" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Thursday, October 22, 2009

* यदि आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के   22  तारीख  का  हो  तो .. 

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव  : 
       जीवन  असामान्य  रहने  की  संभावना  है ! अनेक  ऐसे  परिवर्तन  और विचित्र  अनुभव  होंगे  जिनपर   आपका  नियंत्रण  नहीं  रहेगा  ! प्रेम  और  विवाह  के  सम्बन्ध  में  भी    अनोखे  अनुभव  रहने  के  योग  हैं ! आप  विचित्र   और  बहुत  कुछ   सनकी    व्यक्तियों  की  ओर  आकर्षित  होंगे  जो सांसारिक  दृष्टि   एवं  आपके   लिए  भाग्यशाली  नहीं  रहेंगे !
        यदि  आप  किसी  को  गहराई   से  चाहेंगे  ,  तो  उसके  कामों  की कितनी  ही  आलोचना  हो ,  आपके  प्रेम  में  किसी  तरह  की  कमी  नहीं  आएगी ! ऐसे  मामलों में  आप  काफी  जिद्दी  होंगे  !  अपने  परिवार  के  सदस्यों  के  विरोध  और  मनमुटाव   का  भी  सामना   करना  पर  सकता  है !  संपर्क  में  आने  वाले  व्यक्तियों  के   कारण  आपको  दुखांत    या   सनसनीखेज   अनुभव  हो   सकते  हैं  और  निर्दोष  होते  हुए  भी  बदनामी  या  घोटाले  की  संभावना   है !
         आपके  विचार  लिक  से  हटकर  ,  कुछ  सनकीपन  लिए  हुए  होगा !  आपको  साहित्यिक  और  कलात्मक  कार्य  में  अपने  को  अभिव्यक्त  करने   का  खासा  वरदान   मिला  हुआ  है  जिसका  आप  लाभ  उठा   सकते  हैं !
        साझेदारियां   या  विवाह  सम्बन्ध  तभी  ठीक  हो  सकते  हैं  जब  असामान्य  परिस्थितियों   में  हों  और   आप  काफी  आत्म-त्याग   का  परिचय  दें !
        आपमें  गुप्त  - विद्याओं के  अध्ययन   की   प्रवृति और  सम्मोहन    या  दूसरों  के  मन  को  पढने  की  योग्यता  हो  सकती  है ! आपको  आग्नेयास्त्र   ,  विस्फोटों आदि  से  दुर्घटना  का  खतरा  है ! तूफ़ान , बिजली  , विमान-दुर्घटना  जैसे  हवाई खतरे  भी  आपके  जीवन में आ  सकते  हैं !
आर्थिक  स्थिति  :

आपके  प्रारंभिक   वर्ष   आम  तौर  से  आर्थिक  कठिनाई  में  गुजरेंगे !  या  तो  माँ - बाप  आपके  लिए  अधिक  पैसा  नहीं  छोडेंगे  या  आप  कोई  ऐसा  धंधा  चुनेंगे   जिसमें  शुरू  में  योग्यता  दिखाने  की  अधिक   गुन्जाईस  नहीं  होगी !लेकिन  बाद  में    आप  सफल  होंगे !  आपको   सबसे   बड़ा  खतरा  यह  है  की   कितना   भी  आप  पैसा   कमा   लेन  ,  बुढापे  के  लिए  कुछ   बचाकर    नहीं   रखेंगे !
स्वास्थ्य  :
 आप   अकस्मात   किसी  असामान्य   बिमारी  के  शिकार  हो  सकते  हैं !   आपको  गले  ,  नाक  , चेहरे  और  अंदरूनी   अंगों  का  ऑपरेशन  भी  करना  पड़   सकता  है !
आपका  शुभ  अंक      :    1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  10 / 15 / 19 / 24 etc.
आपका   अशुभ    अंक    :   4 / 8 / 7 / 9  एवं   इसके   सभी   SERIES  i.e.  13 /17 / 16 / 18 /22  etc.           
आपका   शुभ   रंग          :   सुनहरा  ,  पीला  नारंगी  और  नीला
आपका   अशुभ   रंग       :   काला  एवं  गहरा  रंग
आपका  शुभ   दिन          :    रविवार  ,  सोमवार 
आपका   अशुभ   दिन     :    शनिवार  ,  मंगलवार
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय

Wednesday, October 21, 2009

* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  21  तारीख  का  हो  तो ..

