" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Sunday, October 4, 2009


* यदि आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के   4   तारीख  का  हो  तो .. 

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव  : 
       जीवन  असामान्य  रहने  की  संभावना  है ! अनेक  ऐसे  परिवर्तन  और विचित्र  अनुभव  होंगे  जिनपर   आपका  नियंत्रण  नहीं  रहेगा  ! प्रेम  और  विवाह  के  सम्बन्ध  में  भी    अनोखे  अनुभव  रहने  के  योग  हैं ! आप  विचित्र   और  बहुत  कुछ   सनकी    व्यक्तियों  की  ओर  आकर्षित  होंगे  जो सांसारिक  दृष्टि   एवं  आपके   लिए  भाग्यशाली  नहीं  रहेंगे !
        यदि  आप  किसी  को  गहराई   से  चाहेंगे  ,  तो  उसके  कामों  की कितनी  ही  आलोचना  हो ,  आपके  प्रेम  में  किसी  तरह  की  कमी  नहीं  आएगी ! ऐसे  मामलों में  आप  काफी  जिद्दी  होंगे  !  अपने  परिवार  के  सदस्यों  के  विरोध  और  मनमुटाव   का  भी  सामना   करना  पर  सकता  है !  संपर्क  में  आने  वाले  व्यक्तियों  के   कारण  आपको  दुखांत    या   सनसनीखेज   अनुभव  हो   सकते  हैं  और  निर्दोष  होते  हुए  भी  बदनामी  या  घोटाले  की  संभावना   है !
         आपके  विचार  लिक  से  हटकर  ,  कुछ  सनकीपन  लिए  हुए  होगा !  आपको  साहित्यिक  और  कलात्मक  कार्य  में  अपने  को  अभिव्यक्त  करने   का  खासा  वरदान   मिला  हुआ  है  जिसका  आप  लाभ  उठा   सकते  हैं !
        साझेदारियां   या  विवाह  सम्बन्ध  तभी  ठीक  हो  सकते  हैं  जब  असामान्य  परिस्थितियों   में  हों  और   आप  काफी  आत्म-त्याग   का  परिचय  दें !
        आपमें  गुप्त  - विद्याओं के  अध्ययन   की   प्रवृति और  सम्मोहन    या  दूसरों  के  मन  को  पढने  की  योग्यता  हो  सकती  है ! आपको  आग्नेयास्त्र   ,  विस्फोटों आदि  से  दुर्घटना  का  खतरा  है ! तूफ़ान , बिजली  , विमान-दुर्घटना  जैसे  हवाई खतरे  भी  आपके  जीवन में आ  सकते  हैं !
आर्थिक  स्थिति  :

आपके  प्रारंभिक   वर्ष   आम  तौर  से  आर्थिक  कठिनाई  में  गुजरेंगे !  या  तो  माँ - बाप  आपके  लिए  अधिक  पैसा  नहीं  छोडेंगे  या  आप  कोई  ऐसा  धंधा  चुनेंगे   जिसमें  शुरू  में  योग्यता  दिखाने  की  अधिक   गुन्जाईस  नहीं  होगी !लेकिन  बाद  में    आप  सफल  होंगे !  आपको   सबसे   बड़ा  खतरा  यह  है  की   कितना   भी  आप  पैसा   कमा   लेन  ,  बुढापे  के  लिए  कुछ   बचाकर    नहीं   रखेंगे !
स्वास्थ्य  :
 आप   अकस्मात   किसी  असामान्य   बिमारी  के  शिकार  हो  सकते  हैं !   आपको  गले  ,  नाक  , चेहरे  और  अंदरूनी   अंगों  का  ऑपरेशन  भी  करना  पड़   सकता  है !
आपका  शुभ  अंक      :    1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  10 / 15 / 19 / 24 etc.
आपका   अशुभ    अंक    :   4 / 8 / 7 / 9  एवं   इसके   सभी   SERIES  i.e.  13 /17 / 16 / 18 /22  etc.           
आपका   शुभ   रंग          :   सुनहरा  ,  पीला  नारंगी  और  नीला
आपका   अशुभ   रंग       :   काला  एवं  गहरा  रंग
आपका  शुभ   दिन          :    रविवार  ,  सोमवार 
आपका   अशुभ   दिन     :    शनिवार  ,  मंगलवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )

Saturday, October 3, 2009

* यदि   आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  3  तारीख  का  हो  तो ..

