* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  23  तारीख  का  हो  तो ..
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव    :  आप प्रेम-प्रसंगों में सामान्य परीक्षाओं की आशा कर सकते हैं ! अधिकाँश जीवन - काल में आप माता -पिता या किसी सम्बन्धी के प्रति प्रबल कर्तव्य-भावना से प्रेरित होकर आत्म-त्याग करते रहेंगे ! इस उच्च ध्येय के लिए अपनी योजनाओं तथा महत्वाकांक्षाओं को भी तिलांजलि दे देंगे ! आपके लिए यह इस भावना के कारण और भी कठिन होगा की आपको औसत से अधिक बुध्धि मिली हुई है और यदि आपको खुलकर काम करने की और अवसरों से लाभ उठाने की छूट मिले तो आप अपनी प्रतिभा से बहुत कुछ कर सकते हैं !
        आपका  स्वभाव   अत्यंत  शालीन  होगा , जरा  - सा  भी  अख्खारपन  या  भद्दापन  आपको   चुभेगा !  हर  पीडा  के  प्रति  आपके  मन  में  दया  ,   सहानुभूति  और  करूणा   होगी ,  फिर  भी  आप सही  निर्णय  और  उत्तम  तर्क-शक्ति   की  क्षमता  से  संपन्न  व्यवहारिक   तथा   ठंढे  दिमाग   से   सोचने  वाले   व्यक्ति  होंगे !
         व्यवहार   में  शांत  और  सरल  तथा   सिध्धान्तों  में  पक्के  होंगे  ! आपकी  सबसे  बड़ी  भावना  अपने  आस-पास   के  लोगों  में   सौहार्द  और  शांति  स्थापित   करने  की  होगी !  आप  रक्त  बहाने  वाले  योध्धा  नहीं होंगे !  आप  विवाद  या  झगडे  नापसंद   करेंगे   लेकिन   अपने  सिध्धान्तों  पर  अडिग  रहेंगे  और  अन्याय   के  विरुध्ध  अंतिम  दम  तक  लडेंगे !
          इन  तिथियों  में  जन्मे   व्यक्ति  बहुमुखी  प्रतिभा वाले   और  परिस्थितियों  के  अनुकूल  अपने  को  ढालने  वाले  दोनों  होते  हैं ! जिस  काम   में  भी  हाथ  डालेंगे   कर  सकेंगे !  वे  हर  प्रकार   के  व्यक्तियों  में  रच- खप   सकते  हैं ,  केवल  उनको   छोड़कर  जो  अपनी  रुचियों  और  विचारों  में  भद्दे  और  शालीनता-रहित  होते  हैं ! वे  महल  और  कुटिया दोनों   में  एक  जैसे  धीर-गंभीर   रहते  हैं !  वे  धन  के  लिए  मरते  नहीं  ,  लेकिन  भविष्य  की  चिंता  अवश्य    करते  हैं , इसलिए  वे  किफायती  और  सावधानी  से   खर्च  करने  वाले  होते  हैं तथा   बुढापे   के  लिए  उचित  व्यवस्था  करने  का  जी तोड़  प्रयास   करते  हैं !
          प्रेम  और  संबंधों  के   कारण  आप  सबसे   अधिक  कष्ट  भोगते  पाए  गए   हैं !  आप  बहुत  युवा  और  हंसमुख  दिखाई  देते  हैं  और  बुढापे  में  भी  दिल  से  युवा  बने  रहने   के  लिए  अपना  कोई  दर्शन   बना   लेते  हैं !
आर्थिक   दशा  :  आप दूसरों को अच्छी आर्थिक सलाह दे सकते हैं लेकिन स्वयं उस पर नहीं चलेंगे ! 23 - 50 वर्ष की आयु तक किसी व्यवसाय में या मानसिक योग्यता से अच्छी आय होगी ! लेकिन कितना भी धन कमा लेंगे , अपनी उदारता के कारण बुढापे के लिए शायद ही अधिक बचा पायें !
स्वास्थ्य :
       आप  भारी  उत्तेजना  के  शिकार रहेंगे !  काया  कृष  होगी  लेकिन  उसमें   रोगों  से  लड़ने   की  काफी  शक्ति   रहेगी !  साडी  आयु  पेट  प्रायः   नाजुक  बना  रहेगा , पाचन  अंग  भी !  आप   एनी  लोगों  की  भांति  नहीं   खा   सकते और  भोजन  के  बारे   में  विशेष  सावधान  रहेंगे !  आँखों  ,  चेहरे  ,   हाथ- पैरों  में  नसों  की  फरकन  हो  सकती  है !  जिह्वा  और  मुख  में  विकार  भी  हो  सकता  है ! 
आपका   शुभ   अंक      :   5 / 6  एवं  इसके  सभी   SERIES  i.e.  14 / 15 / 23 / 24 / 32   etc.
आपका   अशुभ  अंक    :   4 /8 / 9 एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e. 13 / 17 / 18 / 22 / 26  etc.
आपका   शुभ  रंग         :    सभी  हल्के  तथा  चमकीले  रंग 
आपका  अशुभ  रंग       :    लाल 
आपका  शुभ   दिन       :    बुधवार  , शुक्रवार 
आपका  अशुभ   दिन    :  मंगलवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह निदेशक " महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान " , बेगुसराय
 

 
 

 
 




