" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Thursday, October 29, 2009


* यदि  आपका  जन्म  अक्टूबर  माह  के   29  तारीख  का  हो  तो .... इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई  विशेष  परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -  स्वभाव : आप कोई भी वृत्ति अपनाएं , आपको प्रेरणा का वरदान प्राप्त होगा ! आपातकाल में आपमें पूर्व ज्ञान की गहरी समझ रहेगी ! आप अपनी योजनाओं के निष्कर्ष को पहले से ही भांप लेंगे फिर हर विरोध के बावजूद उन्हें पूरी करेंगे !आम बातों में आपमें अति-संवेदनशील होने और आलोचना को महसूस करने की प्रवृति होगी , लेकिन आपात स्थिति पैदा होते ही आपके स्वभाव का प्रबल पक्ष गति में आ जायेगा ! इसलिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले उस वक्त लीजिये जब आप अकेले हों और दूसरों के विचारों के प्रभाव से मुक्त हों ! कभी - कभी आपको निराशा के दौरे पड़ेंगे और आपको अपनी कार्यक्षमता पर ही संदेह होता दिखाई देगा ! दिल से आपका स्वभाव अत्यंत स्नेही है और आप प्यार की गहरी समझ व आवश्यकता महसूस करेंगे ! लेकिन इन मामलों में आप इतने संवेदनशील और कटु आलोचक होंगे की अच्छे अवसर गँवा सकते हैं ! ऐसा देखने में आया है की इन तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति यदि औसत उम्र में यदि विवाह नहीं कर लेते हैं तो प्रायः कुंवारे ही रह जाते हैं ! आप यात्रा के एवं जन्म स्थान से दूर देशों में रहने के भी बहुत शौकीन हो सकते हैं ! समुद्र या विशाल जल राशि से उन्हें मोह होता है लेकिन यात्रा के दौरान डूबने या दुर्घटना ग्रस्त होने का भी खतरा सदैव बना रहता है ! आपके मन में संगीत , चित्रकला , काव्य और सभी ललित कलाओं के प्रति गहरा प्रेम होगा ! यदि इन्हें वृत्ति के रूप में अपनानें का अवसर मिला तो काफी सफलता मिलेगी ! कपडों में आपको बहुत रूचि होगी ! भोग और दूसरों की नक़ल की भी इच्छा होगी !आर्थिक  दशा  :    जब  तक  आपसे  लाभ  उठाने  का  प्रयास  करने  वाले  व्यक्तियों  से  आत्मरक्षा   के  लिए  आप   नाकेबंदी   नहीं  करेंगे  ,  आपके  लिए   यह  विषय  शुभ  नहीं   होगा ! व्यवसाय  और  लीक  वाला  काम   आपको  अरुचिकर   होगा ,  लेकिन  आपात  स्थिति  में  कल्पना  तथा  प्रेरणा   के  वरदान  से  आप  धन  कम  सकते  हैं   और   सफल  हो   सकते   हैं !परिस्थितियाँ  अनुकूल   होने  पर  आप  बहुत   यात्राएं  करेंगे  ,  विदेशों  में  रूचि  लेंगे   और   उनके  सम्बन्ध  में  सफलता   प्राप्त  करेंगे !स्वास्थ्य :प्रारंभिक  वर्षों  में   आपके  बहुत  मोटे -ताजे   होने   की   संभावना   नहीं  है !  मन  से  एपी  बहुत  सक्रीय  होंगे  और  दिवा-स्वप्न  वास्तविक  लगेंगे !  आप  कमर  या  रीढ़  की  विचित्र   कमजोरी   के  शिकार  हो  सकते  हैं   और  कमर   झुक  सकती  है  !  आपको  सर्दी -जुकाम   पकड़  सकता  है  और  सावधानी  नहीं   बरते  तो  गले  ,  फेफरों  ,  नासिका-रंध्रों   और  कानों  में  परेशानी  हो   सकती   है ! आपका  शुभ   अंक         :   2 / 7   एवं  इसके  सभी  SERIES    i.e. 11 / 16 / 20 / 29 / 25 / 34   etc.आपका   अशुभ    अंक   :   4 / 8 / 9  एवं  इसके  सभी  SERIES  i.e.  13 / 17 / 18 / 22 / 26 / 27 etc.आपका  शुभ  रंग           :  सफ़ेद  , क्रीम , हल्का  हरा  आपका  अशुभ  रंग       :   काला ,  लाल एवं  सभी  गहरे  रंग  आपका  शुभ  दिन         :   सोमवार  आपका  अशुभ  दिन      :  मंगलवार  , शनिवार *शुभ एवं अशुभ रत्न : इसके लिए आप अपनी कुंडली की विवेचना अवश्य किसी अच्छे ज्योतिषी से करवा लें ।*
--आचार्य  रंजन  ( ज्योतिषाचार्य  एवं  वास्तु  विशेषज्ञ )सह  निदेशक  " महर्षि  भृगु  ज्योतिष  संस्थान " , बेगुसराय  

0 comments:

Post a Comment

Blog Widget by LinkWithin