" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:

Monday, February 8, 2010

~ नवम्वर माह के 10 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

10th  नवम्वर , YYYY
                        इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
             ऐसे  व्यक्ति  अत्यधिक  उर्जा  का  परिचय  देते  हैं  तथा  दूसरों पर   उनका  भारी   प्रभाव  होता  है . वे  सृजनशील  और  दबंग  होते   हैं .  दूसरों  पर   शासन  के  बारे  में  उनके    अच्छे  विचार   होते  है  और  राजनितिक  जीवन  में वे  प्रायः   भारी  सफलता प्राप्त  करते हैं  .  वे पारखी   और आलोचक  , अपनी योजनाओं   में कुछ   तेज  और  संकल्पी  फिर भी   अपने  अधीनस्थों  के  लिए  विनम्र  और  सहायक  होते  हैं . 
             इनमें   व्यंग्य  और  परिहास   कि    अच्छी   समझ   होती  है ,  लेकिन  उनके   तीखे   व्यंग्य  बिच्छु  कि  तरह   डंक  मार  सकते    हैं और   वे  गंभीर  -  से   गंभीर  प्रश्नों  को  भी   परिहास   में  उडा  सकते   हैं . 
              वे  संवेदनशील  होते  हैं  और  उपेक्षा    से  शीघ्र  आहत  होते  है  , लेकिन  क्रो़ध  को  मन  में   अधिक   देर   तक  नहीं  पाले  रहते  . इसी  वजह  से   शायद  ( विशाल  ह्रदय के  कारण )  वे  शत्रुओं   को  क्षमा   कर  देने  वाले  होते  हैं  .
               ये  सभी  व्यक्ति  बड़े   साहसी  और  उद्द्यम  पसंद  होते  हैं  .  वे  ठेकेदार  ,  भवन  - निर्माता  ,  बड़े  इंजिनीयर   आदि  के  रूप  में  सफल  हो  सकते  हैं  , दूसरी  दृष्टि  से  उनमें  साहित्य  ,  नाटक  ,  भाषण  आदि  के  क्षेत्र   में  भारी   सृजनात्मक  योग्यता  रहती   है .  
                ऐसे  व्यक्ति  दिल  से  भारी  महत्वाकांक्षी   होते   हैं .  जो  भी  वृति  अपनाएं  , उसी  में नाम   कमाते   हैं  और   प्रमुखता  प्राप्त  करते  हैं  .
Economic  Condition  :
                 आप  धन  कमाने   और  जीवन  में  सफल होने  कि  आशा  कर  सकते  हैं  .  आपकी   एकमात्र   कठिनाई    अपने  लाभ  को  बनाए  रखने  कि  होगी  .
Health :
                  इक्कीस  वर्ष  कि  आयु  से   स्वास्थ्य   में  परिवर्तन  होता  दिखाई  देगा  .  बचपन  में  नाजुक  काया  रहेगी  , लेकिन  बाद  में  शक्तिशाली  और   रोग-प्रतिरोधी  हो  जायेगी .  गले  , फेफडे   और  श्वासनली  कि  बीमारियाँ  होने  कि  संभावना  बनी  रहेगी . 
Your  Lucky No.  : 1, 2 , 9  &  its  all  series  i.e., 10,11,19,20,28 etc.
Your Un-Lucky  No.  4, 7, 8, 5  &  its  all  series  i.e. , 13,16,22,23,26 etc.
Your  Lucky Colour  : Golden , Yellow, Red and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Blue , Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Sunday, February 7, 2010

