" ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर आपको ' आचार्य रंजन ' का नमस्कार !! "

Website templates

LATEST:


Wednesday, February 17, 2010

~ नवम्वर माह के 19 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति ~

19th  नवम्वर , YYYY
                     इस तारीख में पृथ्वी के किसी भी भाग में और किसी भी समय में जन्म क्यों ना लिया हो , निचे बताये गए स्वभाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा । अतः आप केवल अपने जन्म की तारीख मात्र से इस लेख की श्रृंख्ला से लाभान्वित हो सकते हैं -
Nature :
             ऐसे  व्यक्ति  अत्यधिक  उर्जा  का  परिचय  देते  हैं  तथा  दूसरों पर   उनका  भारी   प्रभाव  होता  है . वे  सृजनशील  और  दबंग  होते   हैं .  दूसरों  पर   शासन  के  बारे  में  उनके    अच्छे  विचार   होते  है  और  राजनितिक  जीवन  में वे  प्रायः   भारी  सफलता प्राप्त  करते हैं  .  वे पारखी   और आलोचक  , अपनी योजनाओं   में कुछ   तेज  और  संकल्पी  फिर भी   अपने  अधीनस्थों  के  लिए  विनम्र  और  सहायक  होते  हैं . 
             इनमें   व्यंग्य  और  परिहास   कि    अच्छी   समझ   होती  है ,  लेकिन  उनके   तीखे   व्यंग्य  बिच्छु  कि  तरह   डंक  मार  सकते    हैं और   वे  गंभीर  -  से   गंभीर  प्रश्नों  को  भी   परिहास   में  उडा  सकते   हैं . 
              वे  संवेदनशील  होते  हैं  और  उपेक्षा    से  शीघ्र  आहत  होते  है  , लेकिन  क्रो़ध  को  मन  में   अधिक   देर   तक  नहीं  पाले  रहते  . इसी  वजह  से   शायद  ( विशाल  ह्रदय के  कारण )  वे  शत्रुओं   को  क्षमा   कर  देने  वाले  होते  हैं  .
               ये  सभी  व्यक्ति  बड़े   साहसी  और  उद्द्यम  पसंद  होते  हैं  .  वे  ठेकेदार  ,  भवन  - निर्माता  ,  बड़े  इंजिनीयर   आदि  के  रूप  में  सफल  हो  सकते  हैं  , दूसरी  दृष्टि  से  उनमें  साहित्य  ,  नाटक  ,  भाषण  आदि  के  क्षेत्र   में  भारी   सृजनात्मक  योग्यता  रहती   है .  
                ऐसे  व्यक्ति  दिल  से  भारी  महत्वाकांक्षी   होते   हैं .  जो  भी  वृति  अपनाएं  , उसी  में नाम   कमाते   हैं  और   प्रमुखता  प्राप्त  करते  हैं  .
Economic  Condition  :
                 आप  धन  कमाने   और  जीवन  में  सफल होने  कि  आशा  कर  सकते  हैं  .  आपकी   एकमात्र   कठिनाई    अपने  लाभ  को  बनाए  रखने  कि  होगी  .
Health :
                  इक्कीस  वर्ष  कि  आयु  से   स्वास्थ्य   में  परिवर्तन  होता  दिखाई  देगा  .  बचपन  में  नाजुक  काया  रहेगी  , लेकिन  बाद  में  शक्तिशाली  और   रोग-प्रतिरोधी  हो  जायेगी .  गले  , फेफडे   और  श्वासनली  कि  बीमारियाँ  होने  कि  संभावना  बनी  रहेगी . 
Your  Lucky No.  : 1, 2 , 9  &  its  all  series  i.e., 10,11,19,20,28 etc.
Your Un-Lucky  No.  4, 7, 8, 5  &  its  all  series  i.e. , 13,16,22,23,26 etc.
Your  Lucky Colour  : Golden , Yellow, Red and  its  all  shades .
Your  Harmful  Colour  :  Blue , Black &  Brown . 
   Note :        ऊपर  दिए  गए  फलादेश   सामान्य  हैं  , अतः  इसमें  आंशिक रूप से  अंतर  आपके  कुंडली  में  चल  रहे  दशा-अन्तर्दशा  से   हो  सकता  है  *******
* अन्य  जानकारी  हेतु    क्लिक  करें *   -  आचार्य  रंजन

1 comment:

  1. बहुत बहुत धन्यवाद इस जानकारी के लिये

    ReplyDelete

Blog Widget by LinkWithin