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव : 
ग्रहों  के  प्रभाव  के  कारण  आपके  दृढ़तर   गुण  अधिक  प्रकाश  में  आयेंगे , जैसे  महत्वाकांक्षा , इच्छा-शक्ति  , संकल्प ! यह  ग्रह  योग इतना  शुभ  है  की  आपका  कोई  भी  ध्येय  हो , आपको  जीवन  में  काफी   सफलता   मिलेगी ! आपमें  इतनी  महत्वाकांक्षा   होगी  की  कोई  साधारण  पद   आपको  संतोष नहीं  दे  पायेगा , किन्तु  महत्वकांक्षा  बहुत  उदात्त  ढंग  की   होगी ! अपने  साथियों  से  ऊँचे  उठकर   आप  जिम्मेदारी  तथा   विश्वास   के पदों  पर  पहुंचेंगे  लेकिन  आपका  सबसे  अधिक  प्रयास  आम  मानवता   के  कल्याण   के  लिए  होगा !
   कुछ  भी  करें  , स्वभाव से  आप   ईमानदार  होंगे !  आप  न्यायप्रिय  , अत्यंत  उदार  और  दानशील  तथा  सार्वजनिक  संस्थाओं  ,  अस्पताल  ,  अनाथालय  आदि  में  समय  और  धन   लगाने  वाले  होंगे !  व्यक्ति  के  बजाय   संस्थाओं  की  अधिक   सहायता  करेंगे ! यदि   आपके  परिवारजन  आपकी  सलाह  पर  चलेंगे  तो   उनके  प्रति  भी  आप  इतने  ही  उदार  होंगे !
     मुर्ख  और  लम्पट  व्यक्तियों  से  आपको   कुछ   लेना - देना  नहीं  होता !  आपकी  जेब  उनके  लिए   एक  बार  खुल  सकती  है ,  दो  बार  नहीं ! आप  न्यायप्रिय  तो  होंगे  लेकिन  कठोर  भी  होंगे !  किसी  का  आप  से  लाभ  उठाने  का  प्रयास  आपको  अच्छा  नहीं  लगेगा !
     उच्च   पदस्थ  लोगों  को  , विशेषकर  धर्म  ,  कानून  या  सरकार   के  महत्वपूर्ण   पदों  पर  आसीन  उयाक्तियों  को  शीघ्र  अपना  मित्र  बना   लेंगे ! आप  कानून  और  व्यवस्था  के  उत्शाही   समर्थक   होंगे  , साथ  ही  आप  निचे  काम  करने वालों   के  लिए  एक  अच्छे  मालिक  सिध्ध  होंगे !
   आपके  वैवाहिक  सम्बन्ध  और   घरेलु    जीवन   सुखद  रहने  की   आशा   है !  बच्चों से  भी  भारी  सुख  मिलेगा !
    कभी-कभी  शत्रुता  का  भी सामना  करना  पड़ेगा  और  ईर्ष्यालु  प्रतिस्पर्धी   आपके  सम्मान   को  चोट  पहुंचाएंगे  !  वैसे  ऐसी  बातों की  आप  कम  ही  चिंता  करेंगे  और  अपने  ध्येय  से  तिलभर  भी  नहीं  डिगेंगे !
   सांसारिक  सफलता  के  लिए  ग्रह  योग  बहुत  शुभ  है !
आर्थिक  दशा :
आप   व्यापार ,  आर्थिक  लेन- देन  या   उद्योग  में  आम तौर  से   काफी  भाग्यशाली  रहेंगे ! शक्तिशाली   मित्रों  , विपरीत  लिंगियों  या  विवाह  से  भी  लाभ   होगा !
स्वास्थ्य  :
  प्रारंभिक  वर्षों  के  बाद  स्वास्थ्य  आम तौर  से  अच्छा  रहेगा !  २१  वर्ष  की  आयु  इस  बारे  में  मोड़ हो  सकती  है !  किसी  बिमारी  का  नाम  लेना  उचित  नहीं  होगा  !
आपका  शुभ  अंक        : 3 / 6  एवं   इसके  सभी  SERIES   i.e.  12 / 15 / 21 / 24 / 30  etc.                          
आपका    अशुभ     अंक   :  1/ 4 / 7/ 8 / 5    एवं   इसके  सभी  SERIES    i,e.   10 / 13 / 16 / 17 etc.             
आपका     शुभ    रंग        :    बैंगनी  ,  फालसाई  , तथा  पीला  एवं  नीला                                                      
आपका   अशुभ     रंग     :   काला  ,  हरा  एवं  सभी  गहरे  रंग                                                                      
आपका   शुभ    दिन       :   गुरूवार  ,  शुक्रवार  ,  मंगलवार                                                                          

आपका     अशुभ  दिन    :   शनिवार  ,  रविवार  ,  बुधवार                                                                            
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय  