~ नवम्वर माह के 9 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

9th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
    इन  तिथियों   में जन्में  व्यक्ति  में  भारी  कार्यकारी  शक्ति   और  संगठन  क्षमता  होगी . आप  ओजस्वी , दृढ  निश्चयी  / संकल्प  वाले और  सरकारी  कार्य  तथा  प्रशासन  में  उत्तम  होंगे .  निजी  जीवन  में  आप  शल्य  चिकित्सक  के  रूप  में   या  ऐसे  धंधों  में   श्रेष्ठता  प्राप्त  करेंगे  जीनमें   काटने  वाले  औजारों  को  काम  में  लिया  जाता  हो ---  इंजिनीअरिंग   या  निर्माण  -  कार्य  अथवा  व्यापारी  उद्द्यमों  में  अधिकारी  पदों  पर  भी  .
    अपने  आज़ाद  स्वभाव  , दृढ  इच्छा-शक्ति  और  दबंगपन  से  आप   अनेक  लोगों  को  अपना   दुश्मन  बना  लेंगे ,  लेकिन  जो  भी  कार्य  करेंगे  उसमें  बढ़-चढ़  कर   सफलता  प्राप्त  करेंगे .
Economic  Condition  :
  आप  सभी  बाधाओं  और  कठिनाइयों  से   पार  पाने  तथा  धन  और  पद  प्राप्त  करने  कि  आशा  कर  सकते हैं .
Health :
  सभी  प्रकार  के  बुखारों ,  उच्च  रक्त चाप , और  दिल  पर  अधिक  तनाव  कि  शिकायतों  का  सामना  करना  पड़  सकता  है . साथ  ही  अनेक  प्रकार  के  दुर्घटनाओं  से  पाला  पड़ेगा ,  मुख्यतः  मशीनों  से  तथा  आग्नेयास्त्रों   से  भी  . 
Your  Lucky No.  : 3 , 9  &  its  all  series  i.e., 12,18, 21, 27 etc.
Your Un-Lucky  No.  4 , 7 , 8  &  its  all  series  i.e., 16, 17, 22 etc.
Your  Lucky Colour  : Red , Pink and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Saturday, February 6, 2010

~ नवम्वर माह के 8 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

8th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
    इन  तिथियों   में जन्में  व्यक्ति के  लिए  यह  ग्रह  योग  कदापि  शुभ  नहीं  है ,  जब  तक  कि  वे आत्म-संयम  से  काम  न  लें .
   आप  अपने  मानसिक  गुणों   का विकास करके  ही  आगे  बढ़  सकते  हैं और  दूसरों  के  सामने सफलता   प्राप्त  कर  सकते  हैं .  
    जीवन  के  प्रारंभिक   वर्षों  में  में  आपको  बहुत  कड़ी  चढ़ाई चढ़नी   होगी .
     आप  अपने  मनमर्जी   से  काम  करने  वाले  होंगे और  आपके  साथ  निबाह  कठिन होगा  .  सही  हो  या  गलत ,  आप अपने  विचारों  पर   अड़े   रहेंगे .  आप  हर  चीज  को  एक  ही  आँख  से  देखेंगे .  लोगों  के  काम  पर  संदेह  करेंगे ,  भले  ही  वे  आपकी  भलाई  के लिए  हो .  यह  महसूस   करेंगे  कि सभी  लोग  आपके  विरोधी  हैं . यदि  आप  इस  भावना  पर  काबू  नहीं  पायेंगे  तो  आप  " उत्पीडन - भावना  "  से  ग्रसित  हो  जायेंगे .
       बदनाम  प्रेम-प्रसंगों  और  गुप्त मैत्रियों  से  आपको   काफी  दुःख  उठाना  पड़ सकता  है .  ऐसे मामलों में आप  जिद्दी  होंगे  और  किसी  कि  सलाह   मानने  को  तैयार  नहीं  होंगे .
       इसके  बावजूद  आप  चतुर  होंगे .  अपने  ध्येय  को  पूरा  करने  में आप  अपने  अड़ियल - पन  का  अच्छा  उपयोग  कर  सकते  हैं .  अपने  तीव्र  प्रेम-भाव  को  आत्म-त्याग  से  संचित  विचार   तक  पहुंचा  सकते  हैं . आपके   प्रबल  भावुक  स्वभाव  को  यदि  क़ानून  के  दायरे  में   रखा  जाए  तो  यह  आपके मार्ग  कि  बाधाएं  दूर  करने  में  तथा  समर्थक  जुटाने  में  मदद  मिल   सकती  है .
Economic  Condition  :
    यह  आप  पर  निर्भर   है  कि भारी  सफलता  प्राप्त  करते   हैं  या  विफलता .
Health :
     आप  या  तो  अत्यंत  सबल  होंगे  या दुर्बल . फोड़े , गठिया  या  रुमैटिक बुखाड  भी  हो  सकता  है .  मादक  द्रव्यों  या  पदार्थों  से  बचने  का प्रयत्न  करना  चाहिए .  
Your  Lucky No.  : 4 , 8  &  its  all  series  i.e., 13,17, 22, 26 etc.
Your Un-Lucky  No.  7 , 9  &  its  all  series  i.e., 16, 18, 27 etc.
Your  Lucky Colour  : Blue , Pink and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Red &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Friday, February 5, 2010

