Wednesday, October 28, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 28 तारीख का हो तो ...... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - स्वभाव :
ग्रह योग आपको न्याय से प्यार और संतुलन देगा । अपने वातावरण में शान्ति और सौहार्द पैदा करने की भावना होगी । आपमें शान्ति-दूत की प्रवृति होगी । जब तक अपनी प्रबल न्याय-भावना से इसके लिए विवश न हो जाए , आप हर प्रकार के रक्तपात और युद्ध से घृणा करेंगे । शुक्र अपने सौम्य भाव में होने से आप प्यार के लिए तरसेंगे ,आप त्याग करेंगे और फिर भी आपको बहुत कम संतोष मिलेगा ।
आपमें भारी महत्वाकांक्षा होगी, लेकिन उसे पूरा करने में अनेक बाधाएं आएँगी । आपकी योजनाओं का हमेशा काफ़ी विरोध होगा ।
दूसरों के प्रति न्याय की भावना आपके स्वभाव में इतनी समाई हुई होगी की आप क़ानून के अध्ययन में भारी योग्यता प्राप्त कर सकते हैं । आप ईमानदार वकील या जज के रूप में प्रसिद्ध हो सकते हैं । आप किसी प्रकार के राजनितिक जीवन में भी सफल हो सकते हैं , लेकिन साधारण राजनीतिज्ञ की दृष्टि के बजे कानूनों में सुधार की दृष्टि से । आप चिकित्सक और सभी तरह के शोध - कार्य में भी सफल हो सकते हैं ।
अपने इकठ्ठे किए हुए तथ्यों को जोरदार ढंग से पेश करने की तीव्र उत्कंठा से आप अनेक लोगों को शत्रु बना लेंगे । जो लोग तर्कपूर्ण ढंग से बात नहीं कर सकते उनका आपके लिए कोई उपयोग नहीं है । आप जीवन में अनेक वृतियां अपना सकते हैं ।
आर्थिक दशा :
आपके लिए साधारण ढंग से कामों की अपेक्षा मानसिक व्यवसायों से पैसा कमाने और अपनी निजी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की संभावना अधिक है । आप निजी संग्रह के बजाय अपने ध्येय के लिए संपत्ति की इच्छा करेंगे ।
स्वास्थ्य :
औसत व्यक्ति से आपको स्वास्थ्य के बारे में कम शिकायत होगी । यदि कभी कष्ट हुआ तो दुर्घटनाओं से चोट लगने के कारण होगा । दुर्घटनाओं के घाव सर और कंधे पर आने की अधिक संभावना है , लेकिन आपको पेट और आंतों का ऑपरेशन कराना पर सकता है । आपके शुभ व महत्वपूर्ण अंक : 1 / 6 एवं इसके सभी SERIES , i.e. 10 / 15 / 19 / 24 / 28 etc. आपके अशुभ अंक : 4 / 8 / 7 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 17 / 16 / 22 etc.आपके शुभ रंग : सुनहरा , पीला , नारंगी , हल्का नीला आपके अशुभ रंग : काला एवं कोई भी गहरा रंग आपका शुभ दिन : रविवार , सोमवार
आपका अशुभ दिन : शनिवार , शुक्रवार , मंगलवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार) निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय

* मोती - शंख ~ लक्ष्मी-प्राप्ति में सहायक *
* मोती - शंख को वस्तुतः " दारिद्र्य -निवारक" कहा जाता है ! अतः यदि इस शंख को कारखाने में स्थापित किया जाए तो स्वतः ही उसकी दरिद्रता समाप्त हो जाती है तथा व्यापार में आशातीत वृद्धि होने लग जाती है .....
* यदि मन्त्र सिद्ध प्राण-प्रतिष्ठित मोती-शंख अपने पूजा स्थान में रखा / स्थापित किया जाए तथा उसमें जल भरकर लक्ष्मी के चित्र पर चढाया जाए तो लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आर्थिक उन्नति होना प्रारंभ हो जाती है .......
** विशिष्ट - प्रयोग : मोती- शंख को घर में स्थापित कर दें , तथा नित्य " ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महा- लक्ष्मये नमः " ११ बार बोलकर एक-एक चावल का दाना शंख में भरते रहें ! इस प्रकार १०८ दाने इस शंख में डालें और इस प्रकार ११ दिन तक प्रयोग करें ! यह प्रयोग इतना शक्ति-शाली है कि यदि इसे लगातार किया जाए तो व्यक्ति कि जन्म - जन्म कि दरिद्रता दूर हो जाती है **
- आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान , बेगुसराय )
* अन्य Tips.. .यहाँ हैं .*.

आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: विशिष्ट लेखTuesday, October 27, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 27 तारीख का हो तो ....
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव
:आपमें जल्दबाजी और आवेश की प्रवृति इतनी अधिक होगी की उससे आपका अहित हो सकता है ! अपनी विवाद-प्रियता और अपने विचारों तथा सिद्धांतों के लिए लड़ने की भावना से आप विरोध पैदा करेंगे और अनेक लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे ! ऐसे मामलों में अपने मन को काबू में रखना और अधिक कूटनीति से काम लेना बेहतर होगा , हालांकि आपके स्वाभाविक गुण आपको सफल वकील या वक्ता बना सकते हैं तथापि अपनी कटु आलोचना से आप ऐसी वृति में भी मुश्किलें पैदा कर लेंगे !शल्य-चिकित्सक के रूप में भी आप सफल होंगे ! मंगल आपको शल्य के लिए चाकू चलाने और तेजी से ऑपरेशन करने की योग्यता देगा ! विज्ञान और उससे सम्बंधित नए विचारों में भी आपका दिमाग खूब चलेगा , लेकिन अपने विचारों में आप इतने आग्रही होंगे की उनका काफी विरोध उठ खडा होगा !
यदि किसी व्यवसाय में उतरे तो काफी उद्द्यामी रहेंगे , लेकिन जो भी काम करेंगे उसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा ! संगठन -कर्ता के रूप में और बड़े संस्थानों के प्रमुख के रूप में भी आप अच्छा काम कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं , लेकिन आपको कर्मचारियों के विरोध , हड़तालों और जान पर हमले तक का सामना करना पर सकता है ! सबसे बढ़िया आप किसी महत्वपूर्ण सरकारी पद पर रहेंगे ! जहाँ अपनी संगठन-क्षमता से आपको अच्छा लाभ होगा !
विपरीत लिंगियों को आपके प्रति भारी आकर्षण रहेगा लेकिन प्प्रेम-प्रसंगों में तनाव से काफी चिंता और चिढ -अन होगी ! अपनी अधीर प्रवृति के कारण आप कम आयु में ही विवाह की ओर दौड़ सकते हैं ! फिर अपनी जीवन साथियों से विवादों तथा असहमति में फसेंगे ! विस्तार की बाट यह होगी की बच्चों से आपको काफी संतोष मिलेगा ! उनका ऊँचा बौद्धिक स्तर होने की संभावना है ! व्यवसाय में आप अकेले काम करते हुए अधिक सफल होंगे !
आर्थिक दशा :
आम तौर से आप सफल रहेंगे ! जिम्मेदारी और अधिकार के पदों पर पहुंचेंगे , किन्तु यदि अपनी अधीर प्रवृति , क्रोध और कूटनीति की कमी पर काबू नहीं किया तो अधिक समय तक वहां नहीं टिक पायेंगे !
स्वास्थ्य : प्रारंभिक वर्षों में नाजुक स्वास्थ्य , बुखार , गैस की परेशानी और फोडे ,- फुंसी आदि की प्रवृति रहेगी , लेकिन 21 वर्ष की आयु से स्वास्थ्य का एक नया चक्र शुरू होगा , आपमें शक्ति और उर्जा का संचार होगा ! आपको आग , विस्फोटकों तथा दुर्घटनाओं में जान पर हमले का खतरा है ! दांतों , जबड़े , चेहरे और सर की हड्डी में परेशानी हो सकती है ! घाव या चोटें भी लग सकती है !
आपका शुभ अंक : 6 / 9 एवं इसके सभी SERIES i.e. 15 / 18 / 24 / 27 etc.
आपका अशुभ अंक : 4 / 7 / 8 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 16 / 17 / 26 etc . आपका शुभ रंग : लाल , गुलाबी
आपका अशुभ रंग : काला , नीला , हरा
आपका शुभ दिन : मंगलवार , शुक्रवार
आपका अशुभ दिन : शनिवार , बुधवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
Monday, October 26, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 26 तारीख का हो तो ....
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव : यदि विराशत में आपको पैसा नहीं मिला है तो आपका समय आमतौर से आराम से नहीं बीतेगा और आपको आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रंम करना होगा !