Tuesday, October 20, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के   20  तारीख  का  हो  तो .... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव : आप कोई भी वृत्ति अपनाएं , आपको प्रेरणा का वरदान प्राप्त होगा ! आपातकाल में आपमें पूर्व ज्ञान की गहरी समझ रहेगी ! आप अपनी योजनाओं के निष्कर्ष को पहले से ही भांप लेंगे फिर हर विरोध के बावजूद उन्हें पूरी करेंगे !आम बातों में आपमें अति-संवेदनशील होने और आलोचना को महसूस करने की प्रवृति होगी , लेकिन आपात स्थिति पैदा होते ही आपके स्वभाव का प्रबल पक्ष गति में आ जायेगा ! इसलिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले उस वक्त लीजिये जब आप अकेले हों और दूसरों के विचारों के प्रभाव से मुक्त हों ! कभी - कभी आपको निराशा के दौरे पड़ेंगे और आपको अपनी कार्यक्षमता पर ही संदेह होता दिखाई देगा ! दिल से आपका स्वभाव अत्यंत स्नेही है और आप प्यार की गहरी समझ व आवश्यकता महसूस करेंगे ! लेकिन इन मामलों में आप इतने संवेदनशील और कटु आलोचक होंगे की अच्छे अवसर गँवा सकते हैं ! ऐसा देखने में आया है की इन तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति यदि औसत उम्र में यदि विवाह नहीं कर लेते हैं तो प्रायः कुंवारे ही रह जाते हैं ! आप यात्रा के एवं जन्म स्थान से दूर देशों में रहने के भी बहुत शौकीन हो सकते हैं ! समुद्र या विशाल जल राशि से उन्हें मोह होता है लेकिन यात्रा के दौरान डूबने या दुर्घटना ग्रस्त होने का भी खतरा सदैव बना रहता है ! आपके मन में संगीत , चित्रकला , काव्य और सभी ललित कलाओं के प्रति गहरा प्रेम होगा ! यदि इन्हें वृत्ति के रूप में अपनानें का अवसर मिला तो काफी सफलता मिलेगी ! कपडों में आपको बहुत रूचि होगी ! भोग और दूसरों की नक़ल की भी इच्छा होगी !आर्थिक  दशा  :    जब  तक  आपसे  लाभ  उठाने  का  प्रयास  करने  वाले  व्यक्तियों  से  आत्मरक्षा   के  लिए  आप   नाकेबंदी   नहीं  करेंगे  ,  आपके  लिए   यह  विषय  शुभ  नहीं   होगा ! व्यवसाय  और  लीक  वाला  काम   आपको  अरुचिकर   होगा ,  लेकिन  आपात  स्थिति  में  कल्पना  तथा  प्रेरणा   के  वरदान  से  आप  धन  कम  सकते  हैं   और   सफल  हो   सकते   हैं !परिस्थितियाँ  अनुकूल   होने  पर  आप  बहुत   यात्राएं  करेंगे  ,  विदेशों  में  रूचि  लेंगे   और   उनके  सम्बन्ध  में  सफलता   प्राप्त  करेंगे !स्वास्थ्य :प्रारंभिक  वर्षों  में   आपके  बहुत  मोटे -ताजे   होने   की   संभावना   नहीं  है !  मन  से  एपी  बहुत  सक्रीय  होंगे  और  दिवा-स्वप्न  वास्तविक  लगेंगे !  आप  कमर  या  रीढ़  की  विचित्र   कमजोरी   के  शिकार  हो  सकते  हैं   और  कमर   झुक  सकती  है  !  आपको  सर्दी -जुकाम   पकड़  सकता  है  और  सावधानी  नहीं   बरते  तो  गले  ,  फेफरों  ,  नासिका-रंध्रों   और  कानों  में  परेशानी  हो   सकती   है ! आपका  शुभ   अंक         :   2 / 7   एवं  इसके  सभी  SERIES    i.e. 11 / 16 / 20 / 29 / 25 / 34   etc.आपका   अशुभ    अंक   :   4 / 8 / 9  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  13 / 17 / 18 / 22 / 26 / 27 etc.आपका  शुभ  रंग           :  सफ़ेद  , क्रीम , हल्का  हरा  आपका  अशुभ  रंग       :   काला ,  लाल एवं  सभी  गहरे  रंग  आपका  शुभ  दिन         :   सोमवार  आपका  अशुभ  दिन      :  मंगलवार  , शनिवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य  रंजन  ( ज्योतिषाचार्य  एवं  वास्तु  विशेषज्ञ )सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय  