~ नवम्वर माह के 7 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

7th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
    इन  तिथियों   में जन्में  व्यक्ति ,  व्यक्तियों  एवं  अपने  वातावरण  के  प्रति  अति  संवेदनशील  होंगे .  दुखद  परिस्थितियों  में  बहुत दुखी  और  असंतुष्ट  रहेंगे .  मन  में  अपनी  भलाई  का  बहुत  ख्याल  रखेंगे और  दूसरे  लोगों  के  साथ  घुलने -  मिलने  में  कठिनाई  होगी .  गुप्त  विद्याओं  से  इनको  गहरा  प्रेम   होगा .  हर  प्रकार  के  वैज्ञानिक  शोधों  में  अथवा     मनोवैज्ञानिक  के  रूप   में सफल  हो  सकते  हैं .
     ये  भौतिकता  से  दूर रहना  चाहेंगे  ,  जिससे  इन्हें  सनकी  समझा  जा सकता  है.   लेकिन  निजी   विचारों   पर  चलकर  ये  प्रमुखता  के  पद  को  प्राप्त  कर  सकते  हैं .  अपने  काम  में  आप  असाधारण  लगन  का  परिचय  देंगे  .   
      आप अपने   मन  कि  बात   छिपाने  वाले   और   आत्मकेंद्रित   होंगे .
       यह  ग्रह   योग   गुप्त -विद्याओं   ,  रहस्यवाद ,  सम्मोहन विद्या  आदि के  अध्ययन   के  लिए  भी  सम्मान  देता  है  .  इसमें  आप  भौतिक  से  अधिक  मानसिक  पक्ष  कि ओर  आकर्षित   हो  सकते  हैं .  आपको   बहुत  गलत  भी  समझा  जा सकता  है .  हालांकि   आप  दूसरे  लोगों  के कार्यो  के   प्रति   संवेदनशील  होंगे  तथापि   उनकी  ऐसे  रायों  पर ध्यान नहीं  देंगे .
Economic  Condition  :
    आप  अपनी  योग्यता  से  भौतिक  लाभ  कमाना  नहीं  चाहेंगे  , फिर  भी  आपको  विचित्र  ढंग  से  आर्थिक  लाभ   होने  कि  संभावना  है .  उपहार   और  विरासत  से  ,  वैज्ञानिक  खोजों     या  आविष्कार   से   अथवा   अपने  निजी  पूर्व ज्ञान   से  भी  आपको लाभ  हो  सकता    है
Health :
    आप  बहुत अधिक  द्रिध्काय   नहीं  होंगे .  आप  अपने  मन  पर   बहुत अधिक  बोझ   डालेंगे .  साथ  ही  भोजन  के  सम्बन्ध  में  अपने  किसी    विचित्र  दर्शन   का  विकास   कर लेंगे   जिससे  आप  औसत   से  अधक   आयु  भोग   सकेंगे .
Your  Lucky No.  : 2 , 7  &  its  all  series  i.e., 11,16, 20, 25 etc.
Your Un-Lucky  No.  4 , 8  &  its  all  series  i.e., 13, 17, 22 etc.
Your  Lucky Colour  : White , Green , Cream and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Thursday, February 4, 2010