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव : 
ग्रहों  के  प्रभाव  के  कारण  आपके  दृढ़तर   गुण  अधिक  प्रकाश  में  आयेंगे , जैसे  महत्वाकांक्षा , इच्छा-शक्ति  , संकल्प ! यह  ग्रह  योग इतना  शुभ  है  की  आपका  कोई  भी  ध्येय  हो , आपको  जीवन  में  काफी   सफलता   मिलेगी ! आपमें  इतनी  महत्वाकांक्षा   होगी  की  कोई  साधारण  पद   आपको  संतोष नहीं  दे  पायेगा , किन्तु  महत्वकांक्षा  बहुत  उदात्त  ढंग  की   होगी ! अपने  साथियों  से  ऊँचे  उठकर   आप  जिम्मेदारी  तथा   विश्वास   के पदों  पर  पहुंचेंगे  लेकिन  आपका  सबसे  अधिक  प्रयास  आम  मानवता   के  कल्याण   के  लिए  होगा !
   कुछ  भी  करें  , स्वभाव से  आप   ईमानदार  होंगे !  आप  न्यायप्रिय  , अत्यंत  उदार  और  दानशील  तथा  सार्वजनिक  संस्थाओं  ,  अस्पताल  ,  अनाथालय  आदि  में  समय  और  धन   लगाने  वाले  होंगे !  व्यक्ति  के  बजाय   संस्थाओं  की  अधिक   सहायता  करेंगे ! यदि   आपके  परिवारजन  आपकी  सलाह  पर  चलेंगे  तो   उनके  प्रति  भी  आप  इतने  ही  उदार  होंगे !
     मुर्ख  और  लम्पट  व्यक्तियों  से  आपको   कुछ   लेना - देना  नहीं  होता !  आपकी  जेब  उनके  लिए   एक  बार  खुल  सकती  है ,  दो  बार  नहीं ! आप  न्यायप्रिय  तो  होंगे  लेकिन  कठोर  भी  होंगे !  किसी  का  आप  से  लाभ  उठाने  का  प्रयास  आपको  अच्छा  नहीं  लगेगा !
     उच्च   पदस्थ  लोगों  को  , विशेषकर  धर्म  ,  कानून  या  सरकार   के  महत्वपूर्ण   पदों  पर  आसीन  उयाक्तियों  को  शीघ्र  अपना  मित्र  बना   लेंगे ! आप  कानून  और  व्यवस्था  के  उत्शाही   समर्थक   होंगे  , साथ  ही  आप  निचे  काम  करने वालों   के  लिए  एक  अच्छे  मालिक  सिध्ध  होंगे !
   आपके  वैवाहिक  सम्बन्ध  और   घरेलु    जीवन   सुखद  रहने  की   आशा   है !  बच्चों से  भी  भारी  सुख  मिलेगा !
    कभी-कभी  शत्रुता  का  भी सामना  करना  पड़ेगा  और  ईर्ष्यालु  प्रतिस्पर्धी   आपके  सम्मान   को  चोट  पहुंचाएंगे  !  वैसे  ऐसी  बातों की  आप  कम  ही  चिंता  करेंगे  और  अपने  ध्येय  से  तिलभर  भी  नहीं  डिगेंगे !
   सांसारिक  सफलता  के  लिए  ग्रह  योग  बहुत  शुभ  है !
आर्थिक  दशा :
आप   व्यापार ,  आर्थिक  लेन- देन  या   उद्योग  में  आम तौर  से   काफी  भाग्यशाली  रहेंगे ! शक्तिशाली   मित्रों  , विपरीत  लिंगियों  या  विवाह  से  भी  लाभ   होगा !
स्वास्थ्य  :
  प्रारंभिक  वर्षों  के  बाद  स्वास्थ्य  आम तौर  से  अच्छा  रहेगा !  २१  वर्ष  की  आयु  इस  बारे  में  मोड़ हो  सकती  है !  किसी  बिमारी  का  नाम  लेना  उचित  नहीं  होगा  !
आपका  शुभ  अंक        : 3 / 6  एवं   इसके  सभी  SERIES   i.e.  12 / 15 / 21 / 24 / 30  etc.                          
आपका    अशुभ     अंक   :  1/ 4 / 7/ 8 / 5    एवं   इसके  सभी  SERIES    i,e.   10 / 13 / 16 / 17 etc.             
आपका     शुभ    रंग        :    बैंगनी  ,  फालसाई  , तथा  पीला  एवं  नीला                                                      
आपका   अशुभ     रंग     :   काला  ,  हरा  एवं  सभी  गहरे  रंग                                                                      
आपका   शुभ    दिन       :   गुरूवार  ,  शुक्रवार  ,  मंगलवार                                                                          

