" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Sunday, February 21, 2010

~ नवम्वर माह के 23 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

23rd  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
        ग्रहों  का  योग  आपको  बहुत  हाजिर  जवाब  बनाएगा .  आपमें  भारी  मानसिक  योग्यता  ,  संगठन - क्षमता ,  और  साथियों  की  अच्छी  परख  होगी .  आप  बहुत चतुर , लेकिन दूसरों  के  प्रति संदेही  और  अविश्वासी  होंगे . असाधारण  ढंगों  से  या  किसी  असामान्य  पेशे  या  वृति  से  धन   कमाएंगे .  कला  और  सौंदर्य  के  प्रति  आपको  गहरा  प्रेम  होगा  और  आपको  कल्पनाशील  कामों   का  वरदान  होगा .
      आप  विपरीत  लिंगियों  के  प्रति  काफी  आकर्षित  होंगे .  आपके  अनेक   प्रेम-प्रसंग   होंगे , लेकिन  आपकी  रूचि  बदलती  हुई  और  अस्थिर  होगी .  उनमें  से  किसी  प्रसंग  का  आपके  स्वभाव पर  गहरा  या  स्थायी  प्रभाव  नहीं  पड़ेगा .  अपने   इस  स्वभाव   को  देखते  हुए   अच्छा हो यदि   आप   विवाह न  करें  , खासकर  मध्य  आयु  तक .
      आप  अशांत  रहेंगे , परिस्थितियों  के  अनुशार   अधिक  से  अधिक  यात्राएँ  करेंगे  और  अपना  निवास  कई  बार  बदलेंगे .

Economic  Condition  :
       आर्थिक  मामलों  में  आपके  बहुत  भाग्यशाली   रहने  की  संभावना  है. कम  से  कम  सौभाग्य  के  क्षणों  में . लेकिन  ग्रहों  के  योग  के  कारण  आप  उडाऊ  प्रकृति  के  होंगे  और  लाभ  को  हाथ  में  रख  नहीं पायेंगे
Health :
      प्रारंभिक  वर्षों  में  सभी  बाल  रोग  आपको  परेशान  करेंगे .  बाद  में  आप  कृशकाय    होंगे .  बिमारी  को  शीघ्र  उतार  फेंकेगे , लेकिन  हमेशा  भारी  तनाव  में  रहेंगे .
     छोटी  - छोटी  बातों पर   शीघ्र  चिढ  जाना और  क्रोध  करना आपके  शारीर  में  विष  घोल  देगा . वैसे  कुल  मिलाकर  स्वस्थ  जीवन  बिताएंगे .
Your  Lucky No.  : 5 , 9  &  its  all  series  i.e., 14,18, 23, 27 etc.
Your Un-Lucky  No.  4 , 7, 8  &  its  all  series  i.e., 13, 17, 26 etc.
Your  Lucky Colour  : White , Cream  and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Blue  , Black  & all  Dark Shades. 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

0 comments:

Post a Comment

Blog Widget by LinkWithin