आप उच्च बुध्धिजीवी हिंगे ! सामाजिक जीवन में आने के बजे किसी गंभीर अध्ययन में अपना समय लगाना चाहेंगे ! पुरुष हैं तो अच्छे डॉक्टर , वैज्ञानिक और वकील बन सकते हैं ! महिलायें पढाकू , प्रायः सामाजिक सुधारों पर लिखने वाली होती हैं ! वे जनता को प्रभावित करने वाले व्यापक राजनितिक प्रश्नों में दिलचस्पी लेने लगती हैं , अथवा पूरे दिलोदिमाग से किसी ऐसे काम में लग सकती हैं जिसे वे मानवता के लिए कल्याणकारी समझती है ! किन्तु स्त्री और पुरुष दोनों कोई मुस्किल वृत्ति चुनेंगे जिसमें अपने विचारों के लिए उन्हें भाडी विरोध का सामना करना पड़ेगा !
सांसारिक दृष्टिकोण से आप प्रायः पैसे वाले बन जायेंगे ! ऐसा होने पर अपना पैसा किसी असाधारण काम में लगायेंगे , जैसे वैज्ञानिक शोध को आगे बढाने के लिए संस्थानों तथा आस्पतालों की स्थापना अथवा कोई राजनितिक सुधार का काम !
इन तिथियों को पैदा हुए लोगों को भारी दुःख या कष्ट उठाने पड़ते हैं ! किसी प्रियजन की क्षति , माता - पिता या किसी निकट सम्बन्धी की बिमारी तथा मृत्य या परिवार में तनाव ! इस अवधि में शनि देव इतना शक्तिशाली रहते है कि ये व्यक्ति किसी उच्च पद पर पहुँच जाते हैं ! लेकिन बुढापे में उनके हाथों से सभी कुछ निकल जाता है और उन्हें बदनामी तथा घोटालों का भी शिकार होना पड़ता है !
ये लोग यदि कर्मचारी के रूप में काम करेंगे तो शायद ही कभी मनोनुकूल पदों पर पहुंचेंगे !
ये लोग यदि कर्मचारी के रूप में काम करेंगे तो शायद ही कभी मनोनुकूल पदों पर पहुंचेंगे !
बहुत अधिक दुखी जीवन बिताते हैं ! दुसरे लोग उन्हें बहुत गलत समझते हैं ! शांत स्वभाव के होने के कारण वे ठीक से अपनी सफाई भी नहीं दे सकते हैं ! अक्सर उन्हें अपने वरिष्ट अधिकारियों से कठोर व्यवहार मिलता है !
आर्थिक दशा :
आर्थिक दृष्टि से आप आमतौर से भाग्यशाली नहीं होंगे ! पैसा कमाएंगे तो , लेकिन तत्काल खर्च हो जाएगा ! आप भविष्य के प्रति प्रायः अति - चिंतित रहेंगे ! एकाकी रहने पर विचित्र स्थानों पर पैसा जमा करने की प्रवृति होगी ! प्रायः वह खो जाएगा या लूट लिए जायेंगे ! हर प्रकार कि सट्टेबाजी या जुए से बचिए ! वैज्ञानिक , डॉक्टर , वकील जैसे लोग को भी अपनी मेहनत का पैसा पाने में भी भारी कठिनाई होगी !
स्वास्थ्य : मानसिक निराशा से और अपने साथ हुए अन्यायों के बारे में सोचते रहने से आप अनेक बिमारियों के शिकार हो जाएंगे ! अनेक मामलों में आप यह विचार मन में पाल लेंगे की आप सही हैं और अपनी गलतियों का वास्तविक या प्रायः काल्पनिक चिंतन करेंगे ! इसके फलस्वरूप पैदा होने वाली उदासी के कारण मन और शारीर दोनों की स्थिति बदतर होगी !
आम तौर से स्वास्थ्य सदा विचित्र रहेगा ! खाना आसानी से हज़म नहीं होगा , अपच रहेगा , मन्दाग्नि होगी और भारी सर दर्द रहेंगे ! संभव हो तो खुला जीवन बिताएं ! ढेर सारा व्यायाम कीजिये , सदा भोजन कीजिये और अधिक से अधिक फल तथा सब्जियाँ लीजिये !
आपका शुभ अंक : 4 / 8 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 17 / 22 / 26 etc.
