" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Monday, November 2, 2009

~ नवम्वर माह के 2 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

2nd  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
         इन  तिथियों  में  जन्मे  व्यक्तियों  को  अपने सुझावों   कि  बहुत सावधानी   से  परख  करनी  चाहिए  . उन्हें  अपनें  निर्णयों  में  स्पष्ट  और  अधिक  आत्म-निर्भर   बनना  चाहिए  .  इन  लोगों  के  लिए  प्रारंभिक  वर्षों   में  अपनी  वृति  का  निश्चय  कर पाना  प्रायः  असंभव    होता  है. 
        इनमें  कलात्मक  या  कल्पनाशील   कार्य   के  लिए  काफी  प्रतिभा  होती   है ,  किन्तु   वे  अपने  ही  सपनों  के  संसारों  में  रहे  आते  हैं और  उस   प्रतिभा  का  व्यवहारिक  उपयोग  नहीं   कर  पाते  हैं .
        दूसरों  को  संकट  से  उवारने   के   लिए  वे  उन  पर  भरोसा  कर  उनकी  सहायता   के   लिए  तैयार  रहते  हैं ,  फलस्वरूप  उन्हें  अनेक  कटु  अनुभव  /  निराशाओं   का  सामना  करना  पड़ता   है . जीवन   उनके  लिए  एक  कठोर  युद्ध-क्षेत्र  बन  जाता  है ,  जिसके  लिए  वे  बिलकुल  तैयार  नहीं  होते  हैं . महिलायें  पुरुषों  से  अधिक  कष्ट  उठाती  है . अपनी अति  भावुकता  में  वे  प्रायः  गलत  व्यक्ति  से  विवाह  कर  लेती  है और  अनजाने   में   अपने  सर्वनाश  को   न्योता  दे  बैठती  हैं . उदहारण  के  लिए 2 नवम्वर  को  जन्मी  फ्रांस  कि  रानी " मेरी  एन्तोइनेट "  इसका  उदहारण  है .  उसने  राजा  से  विवाह किया  था  लेकिन   उसका  हर  कार्य  उसे   गिलेतिन  कि  ओर   खिंच  कर  ले  गया . 
           स्त्री - पुरुष  दोनों   रोमांस  कि  चकाचौंध   में  फंसकर   अपने  तथाकथित   प्रेम   कि  भारी  कीमत  चुकाते  हैं .  वे विपरीत   लिंगियों  कि  ओर  शीघ्र  आकर्षित  हो  जाते   हैं, लेकिन  उनका   प्रेम  का  बंधन   बहुत  कम  टिक  पाता  है  . तलाक  से   कुछ  समय  के  लिए तो   उनके  मन  को  चोट पहुँचती  है  ,  लेकिन  आम  तौर  से    यह  गलती  वे    बार -  बार  करते  व   दुहराते  हैं .
            फिर  भी , यदि  वे  अपनी   भावुकता  पर  काबू  करने  का  प्रयास   करें  और  अपनी  किसी  गुप्त  प्रतिभा को  प्रकट  होने  का अवसर  दें  तो वे  क्या  नहीं  कर /  हो  सकते ?  ज़रा  सोचिये  कितने  कवियों  , चित्रकारों  , लेखकों  या  संगीतज्ञों  को  ये  तिथियाँ   छिपाए  रहती  है .   यदि  आप  इनमें  से  किसी तिथि  को  पैदा   हुए   हो  तो  आपको  मेरी  नेक  सलाह  यह  है  कि  किसी  एक  विषय   पर मन   को  केन्द्रित  कीजिये  .  उनमें  सफलता  पाने के बाद   फिर  जितना जी  चाहे  ,  प्रेम  व  पिंग   बढाइये .
Economic  Condition  :
                 यदि  आप  पूरी  बुद्धिमता  और सावधानी   से  काम  नहीं लेंगे  तो  आर्थिक  मामलों  में  चिंता   रहेगी  . कभी  अपने   निजी प्रयासों  से  अथवा  विवाह  से    आपको  धन    और  संपत्ति  मिल  सकती  है  ,  लेकिन   उसके  टिकने  कि संभावना  नहीं  है .  आप  अपनी  निजी  प्रतिभाओं   का  विकास   कर  धन  कमा  सकते  है , दूसरों  के  वायदे  के  भरोसे  नहीं .

Health :
         सामान्यतः   आपके    बहुत   मोटे  - ताजे   होने  कि  संभावना  नहीं  है  .  अपनी  शक्ति  का  अधिक  से  अधिक   संचय  करके  रखिये   और  अपने  को  अधिक   थकाइये  नहीं . आपमें  आंतरिक   दुर्बलता  या  कामांगों  में  सूजन  कि  प्रवृति  होगी  . नासिका  - रंध्रों , गले  और  कानों   में  परेशानी  हो सकती  है . आप  अति  संवेदनशील  होंगे  और  दुखद  वातावरण  का  आपके  स्वास्थ्य  पर  प्रतिकूल  प्रभाव  पड़ेगा . आपको  निराशा  के  दौरों  पर  काबू  पाने  का  जी - तोड़ प्रयास  करना  चाहिए  . 
Your  Lucky No.  : 1 , 2 , 7  &  its  all  series  i.e., 10,11,16, 28, 29 etc.
Your Un-Lucky  No.  4, 5, 8, 9  &  its  all  series  i.e., 13, 14, 17, 18 etc.
Your  Lucky Colour  : White , Green , Cream and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Red , Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

1 comment:

Blog Widget by LinkWithin