~ नवम्वर माह के 6 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

6th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
       इस  तिथि  में  ग्रहों  कि  स्थिति  अनेक  प्रकार  से   शुभ  है , केवल  प्रेम  में  निराशा  और  आपसी  स्नेह - संबंधों   में  परेशानी  उठानी  होती  है  .
       ऐसे   व्यक्तियों  का  स्वभाव   अत्यंत  स्नेही  होता  है  . सम्बन्धियों  या  माता - पिता  के  प्रति  उनमें  काफी  आत्म-त्याग   कि  भावना  होती  है  . आम तौर  से  उन्हें  किसी  न  किसी  कि  देखभाल   करनी  ही  होती  है . प्रारम्भिक  वर्षों  में  उन्हें  अनेक  कठिनाइयों  के  लिए  तैयार  रहना  चाहिए . क्योंकि  इससे  उनके  कन्धों  पर  जिम्मेदारी  आ  जाती  है और  उन्हें  अपनी  महत्वाकांक्षा   को  पूरी  करने  में  बाधा  आ  जाती  है 
       संपन्न  या  उच्च  समाज  में  पैदा  होने पर  भी  स्थिति  में  कोई  विशेष  परिवर्तन  नहीं  आना  चाहिए .उन्हें  अपना  प्रिय  शौक  छोड़ना  पड़  सकता  है  और  दूसरों की  इच्छा   के  अनुसार  जीवन   व्यतीत  करना  पड़ सकता  है .
         इन  व्यक्तियों  में  विपरीत  लिंगियों  के  लिए  प्रबल  आकर्षण  रहता  है .  लेकिन  उनकी  पसंद  प्रायः ठीक  नहीं  होती  है और  वे  प्यार  में  दूसरों  के  दोषों   के  प्रति  अंधे   हो  जाते  हैं . एनी  मामलों  में  वे  विवाह  में  काफी  विलम्ब  लगते  हैं  तथा   जल्दबाजी  में  गलत  जीवन  साथी  चुन  लेते  हैं .  उन्हें  प्रेम-प्रसंगों  में गंभीर   दुर्घटनाओं  और  इर्ष्य   का  सामना  करना  पड़  सकता  है .
          कलाओं  में  उनकी  प्रतिभा   अधिक  चमकती  है .  संगीत ,  चित्रकला ,  मूर्ति  कला  या  अभिनय  ,  तह  कभी कभी    लेखक  के  रूप  में  भी   वे  अच्छी   सफलता   प्राप्त  करते  हैं .प्रायः  उन  पर  भादी  जिम्मेवारी  के  पड़ थोप  दिए  जाते  हैं  और  उनका  काफी  नाम  होता  है .
         परिस्थितिवश   यदि  उन्हें  अपने  धंधे  में  रोजमर्रा  का  काम   करना  पड़े  तो  इन  तिथियों  को  जन्मे   व्यक्तियों  का   यश  तथा  सम्मान  प्राप्त  करना  प्रायः  निश्चित  होता  है  और  अनेक   लोग   संपत्ति  तथा   उच्च  पद  भी  प्राप्त  करते  हैं .   
Economic  Condition  :
    ये  लोग  यदि  अपनी  प्रेरणा  पर  चलेंगे  तो आर्थिक  मामलों   में  आम  तौर  से  भाग्यशाली  रहेंगे .
Health :
     आमतौर  से  ये  व्यक्ति  बहुत  स्वस्थ  और  दृधकाय  होते  हैं .  मुख्य  खतरा  आयु  बढ़ने  के  साथ - साथ  मोटापा  चढ़ने  का  है  और  अंतिम  वर्षों  एन   वे दिल  की  बीमारी  के  शिकार  हो  सकते  हैं  .  फेफरों  ,  गले  ,  नासिका  ग्रंथों  और   कान  में  सूजन    की संभावना   हो  सकती  है .
Your  Lucky No.  : 6 , 9  &  its  all  series  i.e., 15,18, 24, 27 etc.
Your Un-Lucky  No.  4 , 5 ,7, 8  &  its  all  series  i.e., 13, 14, 17 etc.
Your  Lucky Colour  : Blue , Pink and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  : Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Wednesday, February 3, 2010

~ नवम्वर माह के 5 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

5th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
        ग्रहों  का  योग  आपको  बहुत  हाजिर  जवाब  बनाएगा .  आपमें  भारी  मानसिक  योग्यता  ,  संगठन - क्षमता ,  और  साथियों  की  अच्छी  परख  होगी .  आप  बहुत चतुर , लेकिन दूसरों  के  प्रति संदेही  और  अविश्वासी  होंगे . असाधारण  ढंगों  से  या  किसी  असामान्य  पेशे  या  वृति  से  धन   कमाएंगे .  कला  और  सौंदर्य  के  प्रति  आपको  गहरा  प्रेम  होगा  और  आपको  कल्पनाशील  कामों   का  वरदान  होगा .
      आप  विपरीत  लिंगियों  के  प्रति  काफी  आकर्षित  होंगे .  आपके  अनेक   प्रेम-प्रसंग   होंगे , लेकिन  आपकी  रूचि  बदलती  हुई  और  अस्थिर  होगी .  उनमें  से  किसी  प्रसंग  का  आपके  स्वभाव पर  गहरा  या  स्थायी  प्रभाव  नहीं  पड़ेगा .  अपने   इस  स्वभाव   को  देखते  हुए   अच्छा हो यदि   आप   विवाह न  करें  , खासकर  मध्य  आयु  तक .
      आप  अशांत  रहेंगे , परिस्थितियों  के  अनुशार   अधिक  से  अधिक  यात्राएँ  करेंगे  और  अपना  निवास  कई  बार  बदलेंगे .
Economic  Condition  :
       आर्थिक  मामलों  में  आपके  बहुत  भाग्यशाली   रहने  की  संभावना  है. कम  से  कम  सौभाग्य  के  क्षणों  में . लेकिन  ग्रहों  के  योग  के  कारण  आप  उडाऊ  प्रकृति  के  होंगे  और  लाभ  को  हाथ  में  रख  नहीं  पायेंगे
Health :
      प्रारंभिक  वर्षों  में  सभी  बाल  रोग  आपको  परेशान  करेंगे .  बाद  में  आप  कृशकाय    होंगे .  बिमारी  को  शीघ्र  उतार  फेंकेगे , लेकिन  हमेशा  भारी  तनाव  में  रहेंगे .
     छोटी  - छोटी  बातों पर   शीघ्र  चिढ  जाना और  क्रोध  करना आपके  शारीर  में  विष  घोल  देगा . वैसे  कुल  मिलाकर  स्वस्थ  जीवन  बिताएंगे .
Your  Lucky No.  : 5 , 9  &  its  all  series  i.e., 14,18, 23, 27 etc.
Your Un-Lucky  No.  4 , 7, 8  &  its  all  series  i.e., 13, 17, 26 etc.
Your  Lucky Colour  : White , Cream  and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Blue  , Black  & all  Dark Shades. 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Tuesday, February 2, 2010

