" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Monday, October 26, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के  26   तारीख  का  हो  तो ....
इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव   :
    यदि  विराशत  में  आपको  पैसा  नहीं मिला  है   तो  आपका  समय  आमतौर  से  आराम  से  नहीं  बीतेगा  और  आपको  आगे  बढ़ने  के  लिए  कठोर  परिश्रंम   करना  होगा  !
     आप  उच्च बुध्धिजीवी  हिंगे  !  सामाजिक  जीवन  में  आने  के  बजे  किसी  गंभीर  अध्ययन  में  अपना  समय  लगाना  चाहेंगे  !  पुरुष  हैं  तो  अच्छे  डॉक्टर  ,  वैज्ञानिक  और  वकील  बन  सकते  हैं  ! महिलायें  पढाकू  ,  प्रायः  सामाजिक  सुधारों  पर  लिखने  वाली  होती   हैं  !  वे  जनता  को  प्रभावित  करने  वाले  व्यापक  राजनितिक   प्रश्नों  में  दिलचस्पी  लेने  लगती  हैं  ,  अथवा   पूरे  दिलोदिमाग  से  किसी  ऐसे   काम  में  लग  सकती  हैं  जिसे  वे   मानवता  के  लिए  कल्याणकारी   समझती  है  !  किन्तु  स्त्री  और पुरुष  दोनों  कोई  मुस्किल  वृत्ति  चुनेंगे  जिसमें  अपने  विचारों  के  लिए  उन्हें  भाडी  विरोध  का  सामना  करना  पड़ेगा !
        सांसारिक   दृष्टिकोण  से  आप  प्रायः  पैसे  वाले  बन  जायेंगे  !  ऐसा  होने  पर  अपना पैसा  किसी  असाधारण  काम  में  लगायेंगे  ,    जैसे  वैज्ञानिक  शोध को  आगे  बढाने   के  लिए  संस्थानों  तथा  आस्पतालों   की  स्थापना  अथवा  कोई  राजनितिक  सुधार  का  काम !
       इन   तिथियों  को  पैदा  हुए   लोगों   को  भारी    दुःख  या  कष्ट  उठाने  पड़ते  हैं  ! किसी  प्रियजन   की  क्षति   ,  माता  - पिता  या  किसी  निकट  सम्बन्धी   की  बिमारी   तथा  मृत्य या  परिवार  में  तनाव  !  इस  अवधि में   शनि  देव  इतना  शक्तिशाली  रहते   है   कि   ये  व्यक्ति  किसी  उच्च  पद  पर  पहुँच  जाते  हैं   ! लेकिन  बुढापे  में  उनके  हाथों  से  सभी  कुछ  निकल  जाता  है  और  उन्हें  बदनामी  तथा  घोटालों  का  भी  शिकार  होना  पड़ता   है !
     ये  लोग यदि  कर्मचारी  के  रूप  में  काम  करेंगे  तो  शायद  ही  कभी   मनोनुकूल  पदों  पर  पहुंचेंगे  ! 

 बहुत  अधिक  दुखी  जीवन  बिताते  हैं  !  दुसरे  लोग  उन्हें  बहुत  गलत   समझते  हैं  !  शांत  स्वभाव  के  होने  के  कारण  वे  ठीक  से  अपनी  सफाई  भी  नहीं   दे  सकते  हैं !  अक्सर   उन्हें  अपने   वरिष्ट अधिकारियों  से  कठोर  व्यवहार  मिलता  है  !
आर्थिक   दशा  :
     आर्थिक  दृष्टि  से  आप आमतौर  से  भाग्यशाली  नहीं  होंगे  !  पैसा  कमाएंगे  तो  , लेकिन  तत्काल  खर्च  हो  जाएगा  ! आप  भविष्य  के  प्रति  प्रायः  अति - चिंतित   रहेंगे !  एकाकी  रहने  पर   विचित्र  स्थानों  पर  पैसा  जमा  करने   की   प्रवृति  होगी !  प्रायः  वह  खो  जाएगा  या  लूट  लिए   जायेंगे  ! हर प्रकार  कि  सट्टेबाजी  या  जुए  से  बचिए !  वैज्ञानिक  ,  डॉक्टर   ,  वकील   जैसे   लोग  को  भी  अपनी  मेहनत  का  पैसा  पाने  में  भी  भारी   कठिनाई  होगी  !
स्वास्थ्य  :     

      मानसिक  निराशा  से  और  अपने  साथ हुए  अन्यायों  के  बारे  में   सोचते  रहने  से  आप  अनेक  बिमारियों के  शिकार  हो  जाएंगे !  अनेक  मामलों  में आप  यह  विचार  मन  में  पाल  लेंगे  की  आप सही  हैं  और  अपनी  गलतियों  का  वास्तविक   या  प्रायः  काल्पनिक  चिंतन   करेंगे  ! इसके  फलस्वरूप  पैदा  होने  वाली  उदासी के  कारण  मन  और  शारीर  दोनों  की  स्थिति  बदतर   होगी  ! 
आम तौर से स्वास्थ्य सदा विचित्र रहेगा ! खाना आसानी से हज़म नहीं होगा , अपच रहेगा , मन्दाग्नि होगी और भारी सर दर्द रहेंगे ! संभव हो तो खुला जीवन बिताएं ! ढेर सारा व्यायाम कीजिये , सदा भोजन कीजिये और अधिक से अधिक फल तथा सब्जियाँ लीजिये !

आपका   शुभ  अंक         : 4  / 8   एवं  इसके  सभी SERIES   i.e.  13 / 17 / 22 / 26  etc.
आपका  अशुभ    अंक    :  1 /  9  एवं   इसके  सभी  SERIES  i.e.  10 / 18 / 28 / 27 etc.

आपका  शुभ  रंग            : काला , हल्का  नीला

आपका  अशुभ  रंग        :  लाल 

आपका  शुभ       दिन     : शनिवार 
आपका  अशुभ   दिन     : मंगलवार  ,  गुरूवार 
*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ )सह  निदेशक " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय 

0 comments:

Post a Comment

Blog Widget by LinkWithin