आपका अशुभ अंक : 1 / 9 एवं इसके सभी SERIES i.e. 10 / 18 / 28 / 27 etc.आपका शुभ रंग : काला , हल्का नीला
आपका अशुभ रंग : लाल
आपका शुभ दिन : शनिवार
आपका अशुभ दिन : मंगलवार , गुरूवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
Sunday, October 25, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 25 तारीख का हो तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
आपको उच्च मानसिकता का वरदान है ! यदि संतुलन बनाये रख सके तो जो भी वृत्ति अपनाएंगे , उल्लेखनीय काम कर दिखायेंगे ! विशेषकर काव्य , साहित्य , चित्रकला , संगीत या ; ललित कलाओं जैसे कल्पना प्रधान क्षेत्रों में !
इन तिथि में जन्म लेने के कारण आप इतने संवेदनशील होते हैं की आप अपने काम में पीछे हटकर खड़े होते हैं ! आप बहुत शीघ्र अपना आप खो बैठते हैं !
अपने सभी कामों में लिक से हटकर रुझान होता है ! विशेषकर आपकी कटु आलोचना एवं बदनामी की आशंका बनी रहती है !
अनेक मामलों में घोटाले भी होते हैं ! जब तक भारी सावधानी न बरती जाए , यह जन्म काल , विवाह तथा साझेदारियों के लिए शुभ नहीं है !
आर्थिक दशा :
आपके आर्थिक मामलों में काफी उतार - चढाव आएगा ! कभी काफी अमीरी होगी , कभी इसका उल्टा ! आमतौर से आप सट्टेबाजी में भाग्यशाली नहीं रहेंगे , क्योंकि बेईमान लोग आपका पैसा हड़प लेंगे ! आपको मैं यही सर्वोत्तम सलाह दे सकता हूँ , की सरकारी बांडों में पैसा लगायें ! कम लेकिन भरोसे-मंद ब्याज से गुजारा कीजिये ! सबसे अधिक बुढापे के लिए UNIITY वगैरह खरीद कर रखिये !
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के बारे में अनेक विचित्र अनुभव होने की संभावना है ! कभी विष का खतरा भी हो सकता है , खाने में , संयोग से या आपकी अपनी असावधानी से ! गुर्दे , तिल्ली और अपेंडिक्स परेशान कर सकते हैं !
आपका शुभ अंक : 2 / 7 एवं इसके सभी SERIES i.e. 11 / 16 / 20 / 25 etc.
आपका अशुभ अंक : 4 / 8 / 9 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 17 / 18 / 22 etc.आपका शुभ रंग : सफ़ेद , हरा , क्रीम एवं हल्का नीला
आपका अशुभ रंग : लाल , काला एवं सभी गहरे रंग
आपका शुभ दिन : सोमवार , शुक्रवार
आपका अशुभ दिन : मंगलवार , गुरूवार , शनिवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
Saturday, October 24, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 24 तारीख का हो तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव : जहाँ कहीं रहंगे , आपके मित्रों की बड़ी संख्या होगी और आप काफी लोकप्रिय होंगे !विपरीत लिंगियों के लिए आपमें भाडी आकर्षण और प्रभाव होगा !
आप दूसरों का सत्कार करना पसंद करेंगे और उस पर काफी खर्च भी करेंगे , लेकिन घर बर्बाद करने वाले या अल्प खर्च नहीं होंगे ! आपमें एक विचित्र गुण यह होगा की आप थोड़े से खर्च से बड़े ठाठ - बाट पैदा कर देने की क्षमता होगी !
आपके अनेक प्रेम - प्रसंग और एक से अधिक विवाह या वैवाहिक सम्बन्ध होंगे ! परन्तु ऐसे मामले में अनेक परेशानियों , निराशाओं और विचित्र अनुभवों से भी गुजरना होगा !
अपनी निजी प्रतिभा से आप उच्च सामाजिक पदों पर पहुंचेंगे और उच्च पदस्थ तथा धनि व्यक्तियों से सम्बन्ध बनायेंगे !