~ नवम्वर माह के 4 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

4th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
    इन  तिथियों   में जन्में  व्यक्ति  यदि  कोई  काम   करने  कि  दृढ  निश्चय   कर  ले  तो  वे   आविष्कार  के  अपने  वरदान ,  मौलिकता   और  सनकीपन  तक  का  ,  जो  उनके  स्वभाव  का  एक  निश्चित  अंग  है ,  अच्छा  उपयोग  कर  भारी  सफलता   प्राप्त  करते  हैं  ,   लेकिन  उन्हें   अपने  इन  गुणों  पर  अपनी  इच्छा-शक्ति  और  संकल्प  कि  लगाम  दृढ़ता  से  थामे   रहना  चाहिए ,  जिससे  वे  क्रूर  भाग्य  के  थापेरों  और  प्रभाव  से  मुक्त  रह  सके  . ऐसा  न  करने  पर  दूसरे  लोगों  के  व्यवहार पर  उनके  मन  में  कटुता  भर  जायेगी .  उन्हें  यह  मानकर चलना  चाहिए कि  उनके  विचारों  और  कामों   को  गलत  समझा  जाएगा ,  उनकी  मौलिकता   तथा  सनक  का  मजाक  उड़ाया   जायेगा  तथा   उनके  साथ   भारी   अन्याय  होगा   और दुनिया  आमतौर  से  उनके  प्रति  बहुत  कठोर  होगी . 
        यदि  उनके  महान  उद्देश्य  पर  से उनका  विश्वास  डिग  गया   ,  उन्होंने  अपने  स्वभाव   के  पीछे   रहने  वाले  मानसिक  मंगल  को  अन्य  ग्रह  कि  तोड़-फोड्कारी  शक्तियों के  साथ मिलने  दिया  , तो  उनके  सभी  अच्छाइयों  के  विरुद्ध  उठ  खड़े  होने  कि  संभावना   है  .  इससे   उनको  आम मानवों   कि  तुलना  में  कहीं   बहुत  अधिक  पीड़ा   भोगनी  पर  सकती  है . अतः   इन  व्यक्तियों  को  अपने  स्वभाव   के  सनकीपन  को  काबू  में  रखना  चाहिए .
          इस  ग्रहयोग  में  जन्में  व्यक्तियों  के  अच्छे  गुणों  में  अपने  कर्त्तव्य  के  प्रति   लगन  तथा  देश   के  कानूनों  या  सामाजिक  जीवन  में  सुधार  कि भावना  रहती   है.
        मैं  इन  लोगों  को  सलाह  दूंगा  कि वे  अपने  वातावरण   में  सौहार्द्र  और  प्रेम  पैदा  करने  का लक्ष्य  बनाएं  .  मन  में  शान्ति   मिल  जाने  पर  वे अपने   स्वभाव   के  सद  और  आध्यात्मिक  पक्ष  का  विकास   करें  . 
Economic  Condition  :
    इन  लोगों  को   आर्थिक  मामलों  में   सावधानी  और  बुद्धि  से  काम  लेना  चाहिए . वे  दूसरों  कि  सहायता  या  वायदों   पर  कम  से  कम  निर्भर  रहें  . मिलजुलकर   काम  करने  या   साझेदारियों  के  लिए  यह  राशि  शुभ  नहीं  है ,  लेकिन  ये  व्यक्ति  लीक  से  अलग  अपने   मौलिक   विचारों  से  सफलता   प्राप्त  कर  सकते  हैं .  कभी  कभी  वे  साहित्य  सृजन  , या  बिजली  ,  वायरलेस  ,  रेडियो ,  सिनेमा ,  टी.वी. आदि  के  क्षेत्रों  में  विकसित  ढंग  कि  खोजों  में  सफल  होते  हैं . 
Health :
     अस्वास्थ्यता  केवल  उनकी  अपनी  भावनाओं  कि  उपज    होगी .  यदि वे  स्वयं  पर  नियंत्रण  नहीं  रखेंगे  तो  इन्हें  चिंता  से  नर्वस - DISPEPSIA  , पेट  कि  गड़बड़ी , आंतरिक  घाव , TUMER , दिल  कि  कमजोरी , दुर्बल  रक्त- संचार जैसे  रोगों  के  आ  घेरने  कि  संभावनाएं  रहेगी .
       अतः  इन्हें  अपने  को  वातावरण  के  अनुकूल  ढालने  का  प्रयत्न  करना  चाहिए .
Your  Lucky No.  : 4 , 8  &  its  all  series  i.e., 13,17, 22, 26 etc.
Your Un-Lucky  No.  7 , 9  &  its  all  series  i.e., 16, 18, 27 etc.
Your  Lucky Colour  : Blue , Pink and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Red &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