Monday, October 19, 2009

~ दक्षिणावर्त - शंख के प्रभाव ~


*  इस  प्रकार  के  शंख  में   जल  भरकर  मस्तक  पर  रोज  छिरकने  से  पाप  का  नाश  होता  है ...
* शंख  में  जल  भरकर  पूजन  करने   से  लक्ष्मी  प्रसन्न  होती  है ..
* यदि  इस प्रकार  का   शंख  घर  में  होता  है तो  किसी  प्रकार  का  रोग  या  संकट  घर  में   नहीं  व्याप्त  होता  है , ऐसी  मान्यता   है ....
* यदि  इस  शंख  के  सामने  नित्य  अगरवत्ती  लगाई  जाय   तो  उस  व्यक्ति  कि  समाज  में  प्रतिष्ठा  बढती  है ,  राज्य  में  सम्मान  होता  है  तथा  व्यापार   में  वृद्धि  होती  है ....
* जिसके  घर  में ऐसा  शंख  होता  है  उसके  घर  में  अक्षय  भण्डार  बना  रहता  है .......- आचार्य  रंजन , बेगुसराय 
NOTE : अन्य  महत्वपूर्ण  टिप्स.. हेतु  आप  * यहाँ *  क्लिक  करें ... 
* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  19  तारीख  का  हो  तो ...... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव :
ग्रह योग आपको न्याय से प्यार और संतुलन देगाअपने वातावरण में शान्ति और सौहार्द पैदा करने की भावना होगीआपमें शान्ति-दूत की प्रवृति होगीजब तक अपनी प्रबल न्याय-भावना से इसके लिए विवश हो जाए , आप हर प्रकार के रक्तपात और युद्ध से घृणा करेंगेशुक्र अपने सौम्य भाव में होने से आप प्यार के लिए तरसेंगे ,आप त्याग करेंगे और फिर भी आपको बहुत कम संतोष मिलेगा
आपमें भारी महत्वाकांक्षा होगी, लेकिन उसे पूरा करने में अनेक बाधाएं आएँगीआपकी योजनाओं का हमेशा काफ़ी विरोध होगा
दूसरों के प्रति न्याय की भावना आपके स्वभाव में इतनी समाई हुई होगी की आप क़ानून के अध्ययन में भारी योग्यता प्राप्त कर सकते हैंआप ईमानदार वकील या जज के रूप में प्रसिद्ध हो सकते हैंआप किसी प्रकार के राजनितिक जीवन में भी सफल हो सकते हैं , लेकिन साधारण राजनीतिज्ञ की दृष्टि के बजे कानूनों में सुधार की दृष्टि सेआप चिकित्सक और सभी तरह के शोध - कार्य में भी सफल हो सकते हैं
अपने इकठ्ठे किए हुए तथ्यों को जोरदार ढंग से पेश करने की तीव्र उत्कंठा से आप अनेक लोगों को शत्रु बना लेंगेजो लोग तर्कपूर्ण ढंग से बात नहीं कर सकते उनका आपके लिए कोई उपयोग नहीं हैआप जीवन में अनेक वृतियां अपना सकते हैं
आर्थिक दशा :
आपके लिए साधारण ढंग से कामों की अपेक्षा मानसिक व्यवसायों से पैसा कमाने और अपनी निजी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की संभावना अधिक हैआप निजी संग्रह के बजाय अपने ध्येय के लिए संपत्ति की इच्छा करेंगे
स्वास्थ्य :
औसत व्यक्ति से आपको स्वास्थ्य के बारे में कम शिकायत होगीयदि कभी कष्ट हुआ तो दुर्घटनाओं से चोट लगने के कारण होगादुर्घटनाओं के घाव सर और कंधे पर आने की अधिक संभावना है , लेकिन आपको पेट और आंतों का ऑपरेशन कराना पर सकता है
आपके   शुभ  व  महत्वपूर्ण   अंक  : 1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES , i.e.  10 / 15 / 19 / 24 / 28 etc. आपके  अशुभ   अंक                        : 4 / 8 / 7    एवं  इसके  सभी SERIES  i.e. 13 / 17 / 16 / 22 etc.आपके  शुभ  रंग                              : सुनहरा , पीला ,  नारंगी , हल्का  नीला आपके   अशुभ  रंग                          : काला  एवं  कोई  भी  गहरा  रंग    आपका   शुभ   दिन                          : रविवार  , सोमवार
आपका    अशुभ  दिन                 :     शनिवार   ,  शुक्रवार   ,  मंगलवार

*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य  रंजन , बेगुसराय (बिहार)  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय  

Sunday, October 18, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर   माह  के   18  तारीख   का  हो  तो  ..........


इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 

स्वभाव   :
   आपमें   जल्दबाजी    और    आवेश  की   प्रवृति   इतनी   अधिक   होगी   की   उससे   आपका   अहित   हो   सकता   है ! अपनी  विवाद-प्रियता  और  अपने  विचारों  तथा  सिद्धांतों के  लिए  लड़ने  की  भावना  से  आप  विरोध   पैदा  करेंगे  और अनेक  लोगों  को  अपना  दुश्मन  बना  लेंगे  !  ऐसे  मामलों  में  अपने  मन   को   काबू  में  रखना  और  अधिक  कूटनीति  से  काम लेना  बेहतर  होगा  ,  हालांकि  आपके  स्वाभाविक  गुण  आपको  सफल   वकील  या  वक्ता  बना  सकते  हैं  तथापि  अपनी  कटु  आलोचना  से  आप  ऐसी  वृति में  भी  मुश्किलें  पैदा   कर  लेंगे  !
      शल्य-चिकित्सक   के  रूप  में भी  आप  सफल  होंगे  ! मंगल  आपको शल्य  के  लिए  चाकू  चलाने  और तेजी  से  ऑपरेशन   करने  की योग्यता  देगा  ! विज्ञान  और  उससे  सम्बंधित  नए  विचारों  में भी  आपका  दिमाग  खूब  चलेगा , लेकिन अपने  विचारों  में  आप  इतने  आग्रही   होंगे  की  उनका  काफी  विरोध   उठ  खडा  होगा !  
      यदि  किसी  व्यवसाय में    उतरे  तो  काफी  उद्द्यामी  रहेंगे  ,  लेकिन  जो भी  काम  करेंगे  उसमें  कड़ी  प्रतिस्पर्धा   का सामना  करना  पड़ेगा  ! संगठन -कर्ता  के  रूप  में  और  बड़े  संस्थानों  के  प्रमुख  के  रूप  में  भी  आप  अच्छा  काम  कर  सकते  हैं  और  सफल  भी हो  सकते  हैं  , लेकिन  आपको कर्मचारियों  के  विरोध  ,  हड़तालों  और  जान  पर  हमले  तक  का  सामना  करना  पर  सकता  है ! सबसे  बढ़िया आप  किसी  महत्वपूर्ण  सरकारी  पद  पर  रहेंगे  !  जहाँ  अपनी  संगठन-क्षमता   से  आपको  अच्छा  लाभ  होगा !
        विपरीत लिंगियों को  आपके  प्रति  भारी  आकर्षण  रहेगा  लेकिन  प्प्रेम-प्रसंगों में  तनाव  से  काफी  चिंता  और  चिढ -अन    होगी ! अपनी  अधीर  प्रवृति  के   कारण    आप   कम  आयु   में   ही  विवाह  की   ओर  दौड़   सकते  हैं ! फिर   अपनी  जीवन साथियों  से  विवादों तथा  असहमति  में  फसेंगे !  विस्तार  की  बाट  यह   होगी  की  बच्चों  से  आपको  काफी  संतोष  मिलेगा ! उनका  ऊँचा  बौद्धिक  स्तर   होने  की  संभावना  है  !  व्यवसाय   में  आप  अकेले   काम  करते  हुए  अधिक  सफल  होंगे  !
आर्थिक   दशा  :
आम तौर से आप सफल रहेंगे ! जिम्मेदारी और अधिकार के पदों पर पहुंचेंगे , किन्तु यदि अपनी अधीर प्रवृति , क्रोध और कूटनीति की कमी पर काबू नहीं किया तो अधिक समय तक वहां नहीं टिक पायेंगे !