साहित्य , संगीत , चित्रकला , काव्य , नाटक और ललित कलाओं में आम तौर से आपकी भारी रूचि होगी ! यदि स्वयं नहीं अपनाएंगे तो उन्हें संरक्षण प्रदान करेंगे और कलाकारों में दिलचस्पी लेंगे ! यदि आप किसी कला को वृत्ति के रूप में अपनाएंगे या अपनाना चाहेंगे तो आपको उसमें भारी सफलता मिलेगी !आर्थिक दशा :
पूँजी - विनियोग एवं आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे , विशेह्स्कर अपनी प्रेरणा के अनुसार चलने पर ! आम जनता से जुडी साझेदारियां , व्यापारिक विनियोग में शुभ रहेगी !
स्वास्थ्य :आपकी काया में शीघ्र ठीक हो जाने का गुण है , अतः आपको ख़ास बिमारी नहीं होगी ! कभी-कभी खरोंचों से फोडे बन सकते हैं ! प्रारंभिक वर्षों में टोंसिल फूलने और जिह्वा के पिछले भाग तथा गले में भी कुछ गडबडियां होने के आसार हैं !
आपका शुभ अंक : 6 एवं इसके सभी SERIES i.e. 15 / 24 / 33 / 51 etc.
आपका अशुभ अंक : 1 / 4 / 8 / 7 / 5 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 17 / 14 etc.
आपका शुभ रंग : नीला , सुनहरा एवं पीला
आपका अशुभ रंग : लाल , काला , हरा
आपका शुभ दिन : शुक्रवार
आपका अशुभ दिन : बुधवार , गुरूवार , शनिवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
Friday, October 23, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 23 तारीख का हो तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव : आप प्रेम-प्रसंगों में सामान्य परीक्षाओं की आशा कर सकते हैं ! अधिकाँश जीवन - काल में आप माता -पिता या किसी सम्बन्धी के प्रति प्रबल कर्तव्य-भावना से प्रेरित होकर आत्म-त्याग करते रहेंगे ! इस उच्च ध्येय के लिए अपनी योजनाओं तथा महत्वाकांक्षाओं को भी तिलांजलि दे देंगे ! आपके लिए यह इस भावना के कारण और भी कठिन होगा की आपको औसत से अधिक बुध्धि मिली हुई है और यदि आपको खुलकर काम करने की और अवसरों से लाभ उठाने की छूट मिले तो आप अपनी प्रतिभा से बहुत कुछ कर सकते हैं !
आपका स्वभाव अत्यंत शालीन होगा , जरा - सा भी अख्खारपन या भद्दापन आपको चुभेगा ! हर पीडा के प्रति आपके मन में दया , सहानुभूति और करूणा होगी , फिर भी आप सही निर्णय और उत्तम तर्क-शक्ति की क्षमता से संपन्न व्यवहारिक तथा ठंढे दिमाग से सोचने वाले व्यक्ति होंगे !
व्यवहार में शांत और सरल तथा सिध्धान्तों में पक्के होंगे ! आपकी सबसे बड़ी भावना अपने आस-पास के लोगों में सौहार्द और शांति स्थापित करने की होगी ! आप रक्त बहाने वाले योध्धा नहीं होंगे ! आप विवाद या झगडे नापसंद करेंगे लेकिन अपने सिध्धान्तों पर अडिग रहेंगे और अन्याय के विरुध्ध अंतिम दम तक लडेंगे !
इन तिथियों में जन्मे व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा वाले और परिस्थितियों के अनुकूल अपने को ढालने वाले दोनों होते हैं ! जिस काम में भी हाथ डालेंगे कर सकेंगे ! वे हर प्रकार के व्यक्तियों में रच- खप सकते हैं , केवल उनको छोड़कर जो अपनी रुचियों और विचारों में भद्दे और शालीनता-रहित होते हैं ! वे महल और कुटिया दोनों में एक जैसे धीर-गंभीर रहते हैं ! वे धन के लिए मरते नहीं , लेकिन भविष्य की चिंता अवश्य करते हैं , इसलिए वे किफायती और सावधानी से खर्च करने वाले होते हैं तथा बुढापे के लिए उचित व्यवस्था करने का जी तोड़ प्रयास करते हैं !
प्रेम और संबंधों के कारण आप सबसे अधिक कष्ट भोगते पाए गए हैं ! आप बहुत युवा और हंसमुख दिखाई देते हैं और बुढापे में भी दिल से युवा बने रहने के लिए अपना कोई दर्शन बना लेते हैं !