Tuesday, January 26, 2010

* शरीर के अंगों पर ग्रहों का प्रभाव *

- आचार्य  रंजन  
( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु  विशेषज्ञ  सह  निदेशक ' महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान )
     हमारे  शरीर  का  प्रत्येक   अंग  पर  हमारे  सौर  मंडल  के  विभिन्न  ग्रहों  का  प्रभाव  पड़ता  है . आपको  यह  जानकर  आश्चर्य   हो  सकता  है  कि   हमारे  शरीर  के  अलग  अलग  भागों  पर  अलग  अलग  ग्रहों  का  नियंत्रण / प्रभाव  होता   है  , दूसरे  शब्दों  में  हम  /  आप  किसी  भी  व्यक्ति  के  केवल  शरीर  के  जिस  भाग  में  व्यक्ति  रोग  से  पीड़ित  होता  है  सिर्फ  उस  भाग  का  पता  कर  आप  जान  सकते  हैं  कि  उनकी  कुंडली  में  कौन   सा  ग्रह  गड़बड़  है  और  कौन   सा ठीक !

कारक   ग्रह   --      शरीर  के  प्रभावित  अंग 
*  सूर्य          -   सिर  से  मुख   तक 
*  चन्द्र         -   गले  से  ह्रदय  तक 
*  मंगल       -   पेट  से  पीठ    तक 
*  बुध          -   हाथ  और  पाँव  पर 
*  गुरु          -   कमर  से  जांघ  तक 
*  शुक्र         -   गुप्तांग  से  वृष्ण  तक 
*  शनि        -   घुटनों  से  पिंडली  तक  
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
    कुंडली  में  ग्रहों  कि शुभाशुभ   स्थिति  के  अनुसार  मनुष्य  शरीर  के  अंग   पुष्टापुष्ट  होंगे  !  
*** नोट  : अपने  कुंडली  में  देखकर  या  उपरोक्त  शरीर  के  अंगों   में  हो रहे  परेशानी  का  समाधान  हेतु  आप  उपाय   स्वतः  प्रारंभ  कर  सकते  हैं  ! ***

Tuesday, December 15, 2009

मासिक राशि - फल ( 16 दिसम्बर से 15 जनवरी )

             पिछले माह की तरह इस माह भी समस्त बारह राशि का मासिक राशि - फल का पब्लिशिंग किया जा रहा है । और यह प्रत्येक माह के लगभग १५ तारीख तक पोस्ट हो जाएगा । अतः अपना राशि एवं लग्न का पता अपने कुंडली से कर लेने के बाद ही राशि - फल पढ़ें । यदि आपका अपना कोई कुंडली नही हो तो ऐसी परिस्थिति में अपने प्रचलित नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार भी राशि - फल देखा जा सकता है ।

# मेष ( चु , चे , चो , ला , ली , लू , ले , लो , अ ) -

                इस काल का आपके जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा । आप पर किसी कुचाल के कारण दोषारोपण हो सकता है , स्थान बदल सकता है तथा मानसिक शांति का आभाव रह सकता है ।
आर्थिक रूप से यह समय कठिनाई से परिपूर्ण है । पैसा वसूल करने में कठिनाई आ सकती है । साथ ही व्यर्थ के खर्चों का भी योग बन रहा है ।
इन सबके बावजूद आप किसी सत्कार्य के विषय में सोच सकते हैं तथा उसमें सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं ।

