" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Monday, February 15, 2010

~ नवम्वर माह के 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

17th  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
    इन  तिथियों   में जन्में  व्यक्ति के  लिए  यह  ग्रह  योग  कदापि  शुभ  नहीं  है ,  जब  तक  कि  वे आत्म-संयम  से  काम  न  लें .
   आप  अपने  मानसिक  गुणों   का विकास करके  ही  आगे  बढ़  सकते  हैं और  दूसरों  के  सामने सफलता   प्राप्त  कर  सकते  हैं .  
    जीवन  के  प्रारंभिक   वर्षों  में  में  आपको  बहुत  कड़ी  चढ़ाई चढ़नी   होगी .
     आप  अपने  मनमर्जी   से  काम  करने  वाले  होंगे और  आपके  साथ  निबाह  कठिन होगा  .  सही  हो  या  गलत ,  आप अपने  विचारों  पर   अड़े   रहेंगे .  आप  हर  चीज  को  एक  ही  आँख  से  देखेंगे .  लोगों  के  काम  पर  संदेह  करेंगे ,  भले  ही  वे  आपकी  भलाई  के लिए  हो .  यह  महसूस   करेंगे  कि सभी  लोग  आपके  विरोधी  हैं . यदि  आप  इस  भावना  पर  काबू  नहीं  पायेंगे  तो  आप  " उत्पीडन - भावना  "  से  ग्रसित  हो  जायेंगे .
       बदनाम  प्रेम-प्रसंगों  और  गुप्त मैत्रियों  से  आपको   काफी  दुःख  उठाना  पड़ सकता  है .  ऐसे मामलों में आप  जिद्दी  होंगे  और  किसी  कि  सलाह   मानने  को  तैयार  नहीं  होंगे .
       इसके  बावजूद  आप  चतुर  होंगे .  अपने  ध्येय  को  पूरा  करने  में आप  अपने  अड़ियल - पन  का  अच्छा  उपयोग  कर  सकते  हैं .  अपने  तीव्र  प्रेम-भाव  को  आत्म-त्याग  से  संचित  विचार   तक  पहुंचा  सकते  हैं . आपके   प्रबल  भावुक  स्वभाव  को  यदि  क़ानून  के  दायरे  में   रखा  जाए  तो  यह  आपके मार्ग  कि  बाधाएं  दूर  करने  में  तथा  समर्थक  जुटाने  में  मदद  मिल   सकती  है .

Economic  Condition  :
    यह  आप  पर  निर्भर   है  कि भारी  सफलता  प्राप्त  करते   हैं  या  विफलता .
Health :
     आप  या  तो  अत्यंत  सबल  होंगे  या दुर्बल . फोड़े , गठिया  या  रुमैटिक बुखाड  भी  हो  सकता  है .  मादक  द्रव्यों  या  पदार्थों  से  बचने  का प्रयत्न  करना  चाहिए .  
Your  Lucky No.  : 4 , 8  &  its  all  series  i.e., 13,17, 22, 26 etc.
Your Un-Lucky  No.  7 , 9  &  its  all  series  i.e., 16, 18, 27 etc.
Your  Lucky Colour  : Blue , Pink and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Red &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

0 comments:

Post a Comment

Blog Widget by LinkWithin