आपका     अशुभ  दिन    :   शनिवार  ,  रविवार  ,  बुधवार                                                                            
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )

Friday, October 2, 2009

* यदि   आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  2  तारीख  का  हो  तो .... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव : आप कोई भी वृत्ति अपनाएं , आपको प्रेरणा का वरदान प्राप्त होगा ! आपातकाल में आपमें पूर्व ज्ञान की गहरी समझ रहेगी ! आप अपनी योजनाओं के निष्कर्ष को पहले से ही भांप लेंगे फिर हर विरोध के बावजूद उन्हें पूरी करेंगे !आम बातों में आपमें अति-संवेदनशील होने और आलोचना को महसूस करने की प्रवृति होगी , लेकिन आपात स्थिति पैदा होते ही आपके स्वभाव का प्रबल पक्ष गति में आ जायेगा ! इसलिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले उस वक्त लीजिये जब आप अकेले हों और दूसरों के विचारों के प्रभाव से मुक्त हों ! कभी - कभी आपको निराशा के दौरे पड़ेंगे और आपको अपनी कार्यक्षमता पर ही संदेह होता दिखाई देगा ! दिल से आपका स्वभाव अत्यंत स्नेही है और आप प्यार की गहरी समझ व आवश्यकता महसूस करेंगे ! लेकिन इन मामलों में आप इतने संवेदनशील और कटु आलोचक होंगे की अच्छे अवसर गँवा सकते हैं ! ऐसा देखने में आया है की इन तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति यदि औसत उम्र में यदि विवाह नहीं कर लेते हैं तो प्रायः कुंवारे ही रह जाते हैं ! आप यात्रा के एवं जन्म स्थान से दूर देशों में रहने के भी बहुत शौकीन हो सकते हैं ! समुद्र या विशाल जल राशि से उन्हें मोह होता है लेकिन यात्रा के दौरान डूबने या दुर्घटना ग्रस्त होने का भी खतरा सदैव बना रहता है ! आपके मन में संगीत , चित्रकला , काव्य और सभी ललित कलाओं के प्रति गहरा प्रेम होगा ! यदि इन्हें वृत्ति के रूप में अपनानें का अवसर मिला तो काफी सफलता मिलेगी ! कपडों में आपको बहुत रूचि होगी ! भोग और दूसरों की नक़ल की भी इच्छा होगी !आर्थिक  दशा  :    जब तक आपसे लाभ उठाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों से आत्मरक्षा के लिए आप नाकेबंदी नहीं करेंगे , आपके लिए यह विषय शुभ नहीं होगा ! व्यवसाय और लीक वाला काम आपको अरुचिकर होगा , लेकिन आपात स्थिति में कल्पना तथा प्रेरणा के वरदान से आप धन कम सकते हैं और सफल हो सकते हैं !परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर आप बहुत यात्राएं करेंगे , विदेशों में रूचि लेंगे और उनके सम्बन्ध में सफलता प्राप्त करेंगे !स्वास्थ्य :प्रारंभिक वर्षों में आपके बहुत मोटे -ताजे होने की संभावना नहीं है ! मन से एपी बहुत सक्रीय होंगे और दिवा-स्वप्न वास्तविक लगेंगे ! आप कमर या रीढ़ की विचित्र कमजोरी के शिकार हो सकते हैं और कमर झुक सकती है ! आपको सर्दी -जुकाम पकड़ सकता है और सावधानी नहीं बरते तो गले , फेफरों , नासिका-रंध्रों और कानों में परेशानी हो सकती है ! आपका  शुभ   अंक         :   2 / 7   एवं  इसके  सभी  SERIES    i.e. 11 / 16 / 20 / 29 / 25 / 34   etc.आपका   अशुभ    अंक   :   4 / 8 / 9  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  13 / 17 / 18 / 22 / 26 / 27 etc.आपका  शुभ  रंग           :  सफ़ेद  , क्रीम , हल्का  हरा  आपका  अशुभ  रंग       :   काला ,  लाल एवं  सभी  गहरे  रंग  आपका  शुभ  दिन         :   सोमवार  आपका  अशुभ  दिन      :  मंगलवार  , शनिवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य  रंजन  ( ज्योतिषाचार्य  एवं  वास्तु  विशेषज्ञ ) 