आर्थिक दशा : आप दूसरों को अच्छी आर्थिक सलाह दे सकते हैं लेकिन स्वयं उस पर नहीं चलेंगे ! 23 - 50 वर्ष की आयु तक किसी व्यवसाय में या मानसिक योग्यता से अच्छी आय होगी ! लेकिन कितना भी धन कमा लेंगे , अपनी उदारता के कारण बुढापे के लिए शायद ही अधिक बचा पायें !
स्वास्थ्य :
आप भारी उत्तेजना के शिकार रहेंगे ! काया कृष होगी लेकिन उसमें रोगों से लड़ने की काफी शक्ति रहेगी ! साडी आयु पेट प्रायः नाजुक बना रहेगा , पाचन अंग भी ! आप एनी लोगों की भांति नहीं खा सकते और भोजन के बारे में विशेष सावधान रहेंगे ! आँखों , चेहरे , हाथ- पैरों में नसों की फरकन हो सकती है ! जिह्वा और मुख में विकार भी हो सकता है !
आपका शुभ अंक : 5 / 6 एवं इसके सभी SERIES i.e. 14 / 15 / 23 / 24 / 32 etc.
आपका अशुभ अंक : 4 /8 / 9 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 / 17 / 18 / 22 / 26 etc.
आपका शुभ रंग : सभी हल्के तथा चमकीले रंग
आपका अशुभ रंग : लाल
आपका शुभ दिन : बुधवार , शुक्रवार
आपका अशुभ दिन : मंगलवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
Thursday, October 22, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 22 तारीख का हो तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव : जीवन असामान्य रहने की संभावना है ! अनेक ऐसे परिवर्तन और विचित्र अनुभव होंगे जिनपर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा ! प्रेम और विवाह के सम्बन्ध में भी अनोखे अनुभव रहने के योग हैं ! आप विचित्र और बहुत कुछ सनकी व्यक्तियों की ओर आकर्षित होंगे जो सांसारिक दृष्टि एवं आपके लिए भाग्यशाली नहीं रहेंगे !
यदि आप किसी को गहराई से चाहेंगे , तो उसके कामों की कितनी ही आलोचना हो , आपके प्रेम में किसी तरह की कमी नहीं आएगी ! ऐसे मामलों में आप काफी जिद्दी होंगे ! अपने परिवार के सदस्यों के विरोध और मनमुटाव का भी सामना करना पर सकता है ! संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के कारण आपको दुखांत या सनसनीखेज अनुभव हो सकते हैं और निर्दोष होते हुए भी बदनामी या घोटाले की संभावना है !
आपके विचार लिक से हटकर , कुछ सनकीपन लिए हुए होगा ! आपको साहित्यिक और कलात्मक कार्य में अपने को अभिव्यक्त करने का खासा वरदान मिला हुआ है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं !
साझेदारियां या विवाह सम्बन्ध तभी ठीक हो सकते हैं जब असामान्य परिस्थितियों में हों और आप काफी आत्म-त्याग का परिचय दें !
आपमें गुप्त - विद्याओं के अध्ययन की प्रवृति और सम्मोहन या दूसरों के मन को पढने की योग्यता हो सकती है ! आपको आग्नेयास्त्र , विस्फोटों आदि से दुर्घटना का खतरा है ! तूफ़ान , बिजली , विमान-दुर्घटना जैसे हवाई खतरे भी आपके जीवन में आ सकते हैं !
आर्थिक स्थिति :आपके प्रारंभिक वर्ष आम तौर से आर्थिक कठिनाई में गुजरेंगे ! या तो माँ - बाप आपके लिए अधिक पैसा नहीं छोडेंगे या आप कोई ऐसा धंधा चुनेंगे जिसमें शुरू में योग्यता दिखाने की अधिक गुन्जाईस नहीं होगी !लेकिन बाद में आप सफल होंगे ! आपको सबसे बड़ा खतरा यह है की कितना भी आप पैसा कमा लेन , बुढापे के लिए कुछ बचाकर नहीं रखेंगे !
स्वास्थ्य : आप अकस्मात किसी असामान्य बिमारी के शिकार हो सकते हैं ! आपको गले , नाक , चेहरे और अंदरूनी अंगों का ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है !
आपका शुभ अंक : 1 / 6 एवं इसके सभी SERIES i.e. 10 / 15 / 19 / 24 etc.