स्वास्थ्य  :     

   प्रारंभिक  वर्षों  में  नाजुक स्वास्थ्य ,  बुखार  ,  गैस की   परेसानी  और  फोडे ,- फुंसी  आदि   की  प्रवृति  रहेगी   , लेकिन  21  वर्ष   की  आयु  से  स्वास्थ्य   का  एक  नया  चक्र   शुरू  होगा  ,  आपमें   शक्ति  और  उर्जा    का  संचार  होगा  !  आपको  आग  ,  विस्फोटकों   तथा   दुर्घटनाओं  में   जान  पर  हमले  का  खतरा  है  ! दांतों  ,  जबड़े  ,  चेहरे  और  सर  की  हड्डी   में  परेशानी  हो  सकती  है  ! घाव  या  चोटें  भी  लग  सकती  है  !
आपका   शुभ  अंक         : 6 / 9    एवं  इसके  सभी SERIES   i.e.  15  / 18 / 24 / 27  etc.
आपका  अशुभ    अंक    : 4 / 7 / 8  एवं   इसके  सभी  SERIES  i.e.  13 / 16 / 17 / 26 etc               .             

आपका  शुभ  रंग            : लाल  , गुलाबी                                                                                                    

आपका  अशुभ  रंग        :  काला  ,  नीला  ,  हरा                                                                                          

आपका  शुभ       दिन     : मंगलवार   ,  शुक्रवार

आपका  अशुभ   दिन     : शनिवार  ,  बुधवार 

*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह  निदेशक " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय 

Saturday, October 17, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  17  तारीख  का  हो  तो .
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव   :
    यदि  विराशत  में  आपको  पैसा  नहीं मिला  है   तो  आपका  समय  आमतौर  से  आराम  से  नहीं  बीतेगा  और  आपको  आगे  बढ़ने  के  लिए  कठोर  परिश्रंम   करना  होगा  !
     आप  उच्च बुध्धिजीवी  हिंगे  !  सामाजिक  जीवन  में  आने  के  बजे  किसी  गंभीर  अध्ययन  में  अपना  समय  लगाना  चाहेंगे  !  पुरुष  हैं  तो  अच्छे  डॉक्टर  ,  वैज्ञानिक  और  वकील  बन  सकते  हैं  ! महिलायें  पढाकू  ,  प्रायः  सामाजिक  सुधारों  पर  लिखने  वाली  होती   हैं  !  वे  जनता  को  प्रभावित  करने  वाले  व्यापक  राजनितिक   प्रश्नों  में  दिलचस्पी  लेने  लगती  हैं  ,  अथवा   पूरे  दिलोदिमाग  से  किसी  ऐसे   काम  में  लग  सकती  हैं  जिसे  वे   मानवता  के  लिए  कल्याणकारी   समझती  है  !  किन्तु  स्त्री  और पुरुष  दोनों  कोई  मुस्किल  वृत्ति  चुनेंगे  जिसमें  अपने  विचारों  के  लिए  उन्हें  भाडी  विरोध  का  सामना  करना  पड़ेगा !
        सांसारिक   दृष्टिकोण  से  आप  प्रायः  पैसे  वाले  बन  जायेंगे  !  ऐसा  होने  पर  अपना पैसा  किसी  असाधारण  काम  में  लगायेंगे  ,    जैसे  वैज्ञानिक  शोध को  आगे  बढाने   के  लिए  संस्थानों  तथा  आस्पतालों   की  स्थापना  अथवा  कोई  राजनितिक  सुधार  का  काम !
       इन   तिथियों  को  पैदा  हुए   लोगों   को  भारी    दुःख  या  कष्ट  उठाने  पड़ते  हैं  ! किसी  प्रियजन   की  क्षति   ,  माता  - पिता  या  किसी  निकट  सम्बन्धी   की  बिमारी   तथा  मृत्य या  परिवार  में  तनाव  !  इस  अवधि में   शनि  देव  इतना  शक्तिशाली  रहते   है   कि   ये  व्यक्ति  किसी  उच्च  पद  पर  पहुँच  जाते  हैं   ! लेकिन  बुढापे  में  उनके  हाथों  से  सभी  कुछ  निकल  जाता  है  और  उन्हें  बदनामी  तथा  घोटालों  का  भी  शिकार  होना  पड़ता   है !
     ये  लोग यदि  कर्मचारी  के  रूप  में  काम  करेंगे  तो  शायद  ही  कभी   मनोनुकूल  पदों  पर  पहुंचेंगे  ! 

