" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Tuesday, September 22, 2009

* सितम्वर माह के २२ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन
आप पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 22 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
ग्रहों का योग ऐसा है की यह आपको विचारों और कार्य में इतना मौलिक और स्वतंत्र बनाएगा की अधिकाँश लोग शायद आपको विचित्र और सनकी समझे यदि आपको दुसरे लोगों से घुलने - मिलने के लिए विवश होना पड़े तो आमतौर से बहुत कठिन और परेशानी वाला पायेंगे
आप आसानी से मित्र बनाने वाले व्यक्ति नहीं होंगे और जिन्हें मित्र बनायेंगे उनके आपके और आपके योजनाओं के लिए सहायक होने की आशा नहीं है आप जीवन को अधिकाँश लोगों से भिन्न दृष्टिकोण से देखेंगे अन्य लोगों से विशेषकर अपने परिजनों के विचारों से आपके विचार मेल नहीं खायेंगे
आप आसाधारण रूप से प्रबल इच्च्शक्ति और संकल्प वाले होंगे हठी भी हो सकते हैं
आर्थिक दृष्टि से आप दूसरो जैसे सफल नहीं रहेंगे , क्योंकि प्रायः अपने हितों के विरुद्ध काम करेंगे और सामने उठने वाले प्रश्न के भौतिक या फलितार्थ की अधिक चिंता नहीं करेंगे
आप अनेक लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे क्योंकि आपके उद्देश्य को ठीक से समझा नहीं जाएगा आपको ऐसे लोगों से विचित्र अनुभव होंगे वे आपको गिराने की योजना और षड़यंत्र रचेंगे और कभी कभी आपको भारी परेशानी में डाल सकते हैं
आपके बारे में झूठी कहानियाँ और गुमनाम पात्र प्रचारित किये जायेंगे बार बार गुप्त सूत्रों से घोटाले और बदनामी की खबरें उड़ने की भी सम्भावना है आपके लिए यथासंभव मुकदमेबाजी से दूर रहना उचित होगा क्योंकि आपको निजी तौर पर या अपने उद्देश्य के लिए न्याय मिलाना कठिन है
किसी अदृश्य कारण से दुसरे लोग आपके मामलों में एक के बाद एक तालमेल पैदा करेंगे और मामलों को सीधा करने के आपके प्रयासों में भारी रोड़ा अटकाएंगे ऐसा होने पर यदि आप अपनी पहल पर काम करें और अपने निर्णय तथा अन्तः-प्रेरणा पर भरोसा करें तो आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे
आप किसी प्रश्न पर वाद-विवाद की , गर्मी में फैसला करें आपका स्वभाव तर्क के उल्टे पक्ष को देखने का है इससे मामला उलझेगा ही और लोग आपके विरोधी हो जायेंगे
यदि आप किसी स्वतंत्र पद पर हैं और लोगों के विचारों के अनुसार नहीं चलना होता , तो आप लिक से हटे विचारों पर अमल कर पायेंगे और अपनी मौलिकता से सफल होंगे लेकिन यदि आप इतने शक्तिशाली नहीं हैं की दुसरे लोगों के विचारों की चिंता करें तो हर हालत में आलोचना के शिकार बनेंगे आपके साथ और आपके लिए सदा " अप्रत्याशित " ही घटेगा
इस ग्रह योग में साझेदारी या विवाह से प्रशन्नता मिलना बहुत ही संदेहास्पद है विवाह में सफलता तभी मिल सकती है जब आपका जीवनसाथी आपके विचारों और योजनाओं को अपना लें
आप सबसे अधिक बौद्धिक वस्तुओं की चिंता करेंगे आप नए विचारों पर चलेंगे दर्शन , विज्ञान , रसायन-शास्त्र , बिजली , टेलीफोन या रेडियो , दरअसल लिक से हटकर किसी भी काम से सम्बंधित बातों में आपको सफलता मिलने की आशा है
आर्थिक दशा :
वसीयत में कमीं या मुकदमेबाजी से आपका रूपया -पैसा छीन सकता है अतः धन कमाने के लिए अधिकतर अपने प्रयासों पर निर्भर रहना होगा लिक से हटकर रचनात्मक कामों से आप ऐसा कर सकते हैं , लेकिन सदा अकेले काम करते हुए ही सफल होंगे आपको कर्मचारियों , नौकरों और अपने से छोटे लोगों की धोखाधडी का शिकार होना पर सकता है
स्वास्थय :
आप डॉक्टरों के लिए पहेली रहेंगे अधिकांशतः दुर्बोध ढंग की आकस्मिक और असामान्य बीमारियाँ होंगी आप जितनी जल्दी बीमार पड़ेंगे , उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जायेंगे मन के संकल्प से आप अपेक्षाकृत दूसरो से अधिक स्वयं को ठीक कर लेंगे

* आपका शुभ अंक : 1/2 / 5 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 10/11/14 /19 /20 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में ४/ 8 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 3/7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : नीले , सुनहरे , पीले और भूरे

* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें*

Monday, September 21, 2009

* सितम्वर माह के २१ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 21 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
दिल से आप अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारंभिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे । आप किसी भी पद पर पहुँच जाएँ , आसानी से संतुष्ट नहीं होंगे । आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे । यदि इस प्रवृति पर नियंत्रण नहीं लगाया तो कभी कभी निढाल हो कर बैठ जाने का खतरा है ।
आपके लिए अपने आस -पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है । अपनी योजनाओं को पूरी करने के लिए आपमें दृढ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे , लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे ।
संपत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे , किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे । अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे । आपका मष्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा ।
आप वैज्ञानिक जांच -पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ती के लिए उनका नौकर की भाँती उपयोग करेंगे । यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व -विद्यालयों को दसां देंगे और शोध कार्य में छात्रों की मदद करेंगे । आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व , अधिकार और विशवास के पदों पर होगा ।
आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे । दूसरों के लिए कानून बनायेंगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे ।संभवतः आपको अपनी योजनाओं को पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लिक से हटकर दिखाई नहीं देगा । आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे । कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन से कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे ।
आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों एवं परिचित के चुनाव में सावधान होंगे । कुछ ही लोग आपके निकट आ पायेंगे । विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की संभावना है ।
आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने , अथवा विदेशों या जन्म स्थान से बहुत दूर के स्थानों से संपर्क से लाभ होगा । आप जन - जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धंधे में सफल होंगे ।
आपके जीवन का पूरा रूख सफलता का रहेगा । एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है । यदि आप अपने को नियंत्रण में रखेंगे तो काफी ऊँचा उठने की आशा कर सकते हैं ।

आर्थिक दशा :
आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है , हालाँकि आप अति चिंतित हो सकते हैं । आपक किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे और कई कामों में अपने पाँव फंसाए रहेंगे । आपमें भारी दूरदर्शिता और निर्णय - बुद्धी होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे रहेंगे ।
स्वास्थय :
स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृति पेट के उपरी भाग , जिगर , तिल्ली और पाचन अंगों में गडबडी और मधुमेह की होगी । आप अपने क मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भांति बुलायेंगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मकेनिक को बुलाते हैं ।
* आपका शुभ अंक : 3 / 5 / 6 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 12/13/15 /24 /30 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 3 / 6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 1 / 4 /7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सभी हल्के रंग , जमुनी या फालसाई
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Sunday, September 20, 2009

* सितम्वर माह के २० तारीख को जन्मे व्यक्ति *

-आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 20 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपमें बहुत उर्वर कल्पना - शक्ति और उत्तम मानसिक क्षमता होगी , किंतु बार - बार परिवर्तन का चाव आपको अपनी योजनाओं से पूरा लाभ उठाने नहीं देगा आपमें सभी बौद्धिक अद्धयनो की गहरी इच्छा होगी और व्यवसायिक क्षेत्रों में जाने के बजाय ऐसे कामों को करना अधिक पसंद करेंगे
आपमें आडम्बर नहीं होगा , बल्कि बिना दिखावे का शांत जीवन पसंद करेंगे जिस काम में भी लगे होंगे पूरे भरोसे और ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन पर्याप्त आत्मविश्वास और अपनी योग्यता में यकीन नहीं होने के कारण उत्साह का आभाव रहेगा प्रयत्न से आप अपनी इस दुर्बलता को दूर कर सकते हैं
आप शोध छात्र के रूप में , साहित्य में , कलात्मक काम में और केमिस्ट या किसी विज्ञान `के काम में भी अच्छी सफलता पा सकते हैं आपको फूलों , बागवानी और प्रकृति से घनिष्ट रूप से जुड़ी वस्तुओं तथा धरती के पदार्थों से प्रेम होगा , लेकिन व्यावसायिक भावना ना होने के कारण उनसे आर्थिक लाभ नहीं उठा सकेंगे
आपमें मित्र बनाने और मित्रता मित्रता बनाये रखने की क्षमता है , विशेषकर अपने विपरीत लिंगियों से
आप अनेक बार स्थान परिवर्तन करेंगे
अपने जीवन साथी के चुनाव में विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी में निर्णय मत कीजिये अच्छा हो यदि बड़ी आयु में विवाह करें , क्योंकि मध्य आयु के लगभग या बाद में आपके विचारों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है
कभी कभी आपको निराशा या उदासी के दौरे पड़ने की भी संभावना है उनके अध्ययन से पता चलेगा की चन्द्रमा का आप पर कितना प्रभाव है आपका सबसे अच्छा समय शुक्ल - पक्ष का होगा इसी में आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए कृष्ण - पक्ष में आपका चुप रहना ही हितकर होगा निराशा और उदासी से दूर रहिये क्योंकि इसका आपके पाचन अंगों एवं स्वास्थय पर बूरा प्रभाव पड़ेगा
आप दूसरों के मन को पढने के गुणों का विकास कर सकते हैं

आर्थिक दशा :
आप व्यापार के बजाय दिमागी काम से धन कमाएंगे , किंतु धन की इच्छा से आकर्षित होने पर बड़े उद्द्यमों के प्रमुख के रूप में भी अच्छा काम कर सकते हैं आप साहित्य में आलोचक , पुस्तक समीक्षक , प्रूफ़ - रीडर , शिक्षक , सचिव इत्यादि के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं
आप अल्प-व्ययी और पैसे को सावधानी से खर्च करने वाले होंगे
भविष्य के बारे में बहुत चिंतित रहेंगे लेकिन अपनी आवश्यकताओं के लायक आपके पास काफ़ी धन रहने की आशा है
स्वास्थय :
पाचन अंगों , पेट और आंतों की गडबडी से आपको अनेक धक्के लगेंगे भोजन का अध्ययन कर और अपने शरीर के अनुकूल पदार्थ चुनकर उनसे बच सकते हैं
* आपका शुभ अंक : 2 / ५ / ७ एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- २० /२३ /२५ /२९ /३२ etc.
~NOTE :
आपके जीवन में २ / ७ अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : / ४ /६ / ८ / ९ एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सफ़ेद , हल्का हरा , हल्का नीला
* आपका अशुभ रंग : काला , धूसर , गहरा नीला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें
Blog Widget by LinkWithin