" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Saturday, October 31, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के   31  तारीख  का  हो  तो .. 

इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं - 
स्वभाव  : 
       जीवन  असामान्य  रहने  की  संभावना  है ! अनेक  ऐसे  परिवर्तन  और विचित्र  अनुभव  होंगे  जिनपर   आपका  नियंत्रण  नहीं  रहेगा  ! प्रेम  और  विवाह  के  सम्बन्ध  में  भी    अनोखे  अनुभव  रहने  के  योग  हैं ! आप  विचित्र   और  बहुत  कुछ   सनकी    व्यक्तियों  की  ओर  आकर्षित  होंगे  जो सांसारिक  दृष्टि   एवं  आपके   लिए  भाग्यशाली  नहीं  रहेंगे !
        यदि  आप  किसी  को  गहराई   से  चाहेंगे  ,  तो  उसके  कामों  की कितनी  ही  आलोचना  हो ,  आपके  प्रेम  में  किसी  तरह  की  कमी  नहीं  आएगी ! ऐसे  मामलों में  आप  काफी  जिद्दी  होंगे  !  अपने  परिवार  के  सदस्यों  के  विरोध  और  मनमुटाव   का  भी  सामना   करना  पर  सकता  है !  संपर्क  में  आने  वाले  व्यक्तियों  के   कारण  आपको  दुखांत    या   सनसनीखेज   अनुभव  हो   सकते  हैं  और  निर्दोष  होते  हुए  भी  बदनामी  या  घोटाले  की  संभावना   है !
         आपके  विचार  लिक  से  हटकर  ,  कुछ  सनकीपन  लिए  हुए  होगा !  आपको  साहित्यिक  और  कलात्मक  कार्य  में  अपने  को  अभिव्यक्त  करने   का  खासा  वरदान   मिला  हुआ  है  जिसका  आप  लाभ  उठा   सकते  हैं !
        साझेदारियां   या  विवाह  सम्बन्ध  तभी  ठीक  हो  सकते  हैं  जब  असामान्य  परिस्थितियों   में  हों  और   आप  काफी  आत्म-त्याग   का  परिचय  दें !
        आपमें  गुप्त  - विद्याओं के  अध्ययन   की   प्रवृति और  सम्मोहन    या  दूसरों  के  मन  को  पढने  की  योग्यता  हो  सकती  है ! आपको  आग्नेयास्त्र   ,  विस्फोटों आदि  से  दुर्घटना  का  खतरा  है ! तूफ़ान , बिजली  , विमान-दुर्घटना  जैसे  हवाई खतरे  भी  आपके  जीवन में आ  सकते  हैं !
आर्थिक  स्थिति  :



आपके प्रारंभिक वर्ष आम तौर से आर्थिक कठिनाई में गुजरेंगे ! या तो माँ - बाप आपके लिए अधिक पैसा नहीं छोडेंगे या आप कोई ऐसा धंधा चुनेंगे जिसमें शुरू में योग्यता दिखाने की अधिक गुन्जाईस नहीं होगी !लेकिन बाद में आप सफल होंगे ! आपको सबसे बड़ा खतरा यह है की कितना भी आप पैसा कमा लेन , बुढापे के लिए कुछ बचाकर नहीं रखेंगे !
स्वास्थ्य  :
 आप   अकस्मात   किसी  असामान्य   बिमारी  के  शिकार  हो  सकते  हैं !   आपको  गले  ,  नाक  , चेहरे  और  अंदरूनी   अंगों  का  ऑपरेशन  भी  करना  पड़   सकता  है !
आपका  शुभ  अंक      :    1 / 6  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  10 / 15 / 19 / 24 etc.
आपका   अशुभ    अंक    :   4 / 8 / 7 / 9  एवं   इसके   सभी   SERIES  i.e.  13 /17 / 16 / 18 /22  etc.           
आपका   शुभ   रंग          :   सुनहरा  ,  पीला  नारंगी  और  नीला
आपका   अशुभ   रंग       :   काला  एवं  गहरा  रंग
आपका  शुभ   दिन          :    रविवार  ,  सोमवार 
आपका   अशुभ   दिन     :    शनिवार  ,  मंगलवार


*शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
-आचार्य रंजन ( ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ ) सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय

2 comments:

  1. काफी हद तक सही लिखा है आपने।आभार।

    ReplyDelete
  2. नमसते पंडित जी,
    में नीलम अहमदाबाद से आपने जो जन सेवा का जो बीड़ा उद्या है उसके लिए हम आपके बहुत आभारी है आज के दौर में लोग सिर्फ पैसा ही देखते है और आपने निशुल्क जो सेवा की है और कर रहे है उसे बयां करने के शब्द नहीं है आपका उपकार हम कभी नहीं भूल पाएंगे एक बार फिर से आपका बहुत बहुत शुक्रिया

    ReplyDelete

Blog Widget by LinkWithin