 बहुत  अधिक  दुखी  जीवन  बिताते  हैं  !  दुसरे  लोग  उन्हें  बहुत  गलत   समझते  हैं  !  शांत  स्वभाव  के  होने  के  कारण  वे  ठीक  से  अपनी  सफाई  भी  नहीं   दे  सकते  हैं !  अक्सर   उन्हें  अपने   वरिष्ट अधिकारियों  से  कठोर  व्यवहार  मिलता  है  !
आर्थिक   दशा  :
     आर्थिक  दृष्टि  से  आप आमतौर  से  भाग्यशाली  नहीं  होंगे  !  पैसा  कमाएंगे  तो  , लेकिन  तत्काल  खर्च  हो  जाएगा  ! आप  भविष्य  के  प्रति  प्रायः  अति - चिंतित   रहेंगे !  एकाकी  रहने  पर   विचित्र  स्थानों  पर  पैसा  जमा  करने   की   प्रवृति  होगी !  प्रायः  वह  खो  जाएगा  या  लूट  लिए   जायेंगे  ! हर प्रकार  कि  सट्टेबाजी  या  जुए  से  बचिए !  वैज्ञानिक  ,  डॉक्टर   ,  वकील   जैसे   लोग  को  भी  अपनी  मेहनत  का  पैसा  पाने  में  भी  भारी   कठिनाई  होगी  !
स्वास्थ्य  :     

      मानसिक  निराशा  से  और  अपने  साथ हुए  अन्यायों  के  बारे  में   सोचते  रहने  से  आप  अनेक  बिमारियों के  शिकार  हो  जाएंगे !  अनेक  मामलों  में आप  यह  विचार  मन  में  पाल  लेंगे  की  आप सही  हैं  और  अपनी  गलतियों  का  वास्तविक   या  प्रायः  काल्पनिक  चिंतन   करेंगे  ! इसके  फलस्वरूप  पैदा  होने  वाली  उदासी के  कारण  मन  और  शारीर  दोनों  की  स्थिति  बदतर   होगी  ! 
आम तौर से स्वास्थ्य सदा विचित्र रहेगा ! खाना आसानी से हज़म नहीं होगा , अपच रहेगा , मन्दाग्नि होगी और भारी सर दर्द रहेंगे ! संभव हो तो खुला जीवन बिताएं ! ढेर सारा व्यायाम कीजिये , सदा भोजन कीजिये और अधिक से अधिक फल तथा सब्जियाँ लीजिये !

आपका   शुभ  अंक         : 4  / 8   एवं  इसके  सभी SERIES   i.e.  13 / 17 / 22 / 26  etc.
आपका  अशुभ    अंक    :  1 /  9  एवं   इसके  सभी  SERIES  i.e.  10 / 18 / 28 / 27 etc.

आपका  शुभ  रंग            : काला , हल्का  नीला

आपका  अशुभ  रंग        :  लाल 

आपका  शुभ       दिन     : शनिवार 
आपका  अशुभ   दिन     : मंगलवार  ,  गुरूवार 
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह  निदेशक " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय 

Friday, October 16, 2009

* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  16  तारीख  का  हो  तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
स्वभाव   :
      आपको   उच्च   मानसिकता का  वरदान है ! यदि  संतुलन  बनाये  रख  सके  तो  जो  भी  वृत्ति  अपनाएंगे  ,  उल्लेखनीय  काम  कर  दिखायेंगे  !  विशेषकर काव्य ,  साहित्य ,  चित्रकला , संगीत  या  ; ललित  कलाओं  जैसे  कल्पना  प्रधान  क्षेत्रों  में ! 
       इन  तिथि  में जन्म  लेने  के  कारण  आप  इतने  संवेदनशील  होते  हैं  की  आप  अपने   काम  में  पीछे  हटकर  खड़े   होते  हैं ! आप  बहुत  शीघ्र  अपना  आप  खो  बैठते  हैं !
        अपने  सभी  कामों  में  लिक  से  हटकर  रुझान  होता  है !  विशेषकर    आपकी  कटु  आलोचना  एवं बदनामी  की   आशंका  बनी  रहती  है !
        अनेक  मामलों  में   घोटाले  भी  होते  हैं ! जब  तक भारी  सावधानी  न  बरती  जाए  , यह  जन्म  काल  ,  विवाह  तथा  साझेदारियों  के  लिए  शुभ  नहीं  है !
आर्थिक   दशा 
      आपके   आर्थिक  मामलों  में  काफी  उतार  - चढाव  आएगा !  कभी  काफी  अमीरी  होगी  , कभी  इसका  उल्टा ! आमतौर  से  आप  सट्टेबाजी  में  भाग्यशाली  नहीं  रहेंगे  ,  क्योंकि  बेईमान  लोग  आपका  पैसा  हड़प  लेंगे ! आपको  मैं  यही  सर्वोत्तम सलाह  दे  सकता  हूँ  , की  सरकारी  बांडों  में  पैसा  लगायें !  कम    लेकिन  भरोसे-मंद  ब्याज   से  गुजारा  कीजिये  ! सबसे  अधिक  बुढापे  के  लिए   UNIITY    वगैरह  खरीद  कर  रखिये  !
स्वास्थ्य  :     

    स्वास्थ्य  के  बारे  में  अनेक विचित्र  अनुभव  होने  की  संभावना  है !  कभी  विष का  खतरा  भी  हो  सकता   है  ,  खाने  में , संयोग  से  या  आपकी   अपनी  असावधानी  से !  गुर्दे  , तिल्ली  और  अपेंडिक्स  परेशान  कर  सकते  हैं !
आपका   शुभ  अंक         : 2  /  7   एवं  इसके  सभी SERIES   i.e.  11 / 16 / 20 / 25  etc.
आपका  अशुभ    अंक    :  4 / 8 / 9  एवं   इसके  सभी  SERIES  i.e.  13 / 17 / 18 / 22 etc.