Thursday, October 1, 2009


* यदि   आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  1  तारीख  का  हो  तो ...... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव :
ग्रह योग आपको न्याय से प्यार और संतुलन देगाअपने वातावरण में शान्ति और सौहार्द पैदा करने की भावना होगीआपमें शान्ति-दूत की प्रवृति होगीजब तक अपनी प्रबल न्याय-भावना से इसके लिए विवश हो जाए , आप हर प्रकार के रक्तपात और युद्ध से घृणा करेंगेशुक्र अपने सौम्य भाव में होने से आप प्यार के लिए तरसेंगे ,आप त्याग करेंगे और फिर भी आपको बहुत कम संतोष मिलेगा
आपमें भारी महत्वाकांक्षा होगी, लेकिन उसे पूरा करने में अनेक बाधाएं आएँगीआपकी योजनाओं का हमेशा काफ़ी विरोध होगा
दूसरों के प्रति न्याय की भावना आपके स्वभाव में इतनी समाई हुई होगी की आप क़ानून के अध्ययन में भारी योग्यता प्राप्त कर सकते हैंआप ईमानदार वकील या जज के रूप में प्रसिद्ध हो सकते हैंआप किसी प्रकार के राजनितिक जीवन में भी सफल हो सकते हैं , लेकिन साधारण राजनीतिज्ञ की दृष्टि के बजे कानूनों में सुधार की दृष्टि सेआप चिकित्सक और सभी तरह के शोध - कार्य में भी सफल हो सकते हैं
अपने इकठ्ठे किए हुए तथ्यों को जोरदार ढंग से पेश करने की तीव्र उत्कंठा से आप अनेक लोगों को शत्रु बना लेंगेजो लोग तर्कपूर्ण ढंग से बात नहीं कर सकते उनका आपके लिए कोई उपयोग नहीं हैआप जीवन में अनेक वृतियां अपना सकते हैं
आर्थिक दशा :
आपके लिए साधारण ढंग से कामों की अपेक्षा मानसिक व्यवसायों से पैसा कमाने और अपनी निजी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की संभावना अधिक हैआप निजी संग्रह के बजाय अपने ध्येय के लिए संपत्ति की इच्छा करेंगे
स्वास्थ्य :
औसत व्यक्ति से आपको स्वास्थ्य के बारे में कम शिकायत होगीयदि कभी कष्ट हुआ तो दुर्घटनाओं से चोट लगने के कारण होगादुर्घटनाओं के घाव सर और कंधे पर आने की अधिक संभावना है , लेकिन आपको पेट और आंतों का ऑपरेशन कराना पर सकता है
आपके   शुभ  व  महत्वपूर्ण   अंक  : 1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES , i.e.  10 / 15 / 19 / 24 / 28 etc. आपके  अशुभ   अंक                        : 4 / 8 / 7    एवं  इसके  सभी SERIES  i.e. 13 / 17 / 16 / 22 etc.आपके  शुभ  रंग                              : सुनहरा , पीला ,  नारंगी , हल्का  नीला आपके   अशुभ  रंग                          : काला  एवं  कोई  भी  गहरा  रंग    आपका   शुभ   दिन                          : रविवार  , सोमवार
आपका    अशुभ  दिन                 :     शनिवार   ,  शुक्रवार   ,  मंगलवार