आपका अशुभ अंक : 4 / 8 / 7 / 9 एवं इसके सभी SERIES i.e. 13 /17 / 16 / 18 /22 etc. आपका शुभ रंग : सुनहरा , पीला नारंगी और नीला
आपका अशुभ रंग : काला एवं गहरा रंग
आपका शुभ दिन : रविवार , सोमवार
आपका अशुभ दिन : शनिवार , मंगलवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: जन्म-तिथि -फलWednesday, October 21, 2009
* यदि आपका जन्म अक्टूबर माह के 21 तारीख का हो तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव : ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके दृढ़तर गुण अधिक प्रकाश में आयेंगे , जैसे महत्वाकांक्षा , इच्छा-शक्ति , संकल्प ! यह ग्रह योग इतना शुभ है की आपका कोई भी ध्येय हो , आपको जीवन में काफी सफलता मिलेगी ! आपमें इतनी महत्वाकांक्षा होगी की कोई साधारण पद आपको संतोष नहीं दे पायेगा , किन्तु महत्वकांक्षा बहुत उदात्त ढंग की होगी ! अपने साथियों से ऊँचे उठकर आप जिम्मेदारी तथा विश्वास के पदों पर पहुंचेंगे लेकिन आपका सबसे अधिक प्रयास आम मानवता के कल्याण के लिए होगा !
कुछ भी करें , स्वभाव से आप ईमानदार होंगे ! आप न्यायप्रिय , अत्यंत उदार और दानशील तथा सार्वजनिक संस्थाओं , अस्पताल , अनाथालय आदि में समय और धन लगाने वाले होंगे ! व्यक्ति के बजाय संस्थाओं की अधिक सहायता करेंगे ! यदि आपके परिवारजन आपकी सलाह पर चलेंगे तो उनके प्रति भी आप इतने ही उदार होंगे !
मुर्ख और लम्पट व्यक्तियों से आपको कुछ लेना - देना नहीं होता ! आपकी जेब उनके लिए एक बार खुल सकती है , दो बार नहीं ! आप न्यायप्रिय तो होंगे लेकिन कठोर भी होंगे ! किसी का आप से लाभ उठाने का प्रयास आपको अच्छा नहीं लगेगा !
उच्च पदस्थ लोगों को , विशेषकर धर्म , कानून या सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन उयाक्तियों को शीघ्र अपना मित्र बना लेंगे ! आप कानून और व्यवस्था के उत्शाही समर्थक होंगे , साथ ही आप निचे काम करने वालों के लिए एक अच्छे मालिक सिध्ध होंगे !
आपके वैवाहिक सम्बन्ध और घरेलु जीवन सुखद रहने की आशा है ! बच्चों से भी भारी सुख मिलेगा !
कभी-कभी शत्रुता का भी सामना करना पड़ेगा और ईर्ष्यालु प्रतिस्पर्धी आपके सम्मान को चोट पहुंचाएंगे ! वैसे ऐसी बातों की आप कम ही चिंता करेंगे और अपने ध्येय से तिलभर भी नहीं डिगेंगे !
सांसारिक सफलता के लिए ग्रह योग बहुत शुभ है !
आर्थिक दशा :आप व्यापार , आर्थिक लेन- देन या उद्योग में आम तौर से काफी भाग्यशाली रहेंगे ! शक्तिशाली मित्रों , विपरीत लिंगियों या विवाह से भी लाभ होगा !
स्वास्थ्य :प्रारंभिक वर्षों के बाद स्वास्थ्य आम तौर से अच्छा रहेगा ! २१ वर्ष की आयु इस बारे में मोड़ हो सकती है ! किसी बिमारी का नाम लेना उचित नहीं होगा !
आपका शुभ अंक : 3 / 6 एवं इसके सभी SERIES i.e. 12 / 15 / 21 / 24 / 30 etc.
आपका अशुभ अंक : 1/ 4 / 7/ 8 / 5 एवं इसके सभी SERIES i,e. 10 / 13 / 16 / 17 etc.
आपका शुभ रंग : बैंगनी , फालसाई , तथा पीला एवं नीला
आपका अशुभ रंग : काला , हरा एवं सभी गहरे रंग
आपका शुभ दिन : गुरूवार , शुक्रवार , मंगलवार
आपका अशुभ दिन : शनिवार , रविवार , बुधवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
आपका क्या कहना है??
1 पाठक ने टिप्पणी देने के लिए यहां क्लिक किया है। आप भी टिप्पणी दें।
Labels: जन्म-तिथि -फल
Subscribe to:
Posts (Atom)