आपका  शुभ  रंग            : सफ़ेद , हरा  ,  क्रीम एवं  हल्का  नीला

आपका  अशुभ  रंग        :  लाल  ,  काला  एवं सभी  गहरे  रंग

आपका  शुभ       दिन     : सोमवार  , शुक्रवार

आपका  अशुभ   दिन     : मंगलवार  ,  गुरूवार ,  शनिवार 
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय  

* मासिक राशि फल ( 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर ) *

-आचार्य रंजन , बेगुसराय (बिहार)
पिछले माह की तरह इस माह भी समस्त बारह राशि का मासिक राशि - फल का पब्लिशिंग किया जा रहा है और यह प्रत्येक माह के लगभग १५ तारीख तक पोस्ट हो जाएगा अतः अपना राशि एवं लग्न का पता अपने कुंडली से कर लेने के बाद ही राशि - फल पढ़ें यदि आपका अपना कोई कुंडली नही हो तो ऐसी परिस्थिति में अपने प्रचलित नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार भी राशि - फल देखा जा सकता है

मेष ( चु , चे , चो , ला , ली , लू , ले , लो , ) -
यह समय कष्टप्रद यात्रा , स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएँ तथा व्यापार में मंदी का सूचक है
कार्यालय में अपने से वरिष्ट व्यक्तियों तथा उच्चधिकारियों से किसी प्रकार के झगडे से बचें
अपने जीवन - साथी के शारीरिक - कष्ट , विषद मानसिक व्यथा आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं बच्चों का स्वाश्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है मैं समझता हूँ की यह अवधी आपके लिए थकान भरा रह सकता है

वृष ( , , , , व् , वि , वू , वे , वो ) -
यह समय आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलताओं का है आप धन प्राप्ति से बैंक खातों में वृद्धी , समाज में उच्च स्थान जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन की आशा कर सकते हैं
आपकी पदोन्नति हो सकती है सबसे ऊँचे पदाधिकारी द्वारा आपका सम्मान किया जा सकता है आपके प्रयासों की सराहना एवं शत्रुओं की पराजय भी संभावित है
जहाँ तक स्वास्थ्य का सवाल है तो आप रोग , अवशाद , अकर्मण्यता चिंताओं से मुक्त रहेंगे साथ ही आपके परिवार का स्वास्थ्य भी इस काल में उत्तम रहेगा

मिथुन ( का , की , कू , , ङः , , के , को , )-
यह समय आर्थिक चुनौतियों व् मानसिक शांति में विघ्न का सूचक है सरकारी मसले आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं नए लोगों से शत्रुता की भी सम्भावना है , ऐसा भी संभव है की आप स्वयं को अस्वस्थ एवं अकर्मण्य अनुभव करें , अतः स्वस्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है संतान सम्बंधित समस्यायें भी चिंता का विषय हो सकता है , परन्तु यदि कुंडली में मंगल देव की स्थिति अच्छी हुई तो इन चिंता के विषयों में थोडी कमी सकती है साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है
कर्क ( हि , हु , हे , हो , डा , डी , डू , डे , डो ) -
यह समय आपके वर्तमान सामाजिक स्तर व् कार्यालय में अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने में कठिनाई का है , क्योंकि इसमें गिरावट के संकेत हैं अतः अपने वरिष्ठ अधिकारी , शुभचिंतकों व् परामर्शदाताओं से विवाद से बचें
वैवाहिक जीवन में तनाव व् दाम्पत्य सुख में भी यथेष्ट कमी का अनुभव कर सकते हैं साथ ही यात्रा बाधा एवं अपने धन मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने का भी है , क्योंकि इस काल में चोरी की भी संभावना लग रही है
सिंह ( मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे ) -
कुछ अनचाहे खर्च भी करने पर सकते हैं धन व्यय करने की ललक पर नियंत्रण रखें इस अवधी में यात्रा के भी अनेक अवसर बनने के योग दिख रहे हैं ( हो सकता है की सर-दर्द से भी पीड़ित रहें )
वैसे, सूर्य देव की गोचर में शुभ दृष्टि से कुल मिलाकर यह समय आपके व्यवसाय एवं व्यक्तिगत जीवन में सुख सफलता का है समाज में आपको और भी अधिक सम्मानीय स्थान प्राप्त हो सकता है परिवार के सदस्य आपको स्वार्थरहित स्नेह देंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे इस प्रकार व्यक्तिगत जीवन में आप स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से इतना स्वस्थ अनुभव करेंगे जैसा पहले कभी नहीं किया होगा साथ ही आपको धन - लाभ का भी योग स्पष्ट दिख रहा है अतः जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारत्मक एवं उत्साह -पूर्ण रहेगा

