौभाग्य के दौर " भी आयेंगे लेकिन आप बुढापे के लिए पैसा जमा नहीं कर पायेंगे । मेरी सलाह है की आप अच्छे दिनों में ऍफ़ डी वगैरह अवश्य लेकर रख लिया करेंगे ताकि भविष्य में काम आ सके ।
स्वास्थय :
आप आम तौर से कृशकाय होंगे और अपनी स्नायुओं से बहुत काम लेंगे । सदा ऊँचे तनाव की स्थिति में रहेंगे जिसका परिणाम स्वाभाविक टूटन हो सकता है । आपके चेहरे के किसी भाग में फरकन , हकलाहट , जिह्वा की नसों में परेशानी और बुढापे में पक्षाघात या ऐंठन हो सकती है । आप कम सोने वाले या अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं और आपको पर्याप्त विश्राम तथा नींद नहीं मिल पाएगी ।

* आपका शुभ अंक : 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 14/23/32 /41 /50 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 5 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/4/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग :सभी हलके रंग

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Sunday, September 13, 2009

* शनि देव का विभिन्न राशियों पर प्रभाव ~ 9 सितम्वर 2009 से 15 नवम्वर 2011 तक *

SERIES - VI
कन्या राशि ( Virgo )
( टा , पा , पी , पू , षा , ण , ठ , पे , पो )

मित्रों ,
9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है !
इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे !
शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे !
अतः इस नए सीरीज़ में हम रो एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में प्रथम भाव से विचरण करेंगे । यह कठिनं चुनौतीपूर्ण समय का सूचक है ।
वित्त न्यूनतम स्थिति में होगा। व्यर्थ के खर्चे व अनावश्यक ॠण से बचें क्योंकि यह और अधिक हराश का कारण बन सकता है ।
व्यक्तिगत रूप से आप निराशावादी हो सकते हैं व बाहर से आपका व्यक्तित्व अप्रियकर हो सकता है । आपमें से कुछ पूर्व निश्चित उद्देश्यों को पूर्ण करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं । आपमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ सकता है ।
स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें । अस्वस्थता का कारण रोग न होकर शस्त्र , विष , अग्नि शारीरिक पीडा व थकान हो सकता है । इन वस्तुओं से स्वास्थ्य को खतरा है अतः दूर रहने की चेष्टा करें । आपकी पत्नी / पति को भ शारीरिक पीडा , दर्द , बेचैनी इत्यादि हो सकती है । अतः उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें ।
आपमें से कुछ को सर में दर्द हो सकता है एवं काफी मानसिक व्यथाएं भी हो सकती है ।
अपनी प्रतिष्ठा व मान बनाये रखने हेतु यह एक चुनौतीपूर्ण समय है अतः ऐसे क्रिया-कलापों से बचें जो इन पर प्रभाव डाल सकते हैं ।
इन दिनों यात्रा करनी पड़ सकती है । आपको सुदूर स्थानों पड़ जाना पड़ सकता है तथा आपका स्थानान्तरण भी हो सकता है । परन्तु आपमें से अधिकांश के लिए अपने स्वजनों व प्रियजनों तथा घर की सुख - सुविधाओं से दूर रहना कोई सुखद अनुभव नहीं होगा ।
घर में सुख-शान्ति बनाये रखिये । इस विशेष समय में आपके अपने भाई - बहिनों व उनकी पत्नियों / पतियों से झगडा हो सकता है । अपनी पत्नी / पति व बच्चों से भी कोई अप्रिय बात न करें व उन्हें जीवन को खतरा में डालने वाली वस्तुओं से दूर रखें । आपको किसी निकट-जन का अंतिम संस्कार संपन्न करना पड़ सकता है । आपमें से कुछ को अचानक धोखाधडी का शिकार होना पड़ सकता है । मित्रता अमूल्य निधि है जिसे शनि देव की यह गति विपरीत रूप से प्रभावित कर सकती है । अतः मित्रों व मित्रता को सुरक्षित रखें । स्वयं को सतर्क व चुस्त - दुरुस्त रखें क्योंकि इस समय विशेष में आप बुराईयों का शिकार हो सकते हैं

नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."

* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं *
- आचार्य रंजन

* सितम्वर माह के १३ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (न्यू प्रोफ कोलोनी ), बिहार
आप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 13 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
ग्रहों का योग ऐसा है की यह आपको विचारों और कार्य में इतना मौलिक और स्वतंत्र बनाएगा की अधिकाँश लोग शायद आपको विचित्र और सनकी समझे यदि आपको दुसरे लोगों से घुलने - मिलने के लिए विवश होना पड़े तो आमतौर से बहुत कठिन और परेशानी वाला पायेंगे
आप आसानी से मित्र बनाने वाले व्यक्ति नहीं होंगे और जिन्हें मित्र बनायेंगे उनके आपके और आपके योजनाओं के लिए सहायक होने की आशा नहीं है आप जीवन को अधिकाँश लोगों से भिन्न दृष्टिकोण से देखेंगे अन्य लोगों से विशेषकर अपने परिजनों के विचारों से आपके विचार मेल नहीं खायेंगे
आप आसाधारण रूप से प्रबल इच्च्शक्ति और संकल्प वाले होंगे हठी भी हो सकते हैं
आर्थिक दृष्टि से आप दूसरो जैसे सफल नहीं रहेंगे , क्योंकि प्रायः अपने हितों के विरुद्ध काम करेंगे और सामने उठने वाले प्रश्न के भौतिक या फलितार्थ की अधिक चिंता नहीं करेंगे
आप अनेक लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे क्योंकि आपके उद्देश्य को ठीक से समझा नहीं जाएगा आपको ऐसे लोगों से विचित्र अनुभव होंगे वे आपको गिराने की योजना और षड़यंत्र रचेंगे और कभी कभी आपको भारी परेशानी में डाल सकते हैं
आपके बारे में झूठी कहानियाँ और गुमनाम पात्र प्रचारित किये जायेंगे बार बार गुप्त सूत्रों से घोटाले और बदनामी की खबरें उड़ने की भी सम्भावना है आपके लिए यथासंभव मुकदमेबाजी से दूर रहना उचित होगा क्योंकि आपको निजी तौर पर या अपने उद्देश्य के लिए न्याय मिलाना कठिन है
किसी अदृश्य कारण से दुसरे लोग आपके मामलों में एक के बाद एक तालमेल पैदा करेंगे और मामलों को सीधा करने के आपके प्रयासों में भारी रोड़ा अटकाएंगे ऐसा होने पर यदि आप अपनी पहल पर काम करें और अपने निर्णय तथा अन्तः-प्रेरणा पर भरोसा करें तो आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे
आप किसी प्रश्न पर वाद-विवाद की , गर्मी में फैसला करें आपका स्वभाव तर्क के उल्टे पक्ष को देखने का है इससे मामला उलझेगा ही और लोग आपके विरोधी हो जायेंगे
यदि आप किसी स्वतंत्र पद पर हैं और लोगों के विचारों के अनुसार नहीं चलना होता , तो आप लिक से हटे विचारों पर अमल कर पायेंगे और अपनी मौलिकता से सफल होंगे लेकिन यदि आप इतने शक्तिशाली नहीं हैं की दुसरे लोगों के विचारों की चिंता करें तो हर हालत में आलोचना के शिकार बनेंगे आपके साथ और आपके लिए सदा " अप्रत्याशित " ही घटेगा
इस ग्रह योग में साझेदारी या विवाह से प्रशन्नता मिलना बहुत ही संदेहास्पद है विवाह में सफलता तभी मिल सकती है जब आपका जीवनसाथी आपके विचारों और योजनाओं को अपना लें
आप सबसे अधिक बौद्धिक वस्तुओं की चिंता करेंगे आप नए विचारों पर चलेंगे दर्शन , विज्ञान , रसायन-शास्त्र , बिजली , टेलीफोन या रेडियो , दरअसल लिक से हटकर किसी भी काम से सम्बंधित बातों में आपको सफलता मिलने की आशा है
आर्थिक दशा :
वसीयत में कमीं या मुकदमेबाजी से आपका रूपया -पैसा छीन सकता है अतः धन कमाने के लिए अधिकतर अपने प्रयासों पर निर्भर रहना होगा लिक से हटकर रचनात्मक कामों से आप ऐसा कर सकते हैं , लेकिन सदा अकेले काम करते हुए ही सफल होंगे आपको कर्मचारियों , नौकरों और अपने से छोटे लोगों की धोखाधडी का शिकार होना पर सकता है
स्वास्थय :
आप डॉक्टरों के लिए पहेली रहेंगे अधिकांशतः दुर्बोध ढंग की आकस्मिक और असामान्य बीमारियाँ होंगी आप जितनी जल्दी बीमार पड़ेंगे , उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जायेंगे मन के संकल्प से आप अपेक्षाकृत दूसरो से अधिक स्वयं को ठीक कर लेंगे

* आपका शुभ अंक : 1/2 / 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 10/11/14 /19 /20 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में ४/ 8 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : नीले , सुनहरे , पीले और भूरे

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*

Saturday, September 12, 2009

* शनि देव का विभिन्न राशियों पर प्रभाव ~ 9 सितम्वर 2009 से 15 नवम्वर 2011 तक *

SERIES - V
सिंह राशि ( Leo )
( मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे )

मित्रों ,
9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे हमारे ब्रह्माण्ड को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख ग्रह " श्री शनि देव " का 'कन्या - राशि ' में राशि परिवर्तन हो चूका है !
इस राशि में शनि देव 9 सितम्वर , 2009 को 23:59:18 बजे से 15 नवम्वर , 2011 को 10:11:53 बजे तक रहेंगे एवं पुनः 16 मई , 2012 को 06:35:27 बजे से 04 अगस्त , 2012 को 08:45:44 बजे तक रहेंगे !
शनि देव का यह राशि परिवर्तन हमारे सभी राशि को अवश्य प्रभावित करेंगे !
अतः इस नए सीरीज़ में हम रो ज एक -एक कर सभी राशि वालों पर श्री शनि देव के प्रभावों का विस्तृत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं ताकि आप पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकें !
इस अवधि में शनि देव आपके कुंडली में द्वितीय भाव से विचरण करेंगे । यह सामान्य रूप से आपके लिए कठिन समय है । आपमें अधिकांश को अपने लक्ष्य व परियोजना के मनवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे । यदि आप सेवारत हैं अथवा किसी व्यवसाय में हैं तो सावधानी से एक-एक कदम बढायें , छलांग न लगायें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है ।
यह समय वित्तीय दृष्टि से भी प्रतिकूल है । अपने खर्चों पर लगाम कसें व कारण खोजें की आपका धन कहाँ जा रहा है । आपमें से कुछ अनेक श्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं परन्तु वह धन हाथ में रखना कठिन होगा । पैतृक संपत्ति से सम्बंधित किसी भी प्रकार के विवाद से दूर ही रहें क्योंकि यह आपके सुखी जीवन व आत्मगौरव को ठेस पहुंचा सकता है ।
इस विशेष समय में आप व्यर्थ के झाग्रों में पड़कर नए शत्रु बना सकते हैं । आपमें से कुछ में न्रिशंसता / निर्दयता पनप सकती है और संभव है की आप कोई अपराध कर बैठें । आपमें से कुछ तो अपने परिवार में ही नए शत्रु बना सकते हैं ।
छोटी-छोटी बातों पर पत्नी / पति को परेशान न करें । बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि ग्रह- स्थिति परिवर्तन उनके लिए जोखिम बन सकता है ।
स्वास्थ्य का इस समय सही रूप से ध्यान रखें । आप स्वयं को दुर्बल व निस्तेज अनुभव कर सकते हैं । साथ ही शक्तिहीन भी हो सकते हैं । आपमें से अधिकांश थोडा कठिन काम करके ही थकान महसूस करेंगे । साथ ही अपने रूप-रंग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ।
आपमें से कुछ इन दिनों विदेश भी जा सकते हैं जबकि कुछ के निरुद्देस्य इधर-उधर भटकने की सम्भावना है

नोट : " उपरोक्त प्रभाव में आंशिक रूप से अंतर ( कमी/ज्यादा ) आपके कुंडली में चल रहे दशा-अन्तर्दशा एवं लग्न व राशि की स्थिति से भी हो सकता है ."

* विशेष जानकारी हेतु आप हमसे कभी भी वैयक्तिक रूप से या मेरे E - मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं *

- आचार्य रंजन

* सितम्वर माह के १२ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 12 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
दिल से आप अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारंभिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे आप किसी भी पद पर पहुँच जाएँ , आसानी से संतुष्ट नहीं होंगे आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे यदि इस प्रवृति पर नियंत्रण नहीं लगाया तो कभी कभी निढाल हो कर बैठ जाने का खतरा है
आपके लिए अपने आस -पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है अपनी योजनाओं को पूरी करने के लिए आपमें दृढ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे , लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे
संपत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे , किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे आपका मष्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा
आप वैज्ञानिक जांच -पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ती के लिए उनका नौकर की भाँती उपयोग करेंगे यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व -विद्यालयों को दसां देंगे और शोध कार्य में छात्रों की मदद करेंगे आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व , अधिकार और विशवास के पदों पर होगा
आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे दूसरों के लिए कानून बनायेंगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे ।संभवतः आपको अपनी योजनाओं को पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लिक से हटकर दिखाई नहीं देगा आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन से कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे
आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों एवं परिचित के चुनाव में सावधान होंगे कुछ ही लोग आपके निकट पायेंगे विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की संभावना है
आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने , अथवा विदेशों या जन्म स्थान से बहुत दूर के स्थानों से संपर्क से लाभ होगा आप जन - जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धंधे में सफल होंगे
आपके जीवन का पूरा रूख सफलता का रहेगा एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है यदि आप अपने को नियंत्रण में रखेंगे तो काफी ऊँचा उठने की आशा कर सकते हैं

आर्थिक दशा :
आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है , हालाँकि आप अति चिंतित हो सकते हैं आपक किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे और कई कामों में अपने पाँव फंसाए रहेंगे आपमें भारी दूरदर्शिता और निर्णय - बुद्धी होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे रहेंगे
स्वास्थय :
स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृति पेट के उपरी भाग , जिगर , तिल्ली और पाचन अंगों में गडबडी और मधुमेह की होगी आप अपने मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भांति बुलायेंगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मकेनिक को बुलाते हैं
* आपका शुभ अंक : 3 / 5 / 6 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 12/13/15 /24 /30 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 3 / 6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 1 / 4 /7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सभी हल्के रंग , जमुनी या फालसाई
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें
Blog Widget by LinkWithin