# वृष ( इ , उ , ऐ , ओ , व् , वि , वू , वे , वो ) -

               कुल मिलाकर यह समय हानि व शारीरिक व्याधियों का है । अतः व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें तथा आर्थिक मामलों में सावधान रहें ।
यह अवधि कार्यालय में अप्रिय घटनाओं की भी है एवं घर में पति / पत्नी से विवाद , झगडे का रूपं ले सकता है ।
आप व्यर्थ के भय , चिंता एवं बेचैनी से आक्रांत हो सकते हैं ।
किसी रिश्तेदार की समस्यायें अचानक उभरकर सामने आ सकती है व चिंता का कारण बन सकती है ।

# मिथुन ( का , की , कू , घ , ङः , छ , के , को , ह )-

                 यह समय कष्टप्रद यात्रा , स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएँ तथा व्यापार में मंदी का सूचक है ।
कार्यालय में अपने से वरिष्ट व्यक्तियों तथा उच्चधिकारियों से किसी प्रकार के झगडे से बचें ।
अपने जीवन - साथी के शारीरिक - कष्ट , विषद व मानसिक व्यथा आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं । बच्चों का स्वाश्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है । मैं समझता हूँ की यह अवधी आपके लिए थकान भरा रह सकता है ।

# कर्क ( हि , हु , हे , हो , डा , डी , डू , डे , डो ) -

              यह समय आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलताओं का है । आप धन प्राप्ति से बैंक खातों में वृद्धी , समाज में उच्च स्थान व जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन की आशा कर सकते हैं ।
आपकी पदोन्नति हो सकती है व सबसे ऊँचे पदाधिकारी द्वारा आपका सम्मान किया जा सकता है । आपके प्रयासों की सराहना एवं शत्रुओं की पराजय भी संभावित है ।
जहाँ तक स्वास्थ्य का सवाल है तो आप रोग , अवशाद , अकर्मण्यता व चिंताओं से मुक्त रहेंगे । साथ ही आपके परिवार का स्वास्थ्य भी इस काल में उत्तम रहेगा ।

# सिंह ( मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे ) -

           यह समय आर्थिक चुनौतियों व् मानसिक शांति में विघ्न का सूचक है । सरकारी मसले आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं । नए लोगों से शत्रुता की भी सम्भावना है , ऐसा भी संभव है की आप स्वयं को अस्वस्थ एवं अकर्मण्य अनुभव करें , अतः स्वस्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । संतान सम्बंधित समस्यायें भी चिंता का विषय हो सकता है , परन्तु यदि कुंडली में मंगल देव की स्थिति अच्छी हुई तो इन चिंता के विषयों में थोडी कमी आ सकती है साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है ।

# कन्या ( टा , पा , पी , पू , षा , ण , ठ , पे , पो ) -

              यह समय आपके वर्तमान सामाजिक स्तर व् कार्यालय में अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने में कठिनाई का है , क्योंकि इसमें गिरावट के संकेत हैं । अतः अपने वरिष्ठ अधिकारी , शुभचिंतकों व् परामर्शदाताओं से विवाद से बचें ।
वैवाहिक जीवन में तनाव व् दाम्पत्य सुख में भी यथेष्ट कमी का अनुभव कर सकते हैं । साथ ही यात्रा बाधा एवं अपने धन व मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने का भी है , क्योंकि इस काल में चोरी की भी संभावना लग रही है ।

# तुला ( रा , री , रू , रे , रो , ता , ती , तू , ते ) -
      
                कुछ अनचाहे खर्च भी करने पर सकते हैं । धन व्यय करने की ललक पर नियंत्रण रखें । इस अवधी में यात्रा के भी अनेक अवसर बनने के योग दिख रहे हैं ( हो सकता है की सर-दर्द से भी पीड़ित रहें ) ।
वैसे, सूर्य देव की गोचर में शुभ दृष्टि से कुल मिलाकर यह समय आपके व्यवसाय एवं व्यक्तिगत जीवन में सुख व सफलता का है । समाज में आपको और भी अधिक सम्मानीय स्थान प्राप्त हो सकता है । परिवार के सदस्य आपको स्वार्थरहित स्नेह देंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे । इस प्रकार व्यक्तिगत जीवन में आप स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से इतना स्वस्थ अनुभव करेंगे जैसा पहले कभी नहीं किया होगा । साथ ही आपको धन - लाभ का भी योग स्पष्ट दिख रहा है । अतः जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारत्मक एवं उत्साह -पूर्ण रहेगा ।