कन्या ( टा , पा , पी , पू , षा , , , पे , पो ) -
यह समय आपके लिए धन - सम्बन्धी चुनौतियों का है इस दौरान आपको पूर्वाभास हो जाएगा की व्यापार में अपेक्षित लाभ होकर धन का ह्राष हो रहा है
इस समय अनेक प्रकार के प्रिय निकट रहने वाले आक्रांत करते रहेंगे आप अपने प्रिय निकट रहने वाले व्यक्तियों के प्रति चिरचिरेपन का व्यवहार करेंगे आप पायेंगे की सदा आसानी से किये जाने वाले साधारण क्रियाकलापों को करने में भी आपको कठिनाई का अनुभव हो रहा है इन दिनों आप सर दर्द से भी परेशान रह सकते हैं

तुला ( रा , री , रू , रे , रो , ता , ती , तू , ते ) -

यह अवधी स्थायी या अस्थायी स्थान परिवर्तन , कार्य करने के स्थान पर कठिनाइयां तथा अपने वरिष्ठ अफसरों अथवा मालिक की अप्रसन्नता झेलना संभव है इस दौरान आप थकान महसूस कर सकते हैं एवं उदर रोग , पाचन क्रिया सम्बन्धी रोग , नेत्र तथा ह्रदय से सम्बंधित समस्यायें हो सकती है अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें
जहाँ तक घर का सम्बन्ध है , परिवार में अनबन तथा मित्रों से मन-मुटाव वाली परिस्थितियाँ गृह-कलह अथवा क्लेश का कारण बन सकती है जीवन -साथी से असहमति अथवा विवाद आपके वैवाहिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है कुल मिलाकर घर की शांति एवं परस्पर सामंजस्य हेतु यह समय चुनौतीपूर्ण है
वृश्चिक ( तो , ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यूं ) -
यह समय विशेष रूप से आर्थिक चुनौतियों से परिपूर्ण है अतः कोई भी वित्त सम्बन्धी निर्णय सोच - समझकर सावधानी पूर्वक लें
यदि आप कहीं कार्यरत हैं, तो आप और आपके अधिकारी के बीच कुछ परेशानियां सकती हैं अधिकारी आपके कार्य की सराहना नहीं करेंगे और संभव है की आपको दिए गए उत्तरदायित्व में कटौती करे या वेतन कम कर दे
यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में धक्का लग सकता है , किसी विवाद में ना पड़ें क्योंकि मित्र वरिष्ट व्यक्तियों से झगडे की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है इस समय असंतोष आपके घर की शांति सामंजस्य पर प्रभाव डाल सकता है
धनु ( ये , यो , भा , भी , भू , , , , भे ) -
आपके लिए यह समय धन - लाभ , आर्थिक सामजिक स्थिति में सुधार उन्नति का स्पष्ट संकेत दे रही है
अपने अफसर से पदोन्नति मांगने का अनुकूल समय है इस समय आप व्यापार में लाभ , धन प्राप्ति और यहाँ तक की मित्रों से भी लाभ प्राप्त करने की आशा की जा सकती है
समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जो की परिवार के लिए आनंद -दायक होगा
इस काल के दौरान आपके घर कोई आध्यात्मिक निर्माणात्मक कार्य संपन्न होगा जो घर - परिवार के आनंद में वृद्धि करेगा आमोद - प्रमोद , अच्छा स्वादिष्ट भोजन मिष्टान्न आदि का भी वितरण होगा कुल मिलाकर यह समय आपके आपके परिवार के लिए शांतिपूर्ण सुखद है
मकर ( भो , जा , जी , खी , खू , खे , खो , , गी ) -
यह समय आपके लिए शुभ है यह लाभ , पदोन्नति , प्रगति , तथा प्रयासों में सफलता का सूचक है
समाज में आपको और भी सम्मानीय स्थान मिल सकता है जहां की आशा भी ना हो , ऐसी जगह से आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है इसके अलावा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर ओर सुख ही सुख बिखरा पायेंगे
कुम्भ ( गू , गे, गो , सा , सी , सू , से , सो , दा ) -
इस काल का आपके जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा आप पर किसी कुचाल के कारण दोषारोपण हो सकता है , स्थान बदल सकता है तथा मानसिक शांति का आभाव रह सकता है
आर्थिक रूप से यह समय कठिनाई से परिपूर्ण है पैसा वसूल करने में कठिनाई सकती है साथ ही व्यर्थ के खर्चों का भी योग बन रहा है
इन सबके बावजूद आप किसी सत्कार्य के विषय में सोच सकते हैं तथा उसमें सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं
मीन ( दी, दू , , झ् , ञों , दे , दो , चा , ची ) -
कुल मिलाकर यह समय हानि शारीरिक व्याधियों का है अतः व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें तथा आर्थिक मामलों में सावधान रहें
यह अवधि कार्यालय में अप्रिय घटनाओं की भी है एवं घर में पति / पत्नी से विवाद , झगडे का रूपं ले सकता है
आप व्यर्थ के भय , चिंता एवं बेचैनी से आक्रांत हो सकते हैं
किसी रिश्तेदार की समस्यायें अचानक उभरकर सामने सकती है चिंता का कारण बन सकती है
नोट : - " ऊपर दिए गए राशि फल सामान्य हैं , अतः फल की शुभता एवं अशुभता में कमी या ज्यादा आपके कुंडली में चल रहे दशा - अन्तर्दशा पर भी निर्भर करता है " - आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ),सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय , बिहार
** आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत है **
Blog Widget by LinkWithin