*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य  रंजन , बेगुसराय (बिहार)

Wednesday, September 30, 2009

* सितम्वर माह के ३० तारीख को जन्मे व्यक्ति *

- आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -

यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 30 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
दिल से आप अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारंभिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे । आप किसी भी पद पर पहुँच जाएँ , आसानी से संतुष्ट नहीं होंगे । आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे । यदि इस प्रवृति पर नियंत्रण नहीं लगाया तो कभी कभी निढाल हो कर बैठ जाने का खतरा है ।
आपके लिए अपने आस -पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है । अपनी योजनाओं को पूरी करने के लिए आपमें दृढ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे , लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे ।
संपत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे , किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे । अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे । आपका मष्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा ।
आप वैज्ञानिक जांच -पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ती के लिए उनका नौकर की भाँती उपयोग करेंगे । यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व -विद्यालयों को दसां देंगे और शोध कार्य में छात्रों की मदद करेंगे । आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व , अधिकार और विशवास के पदों पर होगा ।
आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे । दूसरों के लिए कानून बनायेंगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे ।संभवतः आपको अपनी योजनाओं को पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लिक से हटकर दिखाई नहीं देगा । आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे । कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन से कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे ।
आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों एवं परिचित के चुनाव में सावधान होंगे । कुछ ही लोग आपके निकट आ पायेंगे । विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की संभावना है ।
आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने , अथवा विदेशों या जन्म स्थान से बहुत दूर के स्थानों से संपर्क से लाभ होगा । आप जन - जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धंधे में सफल होंगे ।
आपके जीवन का पूरा रूख सफलता का रहेगा । एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है । यदि आप अपने को नियंत्रण में रखेंगे तो काफी ऊँचा उठने की आशा कर सकते हैं ।

आर्थिक दशा :
आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है , हालाँकि आप अति चिंतित हो सकते हैं । आपक किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे और कई कामों में अपने पाँव फंसाए रहेंगे । आपमें भारी दूरदर्शिता और निर्णय - बुद्धी होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे रहेंगे ।
स्वास्थय :
स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृति पेट के उपरी भाग , जिगर , तिल्ली और पाचन अंगों में गडबडी और मधुमेह की होगी । आप अपने क मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भांति बुलायेंगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मकेनिक को बुलाते हैं ।
* आपका शुभ अंक : 3 / 5 / 6 एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- 12/13/15 /24 /30 etc.
~NOTE :
आपके जीवन में 3 / 6 अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : 1 / 4 /7 / 8 / 9 एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सभी हल्के रंग , जमुनी या फालसाई
* आपका अशुभ रंग : काला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें

Tuesday, September 29, 2009

* सितम्वर माह के २९ तारीख को जन्मे व्यक्ति *

आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आएगा अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
यदि आपका जन्म सितम्वर माह के 29 तारीख का हो , तो ......
स्वभाव :
आपमें बहुत उर्वर कल्पना - शक्ति और उत्तम मानसिक क्षमता होगी , किंतु बार - बार परिवर्तन का चाव आपको अपनी योजनाओं से पूरा लाभ उठाने नहीं देगा आपमें सभी बौद्धिक अद्धयनो की गहरी इच्छा होगी और व्यवसायिक क्षेत्रों में जाने के बजाय ऐसे कामों को करना अधिक पसंद करेंगे
आपमें आडम्बर नहीं होगा , बल्कि बिना दिखावे का शांत जीवन पसंद करेंगे जिस काम में भी लगे होंगे पूरे भरोसे और ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन पर्याप्त आत्मविश्वास और अपनी योग्यता में यकीन नहीं होने के कारण उत्साह का आभाव रहेगा प्रयत्न से आप अपनी इस दुर्बलता को दूर कर सकते हैं
आप शोध छात्र के रूप में , साहित्य में , कलात्मक काम में और केमिस्ट या किसी विज्ञान `के काम में भी अच्छी सफलता पा सकते हैं आपको फूलों , बागवानी और प्रकृति से घनिष्ट रूप से जुड़ी वस्तुओं तथा धरती के पदार्थों से प्रेम होगा , लेकिन व्यावसायिक भावना ना होने के कारण उनसे आर्थिक लाभ नहीं उठा सकेंगे
आपमें मित्र बनाने और मित्रता मित्रता बनाये रखने की क्षमता है , विशेषकर अपने विपरीत लिंगियों से
आप अनेक बार स्थान परिवर्तन करेंगे
अपने जीवन साथी के चुनाव में विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी में निर्णय मत कीजिये अच्छा हो यदि बड़ी आयु में विवाह करें , क्योंकि मध्य आयु के लगभग या बाद में आपके विचारों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है
कभी कभी आपको निराशा या उदासी के दौरे पड़ने की भी संभावना है उनके अध्ययन से पता चलेगा की चन्द्रमा का आप पर कितना प्रभाव है आपका सबसे अच्छा समय शुक्ल - पक्ष का होगा इसी में आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए कृष्ण - पक्ष में आपका चुप रहना ही हितकर होगा निराशा और उदासी से दूर रहिये क्योंकि इसका आपके पाचन अंगों एवं स्वास्थय पर बूरा प्रभाव पड़ेगा
आप दूसरों के मन को पढने के गुणों का विकास कर सकते हैं

आर्थिक दशा :
आप व्यापार के बजाय दिमागी काम से धन कमाएंगे , किंतु धन की इच्छा से आकर्षित होने पर बड़े उद्द्यमों के प्रमुख के रूप में भी अच्छा काम कर सकते हैं आप साहित्य में आलोचक , पुस्तक समीक्षक , प्रूफ़ - रीडर , शिक्षक , सचिव इत्यादि के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं
आप अल्प-व्ययी और पैसे को सावधानी से खर्च करने वाले होंगे
भविष्य के बारे में बहुत चिंतित रहेंगे लेकिन अपनी आवश्यकताओं के लायक आपके पास काफ़ी धन रहने की आशा है
स्वास्थय :
पाचन अंगों , पेट और आंतों की गडबडी से आपको अनेक धक्के लगेंगे भोजन का अध्ययन कर और अपने शरीर के अनुकूल पदार्थ चुनकर उनसे बच सकते हैं
* आपका शुभ अंक : 2 / ५ / ७ एवं इसके सभी सीरीज़ i.e.- २० /२३ /२५ /२९ /३२ etc.
~NOTE :
आपके जीवन में २ / ७ अंकों का विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा तथा इन्हीं अंकों वाले व्यक्ति के प्रति आप आकर्षण का अनुभव विशेष रूप से करेंगे
* आपका अशुभ अंक : / ४ /६ / ८ / ९ एवं इसके सभी सीरीज़
* आपका शुभ रंग : सफ़ेद , हल्का हरा , हल्का नीला
* आपका अशुभ रंग : काला , धूसर , गहरा नीला , गहरा लाल
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें
Blog Widget by LinkWithin