" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Tuesday, September 3, 2013

Bijya Laxmi ; University Topper ;Gold Medalist

श्री मति  विजया लक्ष्मी 

श्री मति  विजया लक्ष्मी  बनी इस वर्ष  २०१२-१३  की  यूनिवर्सिटी टोपर 
      इस  ब्लॉग पर  इस सन्देश  को पब्लिश करने का   वैसे  तो कोई  तारतम्य  नहीं बनता   है परन्तु  इस  महिला की कहानी कुछ  अलग  है ! इनकी  पढाई   १९९५  ई०  में  समाप्त  हो गयी  थी और   तब से ये  एक गृहणी  के रूप में  अपना  समय व्यतीत कर   रही थी ! इत्तफाक  से पिछले  वर्ष  इन्होने  कुछ करने की इच्छा  जाहिर की  तब मैंने  इन्हें  कुछ ज्योतिषीय  उपाय  करने को कहा   ताकि इनकी  विद्या  भाव , कुंडली  में विकसित  हो  सके ! और  इन्होने  काफी तन्मयता से   वे  सभी उपायों  को  किया , और एक दिन इन्होने हमें बी०  एड० में नामांकन  करवाने की इच्छा  जाहिर की , जिसकी मैंने  स्वीकृति  दिया !
      आश्चर्य  का  ठिकाना  मुझे तब  नहीं रहा   जब इन्होने  इस  परीक्षा  का परिणाम   हमें यह   कहते हुए दिखाया  की  वो  इस  परीक्षा में  पूरे  विश्वविद्यालय  में  सर्वप्रथम  स्थान को प्राप्त की हैं !
         निष्कर्ष  के  तौर पर  मैं यह  कहना चाहता  हूँ की   यदि  व्यक्ति  पूर्ण श्रद्धा  से  यदि कोई भी कार्य  करे  तो   वह अपने इच्छित  मुकाम  को  अवश्य   हासिल कर  सकता है !

1 comment:

  1. Are you facing problem in love and want to solution? Akastrologyzone is led by Mr Amit Kapoor Ji, having more than 10 years experience in love astrology in delhi. Consult today and get the love marriage specialist astrologer in delhi. Amit Kapoor Ji is a leading astrologer for love problem solution. Get in touch with them and contact today for love problem solution.

    ReplyDelete

Blog Widget by LinkWithin