# वृश्चिक ( तो , ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यूं ) -

            यह समय आपके लिए धन - सम्बन्धी चुनौतियों का है । इस दौरान आपको पूर्वाभास हो जाएगा की व्यापार में अपेक्षित लाभ न होकर धन का ह्राष हो रहा है ।
इस समय अनेक प्रकार के प्रिय व निकट रहने वाले आक्रांत करते रहेंगे । आप अपने प्रिय व निकट रहने वाले व्यक्तियों के प्रति चिरचिरेपन का व्यवहार करेंगे । आप पायेंगे की सदा आसानी से किये जाने वाले साधारण क्रियाकलापों को करने में भी आपको कठिनाई का अनुभव हो रहा है । इन दिनों आप सर दर्द से भी परेशान रह सकते हैं ।

# धनु ( ये , यो , भा , भी , भू , ध , फ , ढ , भे ) -

                यह अवधी स्थायी या अस्थायी स्थान परिवर्तन , कार्य करने के स्थान पर कठिनाइयां तथा अपने वरिष्ठ अफसरों अथवा मालिक की अप्रसन्नता झेलना संभव है । इस दौरान आप थकान महसूस कर सकते हैं एवं उदर रोग , पाचन क्रिया सम्बन्धी रोग , नेत्र तथा ह्रदय से सम्बंधित समस्यायें हो सकती है । अतः स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें ।
जहाँ तक घर का सम्बन्ध है , परिवार में अनबन तथा मित्रों से मन-मुटाव वाली परिस्थितियाँ गृह-कलह अथवा क्लेश का कारण बन सकती है । जीवन -साथी से असहमति अथवा विवाद आपके वैवाहिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है । कुल मिलाकर घर की शांति एवं परस्पर सामंजस्य हेतु यह समय चुनौतीपूर्ण है ।

# मकर ( भो , जा , जी , खी , खू , खे , खो , ग , गी ) -

              यह समय विशेष रूप से आर्थिक चुनौतियों से परिपूर्ण है । अतः कोई भी वित्त सम्बन्धी निर्णय सोच - समझकर सावधानी पूर्वक लें ।
यदि आप कहीं कार्यरत हैं, तो आप और आपके अधिकारी के बीच कुछ परेशानियां आ सकती हैं । अधिकारी आपके कार्य की सराहना नहीं करेंगे और संभव है की आपको दिए गए उत्तरदायित्व में कटौती करे या वेतन कम कर दे ।
यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में धक्का लग सकता है , किसी विवाद में ना पड़ें क्योंकि मित्र व वरिष्ट व्यक्तियों से झगडे की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है । इस समय असंतोष आपके घर की शांति व सामंजस्य पर प्रभाव डाल सकता है ।

# कुम्भ ( गू , गे, गो , सा , सी , सू , से , सो , दा ) -
             
              आपके लिए यह समय धन - लाभ , आर्थिक व सामजिक स्थिति में सुधार व उन्नति का स्पष्ट संकेत दे रही है ।
अपने अफसर से पदोन्नति मांगने का अनुकूल समय है । इस समय आप व्यापार में लाभ , धन प्राप्ति और यहाँ तक की मित्रों से भी लाभ प्राप्त करने की आशा की जा सकती है ।
समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जो की परिवार के लिए आनंद -दायक होगा ।
इस काल के दौरान आपके घर कोई आध्यात्मिक निर्माणात्मक कार्य संपन्न होगा जो घर - परिवार के आनंद में वृद्धि करेगा । आमोद - प्रमोद , अच्छा स्वादिष्ट भोजन व मिष्टान्न आदि का भी वितरण होगा । कुल मिलाकर यह समय आपके व आपके परिवार के लिए शांतिपूर्ण व सुखद है ।

# मीन ( दी, दू , थ , झ् , ञों , दे , दो , चा , ची ) -
  
            यह समय आपके लिए शुभ है । यह लाभ , पदोन्नति , प्रगति , तथा प्रयासों में सफलता का सूचक है ।
समाज में आपको और भी सम्मानीय स्थान मिल सकता है । जहां की आशा भी ना हो , ऐसी जगह से आपको अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है । इसके अलावा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर ओर सुख ही सुख बिखरा पायेंगे ।

नोट : - " ऊपर दिए गए राशि फल सामान्य हैं , अतः फल की शुभता एवं अशुभता में कमी या ज्यादा आपके कुंडली में चल रहे दशा - अन्तर्दशा पर भी निर्भर करता है । "
- आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ),सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय , बिहार
** आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत है **

Monday, November 16, 2009

मासिक राशि - फल ( 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर )

Blog Widget by LinkWithin