" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Tuesday, November 3, 2009

~ नवम्वर माह के 3 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

3rd  नवम्वर , YYYY
                   इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
         आपमें   काफी  आत्मविश्वास   रहेगा , जो देर-सवेर कन्धों पर आने वाली जिम्मेदारियां निभाने में काम आएगा .जीवन  के  प्रारंभिक   वर्षो  में  अनेक  बाधाओं  और  कठिनाइयों  का  सामना  करना  होगा . माता  या  पिता  कि  छत्र-छाया  न  मिल  पाना  और  संभवतः   धन  कि  हानि  या  अभाव  भी   ऐसी  बाधाएं   हो  सकती   है , लेकिन  ऐसी  कठिनाईयां   प्रछन्न  वरदान  सिद्ध  होगी .  वे  कम  आयु  में  ही  आपको  जिमेदारियां  उठाना  सिखा  देगी .
        आप  पुरुष  हो  या  महिला , आत्म-भ्रमित   या  आत्म-प्रवंचित हुए  बिना  आपके  मन  में  सदा  बड़प्पन  कि  चेतना  रही  है . आप  दिल  से  जानते  हैं  कि  आपमें  बड़े - बड़े  काम  करने  कि  क्षमता  है  और  अवसर  मिलने  पर  आप  उन्हें  करेंगे  भी ,  इसलिए  आपने  कभी  भी  अपने  किसी  जिम्मेदारी   से  मुंह  नहीं  मोडा  होगा .
         अच्छे - से - अच्छे  लोगों में   भी  कुछ न  कुछ  दोष  तो  होते  ही  हैं . खतरा  यह  है  कि  आप  कन्धों  पर बहुत  अधिक  बोझ  उठाकर  अपने  को  थका  मारेंगे . आपमें  अधिकार  या  तानाशाही  कि  प्रवृति  भी   आ  सकती  है , जिससे  नौकरों , कर्मचारियों  या   अधीनस्थों    से  परेशानी  पैदा  हो  सकती  है . अपने  इस  कमजोरी   से  अनेक  दुश्मन पाल   लेंगे   और  मन  में  कटुता  या  निराशा  को  जन्म  देंगे . 
      एक  शुभ  संकेत  यह  है  कि आप  अपने  प्रयासों  में काफी  सफलता  कि  आशा  कर  सकते हैं .

 Economic  Condition  :
       ईश्वर  ने  आपको  जो  भी काम  सौंपा  हो  ,  उसी  में  आप पैसा  कमा  सकेंगे .  खतरा  यह  है  कि अति-प्रयासों  से  आप   सीमा  पार  करने   लग  सकते  हैं  या  स्वास्थ्य   में  टूट  सकते  हैं ,  जिससे  कुछ  समय  के  लिए  आप  धंधे  से  अलग  हो  जायेंगे .

Health :
यदि  आप  अत्यंत  परिश्रम  से  अपने  स्वास्थ्य  को खराब  कर  लें तो  इसके  लिए  स्वयं  को  ही  दोषी  ठहराना  चाहिए . केवल  चिंता  और  भय से  ही  आप  बीमार  हो  सकते  हैं , लेकिन यदि  बीमार  होंगे  तो  गंभीर  रूप  से  होंगे  और  पुनः  स्वस्थ  होने  में  लम्बा  समय  लगेंगे . आयु  बढ़ने  के   साथ - साथ  दिल  परेशान  कर  सकता  है .  उच्च  रक्तचाप  और  निमंतर   सिरदर्द   कि  शिकायतें  हो  सकती  है .  इलाज  और  बीमारियाँ  आपके  अपने  हाथों  में है  -  जिम्मेदारियां   कम  कीजिये  , सादा  भोजन  कीजिये  और   अधिक  से  अधिक  सोयिये .
Your  Lucky No.  : 3 , 9  &  its  all  series  i.e., 12,18, 21, 27 etc.
Your Un-Lucky  No.  4, 5, 8  &  its  all  series  i.e., 13, 14, 17 etc.
Your  Lucky Colour  : White , Pink , Cream and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Blue , Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

0 comments:

Post a Comment

Blog Widget by LinkWithin